वार्ड नंबर 21 के सभी मतदाताओं को हाथ जोड़कर अपील है कल 28 अक्टूबर को भाई राकेश दायमा के पक्ष में मतदान ज्यादा से ज्यादा संख्या में करें और उसे कोटपूतली बहरोड जिला परिषद सदस्य बनाएं
@RakeshDayma_
गत दिवस पंचायत समिति कोटपूतली के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क एवं चुनाव कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रमों में शामिल होकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में क्षेत्रवासियों से संवाद किया।
इस दौरान कोटपुतली बहरोड़ जिले के अध्यक्ष@IndrajGurjarinc जी , पीसीसी सचिव श्री जगदीश मीना जी, श्री सुभाष घोघड़ जी, श्री जगमाल यादव जी, पार्षद श्री रवि यादव जी, श्री महेश सोडा जी एवं श्री वीरेन्द्र कसाना जी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड संख्या 16 से श्रीमती ममता जी, वार्ड 15 से श्री रूपेश कुमार वर्मा जी, जिला परिषद वार्ड 10 से श्री विक्रम सिंह यादव जी, जिला परिषद वार्ड नं-9 से श्री सावंतराम जी,वार्ड 14 से श्रीमती रेणु यादव जी, वार्ड 12 से श्री धन्नू यादव जी एवं वार्ड 11 से श्रीमती पूनम देवी जी के समर्थन में जनसंपर्क किया।
आप सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि आगामी मतदान में कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत, आशीर्वाद एवं समर्थन प्रदान कर विजयी बनाएं।
#ramswaroopkasana #Congress #Kotputli #JanSampark #Rajasthan #PanchayatiRajElection2026
चलो दिल्ली चलो दिल्ली
एआईसीसी के दिशा निर्देशानुसार सभी पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को नई दिल्ली पहुँचना ��ुनिश्चित करें। *
दिनांक: 12 अक्टूबर 2026
समयः प्रातः 8:00 बजे
स्थानः नई दिल्ली
देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था के दमन, चुनावी प्रक्रिया को कमजोर करने और जनता के अधिकारों से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ कोटपुतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ।
सत्ता के अहंकार और लोकतंत्र के दमन के सामने कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी। लोकतंत्र की लूट के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष सड़क से सदन तक और हर मोर्चे पर पूरी ताकत के साथ जारी रहेगा।
@INCRajasthan
लोकतंत्र को बचाने का यह संकल्प है।
यह हर उस नागरिक की आवाज़ है, जो संविधान और देश के लोकतंत्र में अटूट विश्वास रखता है।
हम डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं।
@RahulGandhi
���गामी पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसजन दिए गए QR Code को स्कैन कर अपना आवेदन करे ।
@INCRajasthan
आज कांग्रेस कार्यालय, कोटपुतली में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ग��।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं शांति के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया।
महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को कोटि-कोटि नमन। 🙏🇮🇳
#GandhiJayanti #LalBahadurShastri #गांधी_जयंती #शास्त्री_जयंती #Congress #Kotputli
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी के जन्मदिवस के अवसर पर राज. BDM हॉस्पिटल, कोटपूतली में फल वितरण एवं राधा कृष्ण गोशाला खेड़ा निहालपुरा में गौ सवामणी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जरूरतमंद मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर सेवा एवं मानवता का संदेश दिया। साथ ही गौ सेवा कर प्रदेश अध्यक्ष जी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
श्री डोटासरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐🙏
@GovindDotasra
#GovindSinghDotasara #HappyBirthday #Seva #GauSeva #Kotputli
राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी के यशस्वी ऊर्जावान अध्यक्ष आदरणीय
श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ..
ईश्वर से आपके उत्तम स्वस्थ, एवं खुशहाल जीवन की मंगलकामना है।
@GovindDotasra
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ द्वारा जिला मुख्यालय पर वोट चोरी एवं नगर निकाय चुनावों में अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित विशाल विरोध प्रदर्शन में शामिल हुआ।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री इंद्राज सिंह गुर्जर जी, मुंडावर विधायक श्री ललित यादव जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत जी, श्री संजय यादव जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उप���्थित रहे।
लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।
@INCRajasthan @SachinPilot
@GovindDotasra @Sukhjinder_INC
@TikaRamJullyINC @IndrajGurjarinc
#VoteChori #Congress #KotputliBehror #CongressProtest #Democracy #ElectionCommission
आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित वोट चोर�� एवं नगर निकाय चुनाव में कथित अनियमितताओं के विरोध में निर्वाचन आयोग के घेराव एवं प्रदर्शन में शामिल हुआ
इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह डोटासरा जी, प्रभारी श्री रंधावा जी एवं नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम ज��ली जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ लोकतांत्रिक और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया हमारी प्राथमिकता है।
@INCRajasthan
देशभक्ति, शौर्य और अदम्य साहस के प्रतीक, 'शहीद-ए-आजम' भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनके विचार और मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण आज भी देश के हर युवा को प्रेरित करता है।
#BhagatSingh
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, विश्व प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, सादगी, सौम्यता और ईमानदारी के प्रतीक डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आर्थिक सुधारों से लेकर देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने तक, आपका योगदान भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
#DrManmohanSingh #ManmohanSinghJayanti
कोटपूतली नगर परिषद सभापति चुनाव: एकजुटता और विकास का नया संकल्प!
भारतीय राष��ट्रीय कांग्रेस द्वारा सभापति पद हेतु श्री रमेश जी पायला को अधिकृत प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नगर के सर्वांगीण विकास को सर्वोपरि रखते हुए पूर्व चेयरमैन एवं वार्ड पार्षद श्री महेंद्र जी सैनी ने सभापति पद हेतु श्री रमेश जी पायला को अपना पूर्ण व निस्वार्थ समर्थन देने की घोषणा की है।
पूर्व चेयरमैन महेंद्र जी सैनी का प्रशासनिक अनुभव और रमेश जी पायला का जन-समर्पण कोटपूतली को एक सुदृढ़, पारदर्शी और प्रगतिशील नेतृत्व प्रदान करेगा।
हमारा संकल्प: स्वच्छ, सुंदर और विकसित कोटपूतली!
आइए, एकजुट होकर इस साझा प्रयास को अपना पूर्ण समर्थन और आशीर्वाद दें।
"कोटपूतली की प्रगति — हमारा साझा दायित्व!"
@INCRajasthan
पूर्व मंत्री एवं हिंडोली विधायक श्री अशोक चाँदना जी की माताजी श्रीमती सोहनी देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
@AshokChandnaINC