Congratulations to Prachi Choudhary on winning the Bronze medal in the Women’s 400m at the Asian Games. Her excellent run has earned India a memorable place on the podium. Wishing her the very best for the endeavours ahead: PM @narendramodi
‘जनसेवा से देशसेवा’ माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जीवन का मूल ध्येय रहा है। सरकार के प्रमुख के रूप में जन-सेवा और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प को समर्पित उनकी 25 वर्षों की यह यात्रा अभूतपूर्व रही है।
उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने देश को एक नई दिशा और सामर्थ्य प्रदान किया है। आज उनके दिए सामूहिक संकल्प के परिणामस्वरूप हम 'विकसित भारत @ 2047' के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से अग्रसर हैं।
देश की इस प्रगतिशील यात्रा और मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु, आइए आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने-अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाएं और उनकी दीर्घायु तथा उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए अपना शुभाशीष दें।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#AshirwadKaDiya
आज मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबाग के राजा' के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बने गणपति बाप्पा के इस विराट स्वरूप के दर्शन की प्रतीक्षा पूरे वर्ष रहती है। विघ्नहर्ता सभी देशवासियों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दें।
गणपति बाप्पा मोरया!
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप चैंपियन बनने पर हार्दिक बधाई।
आपकी प्रतिभा, अटूट साहस और बेमिसाल हौसले ने पूरे देश का दिल जीत लिया है। यह ऐतिहासिक जीत भारत की बेटियों की शक्ति और समर्पण की प्रतीक है।
पूरे देश को आप पर गर्व है!
#TeamIndia#IndianWomensCricket#AsiaCup #INDvsSL
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin 9 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे।
लाइव देखें:
📺https://t.co/OaPd6HRrq3
📺https://t.co/KIA7CbEgXP
📺https://t.co/iRErStQZLn
📺https://t.co/maBRReCASb
बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने राहत शिविर में वही भोजन ग्रहण किया, जो बाढ़ पीड़ितों को परोसा जा रहा था।
यह सिर्फ संवेदनशीलता नहीं, बल्कि जनता के साथ खड़े होने और उनकी पीड़ा को महसूस करने का संदेश है।
#SamratChoudhary
भारत सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं पटना साहिब के लोकप्रिय सांसद श्री रविशंकर प्रसाद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयां ।
ईश्वर से प्रार्थना है आप सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें ।
@rsprasad#RaviShankarPrasad
कुशल संगठनकर्ता, सहज व्यक्तित्व के धनी बिहार भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय सरावगी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।
माँ जानकी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।
@sanjay_saraogi ji
#Sanjaysaraogi
बिहार की राजनीति के शिखर पुरुष, ओजस्वी राजनीतिज्ञ, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परम श्रद्धेय डॉ. जगन्नाथ मिश्र जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
@mishranitish ji
#JaganathMishra
80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर आज प्रदेश कार्यालय, पटना में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया।
मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले वीर सेनानियों को नमन करते हुए समस्त देशवासियों एवं बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#IndependenceDay
#BJP4Bihar
प्रिय देशवासियों, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आज का दिन उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
देश को आजाद हुए करीब आठ दशक होने को है, और आज हमारे सामने एक नया संकल्प है।
भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाने का संकल्प, जो अपने युवाओं की क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करें।
आज जरूरी है कि देश का हर युवा हमारे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएं। हमारे नौजवान अपने सपने को भारत के विकास से जोड़े और अपने कर्तव्य को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाए।
इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब संकल्प लें कि मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे।
इसी संदेश के साथ एक बार फिर आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएँ।
जय हिंद! जय भारत
#स्वतंत्रता_दिवस
#IndependenceDay
#HarGharTiranga