यह दिल्ली की टीम है, जो हमारी 149 बिसवां विधानसभा में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर सराहनीय कार्य कर रही है। टीम PDA के विचारों और जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जनता के बीच संवाद स्थापित कर रही है।
इस अभियान का संचालन पूर्व मंत्री श्री कमलेश यादव जी के नेतृत्व में हो रहा है
यह बहुत प्रभावी तरीका है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग इस तरीके से कनेक्ट करेंगे। आसान भाषा में, मंचन के माध्यम से कहीं बात लोगों के जेहन में उतर जाएगी। इस तरीके का नुक्कड़ नाटक पूरे प्रदेश में गांव-गांव होना चाहिए।
आपके पास नौजवानों की फौज है। उनके बीच से चुनकर हर विधानसभा के गांव,गली, मोहल्ले में भेजना चाहिए। आपके पास मुद्दों की कमी नहीं है।राम मंदिर में हुई चोरी, बेरोजगारी, पेपर लीक, मंहगाई, आरक्षण में लूट,जैसे मुद्दे जनता को जोड़ते हैं।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः 06.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में वर्ष 2026 में सीबीएसई और यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में जनपद गोरखपुर में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में गौरांश अग्रहरि को 98 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम तथा सर्वज्ञ मिश्रा को 98 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रिंस सिंह को 96.80 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम तथा अनन्या त्रिपाठी को 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान मिला। ये सभी छात्र-छात्रा पीएन नेशनल पब्लिक स्कूल, गोरखपुर के हैं।
यूपी बोर्ड की 2026 वार्षिक परीक्षा में हाईस्कूल में 95.67 प्रतिशत अंको से दिव्या यादव को प्रथम और 95.00 प्रतिशत अंको के साथ प्रिया चौहान को द्वितीय स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। दिव्या यादव संस्कार इंटर कॉलेज रिथुवाखोर पाली गोरखपुर तथा प्रिया चौहान यूएमवी सिधौरा बेलघाट गोरखपुर की छात्राएं है। इंटरमीडिएट में कार्मेल गर्ल्स इंटर कालेज गोरखपुर की छात्रा आस्था दुबे को 92.80 प्रतिशत के अंक के साथ प्रथम स्थान तथा सुप्रिया शर्मा को 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान मिला हैं।
श्री अखिलेश यादव ने इन सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।
(श्याम लाल पाल)
प्रदेश अध्यक्ष
https://t.co/276I3L90RO
प्रिय जन,
मैं प्रतिदिन सुबह लगभग पाँच हज़ार अपने शुभ चिंतकों को सुप्रभात का संदेश भेजकर उनके अच्छे दिन की कामना करता था । ह्वाट्सऐप ने ३१ जुलाई तक मेरे द्वारा भेजे जाने बाले संदेशों पर पाबंदी लगा दी है । इसलिए मैं तब तक मेसेज नहीं भेज सकूँगा।@samajwadiparty
आज पार्टी के 30वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और सबों को बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस शुभ अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को उनकी निस्वार्थ मेहनत, सेवा, सहयोग, समर्पण, कर्मठता, संघर्ष और त्याग को सच्चे मन एवं श्रद्धाभाव के साथ याद करता हूँ।
निरंतर 29 वर्षों से मिल रहे आपके अपार सहयोग, अखंड विश्वास और अटूट प्रेम के हम सभी आभारी है। अंबेडकर, गाँधी, लोहिया, कर्पूरी और लालू जी के समाजवादी विचारों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास ने राजद को इतना मजबूत और वैचारिक रूप से समृद्ध बनाया है।
अति हर्ष का विषय है कि पूरे प्रदेश और जिला मुख्यालयों में धूमधाम से 30वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और आज पहली बार स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों के सभी साथी एक साथ जुड़े है और एक दूसरे को सुन रहे है।
आप राष्ट्रीय जनता दल की आत्मा हैं, ताकत हैं, जान हैं। राजद के कार्यकर्ताओं और समर्थकों जैसा समर्पण और समाजवाद के प्रति आस्था का कोई सानी नहीं! हमें गर्व है कि विगत 29 वर्षों में राजद ने कुर्सी की खातिर कभी भी अपने सिद्धांत, नीति और विचार से समझौता नहीं किया
हम बिहार की सेवा के लिए कटिबद्ध हैं। अपने देश के संविधान के प्रति पूर्ण संकल्पित हैं, समाजवाद ही हमारा सिद्धांत और पथ प्रदर्शक है।
समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक और सामाजिक न्याय के साथ समावेशी विकास की लड़ाई को मजबूती देने के लिए 5 जुलाई सन 1997 से आज तक 30 वर्षों में हमने उतार-चढ़ाव और संघर्षों का एक लम्बा दौर देखा है। आप सब के सहयोग से हमने आने वाली हर बाधाओं को सामना किया और उन पर विजय पाई।
साथियों, संघर्षों और संक्रमण के इस दौर में हमे विचलित नहीं होना है। यह संघर्ष देश और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, नौकरी, आर्थिक समानता और समृद्धि की रोशनी पहुंचाने तक जारी रहेगा। केवल बिहार राज्य तक हम अपने आपको बांध कर नही रख सकते, देश को भी हमारी जरूरत है, पूरे देश के शोषितों, पीड़ितों, अल्पसंख्यकों, छात्रों, महिलाओं और युवाओं की हमे आवाज बनना होगा। हमे ताकत बनना है हर उस किसान की जो सरकारों की ओर आस भरी निगाहों से टकटकी लगाये निहारता है।
