मिशन के लिए घर परिवार रिश्ते नातो का मतलब नहीं होता है ऐसा समय आएगा जब हमारे परिवारों को षड्यंत्रों के तहत अन्य दलों में ले जाया जाएगा, परन्तु षड्यंत्रों से हमारे मिशन और भाई @BhimArmyChief के लिए प्रेम प्रभावित नहीं होगा ऐसा कोई नोट नहीं बना जो चंद्रशेखर के इस सिपाही को खरीद सके
@BhimArmyChief केंद्रीय मंत्री @nitin_gadkari और @HardeepSPuri जी जब शुद्ध पेट्रोल के दाम 80-100₹ के बीच हैं तब आप इथनॉल मिलाकर उसको 100-110₹ के बीच क्यों बेच रहे हैं? आप ई20 पेट्रोल दे रहे हैं तो मिलावट के बाद उसके दाम के अनुसार पैसे लिजिए। तेल मिलावटी और पैसा शुद्ध पेट्रोल का ये लूट है।
केंद्रीय मंत्री @nitin_gadkari और @HardeepSPuri जी जब शुद्ध पेट्रोल के दाम 80-100₹ के बीच हैं तब आप इथनॉल मिलाकर उसको 100-110₹ के बीच क्यों बेच रहे हैं? आप ई20 पेट्रोल दे रहे हैं तो मिलावट के बाद उसके दाम के अनुसार पैसे लिजिए। तेल मिलावटी और पैसा शुद्ध पेट्रोल का ये लूट है।
अगर माइलेज 3–5% घटेगा, तो हर 100 किमी पर जनता की जेब से और पैसा निकलेगा। बाइक चालक 6–11 रुपये और कार चालक 21–35 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करेगा।
भुगतान ज़्यादा, माइलेज कम–आखिर E20 के नाम पर जनता की जेब पर दोहरा वार क्यों?
अगर माइलेज 3–5% घटेगा, तो हर 100 किमी पर जनता की जेब से और पैसा निकलेगा। बाइक चालक 6–11 रुपये और कार चालक 21–35 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करेगा।
भुगतान ज़्यादा, माइलेज कम–आखिर E20 के नाम पर जनता की जेब पर दोहरा वार क्यों?
भारत चीन से लाखों करोड़ों का सामान आयात करता है। चीन भारत से अरबों डॉलर कमाता है। हम एक चीन नियम को मानते हैं, लेकिन लाखों करोड़ों रुपए भारत से ले जाने वाला चीन एक भारत अखंड भारत को नहीं मानता है।
ये भारत कि सरकारों के कमजोर और निकम्मेपन को दर्शाता है।
@MEAIndia@PMOIndia
Aazad Samaj Party (Kanshi Ram) president and Lok Sabha MP from Nagina constituency in Uttar Pradesh Chandra Shekhar Aazad on Tuesday (July 21, 2026) continued his protest on the Parliament premises in support of students over the alleged paper leak issue demanding the resignation of Union Education Minister Dharmendra Pradhan.
https://t.co/4iyNkXsgvi
.@BhimArmyChief is the next biggest mass leader India has ever see.
So Ambedkarite community across the globe, here is your leader. Support him, fund him and celebrate him.
Jai Bhim 💙✊🏻
पटना में छात्रों द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले छोड़े जाना अत्यंत निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अस्वीकार्य है।
20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज़ उठा रहे मासूम बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसके घाव अभी भरे भी नहीं थे कि अब पटना में छात्रों पर फिर से लाठियाँ बरसाई गईं और आँसू गैस के गोले छोड़े गए।
सरकार छात्रों की बात सुनने के बजाय उनकी आवाज़ को बल प्रयोग से दबाने की नीति पर चल रही है।
#संसद_मार्च #जंतर_मंत्र
यदि आपको राहुल गांधी और चंद्रशेखर आज़ाद के बीच किसी एक को चुनना है, तो आपको चंद्रशेखर को चुनना चाहिए। चंद्रशेखर, राहुल की तरह शादी के बाद भात खाने नहीं जाते। फर्जी और असली के बीच, चंद्रशेखर असली हैं।
लोकतंत्र के प्रांगण में लोकतंत्र अपने नागरिकों के लिए न्याय मांग रहा है लेकिन @BJP4India कि सरकार और प्रधानमंत्री @narendramodi को शर्म नहीं आ रही है कि वो लोकतंत्र कि आवाज सुनें। क्या यही प्रधानमंत्री के संवाद का तरीका है?
