मध्य प्रदेश के शहडोल में रेत माफिया की क्रूरता का शिकार बने पटवारी प्रसन्न सिंह की बेटी प्रिया की भी सुनी जाये जो सवाल उठा रही है कि रात में बिना पुलिस सुरक्षा के उसके पिता को अवैध खनन रोकने ज़िला प्रशासन ने क्यूँ भेजा ? नन्ही प्रिय अपने दो भाइयों को सम्भाले या माँ को जिनका रो रोकर बुरा हाल है @ABPNews@dmshahdol@ChouhanShivraj
उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिक भाइयों का आज सकुशल बाहर आना पूरे देश के लिए खुशी और सुकून का सबब है।
इस जटिल अभियान को सफल बनाने में दिन-रात लगा देने वाले सभी जांबाजों को मैं दिल से सलाम करती हूँ... पूरे देश को आप पर गर्व है।
#UttarakhandTunnelRescue
🔹पिछले 17 दिनों से इस देश के 41 लोग उत्तराखण्ड की एक टनल में फँसे हुए हैं
🔹उसपर किसी का कोई ख़ास ध्यान नहीं गया. प्रचारमंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त थे, मीडिया बिना उनके कहाँ फटकने वाला था?
🔹फिर धीरे धीरे चार राज्यों में चुनाव प्रचार समापन की और आया तब टनल में फँसे लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन मतलब बचाव के कार्य की कुछ बातें सुनाई देने लगीं
🔹गाजे बाजे के साथ मीडिया वहाँ पर यह दिखाने पहुँच गया कि बचाव का काम कैसे हो रहा है. यह चर्चा नहीं हुई कि इस सुरंग की क्या viability है, कौन सी कंपनी बना रही है, उसका क्या ट्रैक रिकॉर्ड है, क्या पहाड़ों में इस तरह के स्ट्रक्चर बनने चाहिए?
🔹एक साहेब आये भी, उन्होंने कहा क्रिसमस तक का वक़्त लग सकता है. बचाव अभियान के लिए इस्तेमाल की जा रही ऑगर मशीन के हिस्से टूटकर मलबे में घंस गए थे, जिसके वजह से बचाव कार्य में रुकावट आ गई.
🔹अंततोगत्वा भारतीय सेना की ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ के समूह ‘मद्रास सैपर्स’ ने रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान सम्भाल ली है और अब मैन्युअल ड्रिलिंग करके फंसे हुए लोगों को निकाला जायेगा
🔹सुना टनल के बाहर हलचलें बढ़ गई हैं, लगता है प्रचार थमने के बाद महामानव भी फ्री हो कर पहुँचने वाले हैं.
🔹पुलिस ब्रीफ़िंग के साथ ही सड़क वग़ैरह भी समतल की जा रही है, वो सब हो रहा है जो ऑपरेशन ख़त्म होने से पहले होता है
🔸🔸ईश्वर सबको सुरक्षित रखे और सब सही सलामत अपने घर वापस पहुँचे
#SilkyaraTunnel
पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा लोकतंत्र के बुनियादी उसूल हैं। कल बालाघाट में डाक मतपत्रों को जिस तरह से खोला गया, वह गंभीर कदाचरण है। उसके बाद सरकारी मशीनरी और जिम्मेदार अधिकारियों ने जिस तरह से इस कृत्य को सही साबित करने की कोशिश की, वह और भी अक्षम्य अपराध है।
मैं चुनाव प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारी और कर्मचारियों को याद दिलाना चाहता हूं कि इस समय वह निर्वाचन आयोग के अंतर्गत कार्य कर रहे हैं, जो मध्य प्रदेश सरकार से अलग एक स्वायत्त संस्था है। वे इस समय किसी पार्टी या मंत्री के मातहत काम नहीं कर रहे हैं।
इसलिए सभी अधिकारी कर्मचारियों से निवेदन है कि वह किसी भी असंवैधानिक या गैरकानूनी आदेश का पालन न करें और सिर्फ वही कार्य करें जो करना उनका प्रशासनिक दायित्व है। एक-एक अधिकारी और कर्मचारी की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट जनता के पास है।
मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी आग्रह करता हूं कि वह अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए कड़े से कड़े संघर्ष के लिए तैयार रहें। 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी। इसलिए वे निर्द्वंद्व होकर अपने कार्य में जुट जाएं। सत्यमेव जयते।
मप्र में मतगणना 3 दिसंबर को होनी है उससे पूर्व ही बालाघाट के पॉलीटेक्निक कॉलेज में बिना अभ्यर्थियों को सूचना दिए डाक मतपत्रों की पेटियां खोल दी है ।
मैं कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूँ कि मतगणना स्थल पर मुस्तैदी के साथ मौजूद रहें जिससे हार के डर से बौखलाई शिवराज सरकार अपने नापाक मंसूबो में कामयाब न हो पाए ।
