एसएससी ने शुक्रवार को सीएपीएफ सिपाही भर्ती- 2022 के पीएसटी और पीईटी का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 1,46,292 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। ��ब इन(का मेडिकल होगा। मेडिकल के लिए सीआरपीएफ की ओर से प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। उसके बाद 46,435 पदों के सापेक्ष अंतिम चयन परिणाम जारी होगा।
एडेड माध्यमिक विद्यालयों के 1193 शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों का आफलाइन स्थानांतरण कर दिया गया है। शुक्रवार को देर शाम अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए कई दिन से प्रक्रिया चल रही थी। इसमें दो वर्ष पहले लिए गए आनलाइन आवेदन भी शामिल हैं।
#प्रयागराज सीएम योगी आदित्यनाथ ने लूकरगंज में बने फ्लैट्स का किया लोकार्पण। माफिया से नजूल भूमि कब्जामुक्त कराई गई है। 1731 वर्गमीटर जमीन पर बनाए गए 76 फ्लैट। डिप्टी सीएम केशव मौर्��� और कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल गुप्ता के साथ मेयर रहे मौजूद। @CMOfficeUP @DM_PRAYAGRAJ
#इलाहाबाद_हाई_कोर्ट ने कहा है कि बालिग जोड़ों ने अपनी मर्जी से शादी कर ली है और वैवाहिक जीवन जी रहे हैं तो यह अपराध नहीं है। प्रत्ये�� बालिग को अपनी इच्छानुसार किसी के भी साथ रहने का अधिकार है। कोर्ट ने इस टिप्पणी के साथ आपराधिक याचिका खारिज कर दी है।
शासन ने अपर शिक्षा निदेशक सहित 10 शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। डा.महेंद्र देव को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज से प्रभारी शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ में तैनात किया है।
कैबिनेट ने प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कालेज में एमबीबीएस कोर्स की 50 सीटें बढ़ाने के लिए भवन निर्माण कार्यों में अधिक लागत की निर्माण साम��्रियों व तकनीकों के इस्तेमाल को मंजूरी देते हुए इसके लिए 47 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी दी है।
#इलाहाबाद_हाई_कोर्ट ने कहा है कि जब पक्षकारों के बीच समझौता हो गया है तो विवेचना अधिकारी को उसके आधार पर जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाना चाहिए। याचियों के खिलाफ प्रयागराज के मेजा थाने में धोखाधड़ी सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं में 22 दिसंबर 2022 को ���्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
बकरीद पर्व पर गुरुवार को अवकाश है, लेकिन #उच्च_शिक्षा_निदेशालय खुला रहेगा। इस दिन सभी कर्मचारियों को आना होगा और लंबित कार्य को निपटाना होगा। अवकाश के दिन कार्यालय खुला रखने का आदेश संयुक्त उच्च शिक्षा निदेशक डा. अपर्णा मिश्रा ने जारी किया है।
जीआइसी में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक श्रेणीपरीक्षा- 2018 की द्वितीय चयन सूची बुधवार को #UPPSC ने जारी कर दिया है। इसमें 914 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग ने जुलाई के पहले हफ्ते में इसे जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन उससे पहले ही जारी कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में #प्रयागराज के 4 युवकों की हादसे में मौत। पिकनिक मनाने रीवा के क्योटी फॉल गए थे। अनियंत्रित होकर कार पलटी। सुबह प्रयागराज से केवटी फॉल के लिए गए थे 6 य���वक। लौटते समय रीवा में कार पलटी। 2 युवक घायल। मरने वालों में कीडगंज का पंकज, कोठा पार्चा का शिवम भी शामिल।
���्रयागराज
**क्वीटि फाॅल में पिकनिक मनाने जा रहे प्रयागराज के 5 युवाओं की खाड़ी में क्रेटा कार गिर जाने के कारण मौत.कार में कुल 6 लोग सवार थे.मरने वालों में कीडगंज का प्रॉपर्टी डीलर पंकज जायसवाल, कोठा परचा का शिवम व मुट्ठीगंज के तीन अन्य युवा शामिल हैं.
अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में मौत की जांच की मांग को लेकर बहन आयशा नूरी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एक याचिका दायर कर शीर्ष अदालत के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक आयोग के गठन की मांग की है।
#इलाहाबाद_हाई_कोर्ट ने आजमगढ़ निवासी इस्लाम की अग्रिम जमानत सशर्त मंजूर कर ली है। उ��के खिलाफ शिकायतकर्ता के घर से तीन बोरी गेहूं चुराने का आरोप है। अधीनस्थ अदालत ने 31 मई, 2023 को अग्रिम जमानत अर्जी खारि�� कर दी थी। इसके बाद हाई कोर्ट में यह अर्जी दाखिल की गई थी।
शासन ने राजकीय महिला पीजी कालेज फतेहपुर की प्राचार्य डा. अपर्णा मिश्रा को उच्च शिक्षा में संयुक्त निदेशक पद पर तैनाती दी है। शाम को उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। संयुक्त निदेशक पद पर तैनात रही डा. सुनंदा चतुर्वेदी पिछले दिनों सेवानिवृत्त हो गईं। ।
प���रदेश सरकार की स्थानांतरण नीति के अंतर्गत मंगलवार को राजकीय महाविद्यालयों के 100 प्रवक्ता, प्रोफेसर और प्राचार्य का स्थानांतरण कर दिया गया। शासकीय कार्यहित और जनहित को देखते हुए यह स्थानांतरण आफलाइन किया गया है। इसके बाद आनलाइन स्थानांतरण भी किया जाएगा।
#प्रयागराज दारागंज थाना क्षेत्र के परेड ग्राउंड काली सड़क पर गोलियों की तड़कातड़ाई गोलियां। एक राजनीतिक पार्टी का झंडा लगाए एक काले रंग की स्कॉर्पियो और सफेद रंग की क्रेटा कार में से उतरे लोगों ने राईफलों से की फायरिंग। बताया जा रहा है कि रायबरेली पुलिस ने दो लोगों को उठाया है।