एक तानाशाह लोकतंत्र कि आवाज से डरता है।
@BhimArmyChief
बारिश की हर बूँद स्वीकार है, मगर मासूमों पर अन्याय स्वीकार नहीं, जिन्होंने अन्याय किया वो कितने ही ताकतवर क्यों ना हो, उनके पीछे कितनी बड़ी शक्ति क्यों ना हो, लेकिन जवाब देना ही होगा।
महापुरुषों के विचार ही मेरे संघर्ष की ताक़त हैं। जय भीम, जय भारत।
ज़ुल्म जब भी हद से आगे बढ़ने लगता है,
वहीं से बदलाव का सूरज निकलने लगता है।
आज जंतर-मंतर पर बच्चों और बच्चियों के साथ जिस प्रकार का बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया, उसने मन को गहराई तक झकझोर दिया। मैंने जलियांवाला बाग का वह दौर नहीं देखा, लेकिन आज जो दृश्य सामने आए, उन्होंने इतिहास के उस काले अध्याय की याद अवश्य दिला दी।
लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण ढंग से रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। यदि उस अधिकार का उत्तर बल प्रयोग से दिया जाए, तो यह केवल कुछ लोगों पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी आघात है।
इसी पीड़ा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ, आज से मैं संसद भवन परिसर में परम पूज्य बाबा साहेब की प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ रहा हूँ। जब तक न्याय सुनिश्चित नहीं होता और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई नहीं होती, मेरा यह शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रहेगा।
पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कल जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान हुई सरकारी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने के आदेश के विरोध में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 25 जुलाई को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देगी।
आज देश में जब छात्र आंदोलनरत हैं तब सच में भाई @BhimArmyChief जी जननायक बनकर उभरे हैं। मैं कल से सोशल मीडिया पर देख रहा हूं कि हर जाति-धर्म का व्यक्ति खुलकर बोल रहा है कि चंद्रशेखर आजाद ही सच्चे नेता हैं। मेरा प्रणाम है इस भूमि को कि उसने क्रांतिकारी लाल को जना है।
#cjp
#20_जुलाई के आंदोलन में आपको जितने लोगों कि आवश्यकता है बस संख्या बता देना इंतजाम हो जाएगा और आज कि तस्वीरें इस बात का साक्ष्य है कि कोई भी आंदोलन तभी अपने शिखर पर पहुंचता है जब जननायक भाई @BhimArmyChief उसे बल देते हैं।
#cjp#bhimarmy#bhimarmychief
लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी को सादा कपड़ों में पहुँचे पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन अस्पताल ले जाना तथा उनके साथियों के साथ मारपीट कर उन्हें हिरासत में लेना अत्यंत निंदनीय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
इससे पहले वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर महीनों तक धरने पर बैठे पूर्व सैनिकों के साथ भी यही हुआ। देश का गौरव बढ़ाने वाली महिला पहलवानों के शांतिपूर्ण आंदोलन को भी इसी तरह बलपूर्वक हटाया गया। अब सोनम वांगचुक जी के सत्याग्रह के साथ भी वही व्यवहार किया जा रहा है।क्या शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार केवल सत्ता की सुविधा तक ही सीमित रह गया?
हम प्रकृति से प्रार्थना करते हैं कि सोनम वांगचुक जी को उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु प्रदान करे।
#SonamWangchuk