ग़ुस्सा नहीं इन जैसों पर तरस आता है मुझे
इंसान कहलाने लायक़ नहीं हैं - whatsapp यूनिवर्सिटी के स्नातक
यह क्या बेटे, क्या भाई, क्या पति, क्या पिता बनेंगे
मोदी और भाजपा की नफ़रत ने एक नस्ल को बर्बाद कर दिया है
यह वीडियो 2 नवंबर दतिया जिले के बसई का है। यहाँ भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में सभा की गई थी। जिसमें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और पिछोर से प्रत्याशी प्रीतम लोधी शामिल हुए थे। यहां भी कुर्सियां खाली रह गईं।
#datia
“गौ धन खुशहाली से मध्यप्रदेश के विकास" के लिए मैं वचनबद्ध हूं। कांग्रेस सरकार ने 1000 गौ शालाओं का निर्माण कर गौ माताओं को घर दिए। अब फिर से गौ धन मिशन शुरू करेंगे;
– नवीन गौ शालाएं बनाएंगे
– गौ ग्रास का अनुदान बढ़ाएंगे
– गौ संरक्षण निधि बनाएंगे
– हर घर से सहयोग लेंगे
– गौ प्याऊ बनाएंगे
गौ सेवा से मध्यप्रदेश में सुख–समृद्धि आएगी, खुशहाली आएगी।
“कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी”
मामा को 18 साल तक याद नहीं आई लाड़ली बहना की। कांग्रेस की नकल कर रातों-रात योजना बनाई
कांग्रेस सरकार में महिलाओं को मिलेगा सम्मान से 1500₹ प्रति माह
"नारी सम्मान योजना"
#HarGharCongress#नारी_सम्मना_योजना
शिवराज जी ने अपने 18 वर्ष के कार्यकाल में किसान भाइयों पर अत्याचार करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मंदसौर में किसानों पर गोली चलाना, कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई किसान कर्ज माफी को बंद करना, किसान भाइयों को खाद, बीज और न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए परेशान करना और आमदनी दोगुनी करने का वादा करने के बाद किसानों की आमदनी घटा देना शिवराज सरकार की पहचान है।
किसानों पर शिवराज जी के अत्याचार को समाप्त करने का समय आ गया है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही
⏹️किसानों को गेहूं का ₹2600 प्रति क्विंटल और धान का ₹2500 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य दिया जाएगा और इसे बढ़ाकर फिर ₹3000 प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा।
⏹️किसान भाइयों का कर्ज माफ किया जाएगा।
⏹️उन्हें 5 हॉर्स पावर कनेक्शन पर बिजली मुफ्त दी जाएगी। 10 हॉर्स पावर तक बिजली का बिल हाफ आएगा।
⏹️सिंचाई के लिए किसानों को 12 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी।
⏹️किसानों को सही समय पर समुचित खाद और बीज उपलब्ध कराया जाएगा
⏹️किसानों पर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएंगे।
कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी।
पंजाब के 19 वर्षीय अमृतपाल सिंह 10 दिसंबर 2022 को 'अग्निवीर' बने थे। 11 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर में गोली लगने से शहीद हो गए। जवान का पार्थिव शरीर सेना के वाहन की बजाय एंबुलेंस में आया। गार्ड ऑफ ऑनर भी सेना की टुकड़ी ने नहीं दिया। ये शहीद का अपमान है। शर्मनाक।
कांग्रेस की पढ़ो - पढ़ाओ योजना
मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही विश्व की सबसे बड़ी छात्रवृति योजना लागू होगी -
- कक्षा 1 से 8 को 500 रूपये महीना
- कक्षा 8 से 10 को 1000 रूपये महीना
- कक्षा 11 से 12 को 1500 रूपये महीना
की छात्रवृत्ति दी जायेगी।
“बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ”
@OfficeOfKNath@priyankagandhi
"कांग्रेस पार्टी जातिगत जनगणना के लिए प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी." कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
@OfficeOfKNath
त्योहारों के समय मध्य प्रदेश के 7 करोड़ हिंदुओं को धर्म विरोधी सरकार का तोहफा ...
मां जगदंबे के दरबार में होने वाले भंडारे,हो या दशहरा दीपावली की मिठाइयां
हर खुशी में महंगाई रूपी विष घोलने वाली मोदी व शिवराज सरकार को प्रदेश का हिंदू सबक सिखाने के लिए तैयार है...