हमे ताकत बननी है हर उस जरूरत मंद की जिसके लिए सरकारी मशीनरियां अपने हाथ खड़े कर देती हैं। हम हर लाचार, मजबूर जरूरतमंद की ताकत बन कर उभरेंगें। राष्ट्रीय जनता दल एक परिवार है और सामाजिक एकजुटता ही इसकी ताकत है, हमारे परिवार में पूरा बिहार शामिल है।
राजद कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर प्रतिदिन आगे बढ़ रही है। हम आपके हक-अधिकार के लिए यूँ ही लड़ते रहेंगे। हमें अपना संगठन और मजबूत करना है। अगड़े-पिछड़े, दलित-आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीब, युवा-महिला, किसान-मज़दूर, नए और हाशिये के लोगों को अपने साथ जोड़ना है।
अंत में उन सभी अति प्रिय लोगों का मैं कृतज्ञ हूं जिन्होने राष्ट्रीय जनता दल की मजबूती के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर किया। उनकी जगह हमारे दिल में है और बनी रहेगी।
आइए, इस स्थापना दिवस पर हम संकल्प लें कि देश की वर्तमान सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए एकजुट होकर 12 वर्षों से केंद्र में और 21 वर्षों से प्रदेश में बैठी किसान, युवा, छात्र, महिला, कर्मचारी, व्यापारी और संविधान विरोधी तानाशाही बीजेपी सरकार की नाकामियों को हर टोला-गांव और घर-घर ले जाएँगे और एनडीए सरकार को बदलेंगे।
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी की रहनुमाई में हम वंचितों, उपेक्षितों, गरीबों, किसानों, कर्मचारियों और युवाओं के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर एक विकसित, खुशहाल एवं शांतिप्रिय समाज का निर्माण करेंगे।
जय हिंद, जय बिहार, जय राजद।
लालू जी सूरज हैं हमारे
हम सब उनकी हैं किरणें
वो जनता के एक मसीहा
जो रहते हैं जनता के दिल में
हर ग़ुलामी की बेड़ी तोड़ी
आज़ादी का राग दिया
सदियों से ख़ामोश थे जो
उन्हें स्वर है दिया साहस भी दिया
हर शोषित वंचित को उन्होंने
न्याय दिया अधिकार दिया
जन जन को रक्खा सर माथे
हम सबको दिल से प्यार किया
हर गरीब की मुश्किल का जिसने है ढूँढा हल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम राष्ट्रीय जनता दल
हम हैं बिहार का दिल
हम ही हैं देश का बल!
राजद के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
"बिहार की जनता के नाम संदेश "
प्रिय साथियों,
आप सभी को राष्ट्रीय जनता दल के 30वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! बिहार के करोड़ों लोगों के लिए 5 जुलाई का दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि 1997 को आज ही के दिन अनेक वरिष्ठ साथियों के साथ मिलकर हमने गरीबों, शोषितों, दबे कुचले वर्गों एवं अकलियतों के हक़ों और अधिकारों की प्राप्ति के लिए राष्ट्रीय जनता दल की स्थापना की थी। यह कोई साधारण दिन नहीं है। इस दिन बिहार एवं देश की राजनीति की दशा एवं दिशा का कायापलट हुआ था।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा गरीबों,शोषितो एवं आम जनमानस की भलाई के लिए किये गए संघर्ष, त्याग एवं बलिदानों के बारे में अगर मैं वर्णन करुं तो शब्द भी कम पड़ जाएंगे। बिहार में व्यापत सामाजिक एवं आर्थिक असमानता और फिरकापरस्ती को नेस्तनाबूद करने के साथ-साथ एक विकसित,मजबूत, समृद्ध, खुशहाल व समतामूलक बिहार के निर्माण के लिए राजद के असंख्यक निस्वार्थ कार्यकर्ताओं एवं वोटरों ने सेवा, त्याग, बलिदान और परिश्रम की देश भर में एक अनूठी मिसाल कायम की है। पार्टी के प्रति समर्पित इन कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से ही पार्टी का विस्तार सम्भव हुआ है। यह हमारे कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण का ही परिणाम है कि प्रतिदिन राजद और मजबूती से आगे बढ़ रही है। पार्टी का हर दौर में साथ देने वाले तमाम नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं को मैं तहे दिल से सलाम करता हूं।
राजद की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता गरीब, पीड़ित, बहिष्कृत, कमज़ोर व मजलूम तबकों की वकालत रही है। बदलते दौर में भी हमारी राजनीति मूलतः सामाजिक आर्थिक ग़ैरबराबरी और फिरकापरस्ती के खिलाफ़ रही है। हमारे विकास का मॉडल चमकते हवाई अड्डे, आलीशान मॉल और चमचमाते होटलों तक सीमित नहीं रहता बल्कि विकास के हरेक पहलू में हम समाज के गरीब एवं आखिरी व्यक्ति की भागीदारी और उसकी हिस्सेदारी के लिए संकल्पित हैं। इन मॉल, होटलों और हवाई अड्डों का निर्माण करने वाले शिल्पकारों, कामगारों, कारीगरों और इनमें काम करने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के जीवन में गुणात्मक तथा सकारात्मक परिवर्तन आए यही हमारा ध्येय है। इससे कम हमें किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है।
हमने सामाजिक और राजनीतिक संरचना में व्याप्त असमानता के खिलाफ निरंतर संघर्ष कर अपने लोकतंत्र को व्यापक, समृद्ध और समावेशी बनाया है। अपनी इस यात्रा में हमने कई ऐसे मुक़ाम हासिल किये हैं जिनकी चार-पाँच दशक पूर्व कल्पना भी असंभव थी। लोहिया, जेपी, कर्पूरी और अंबेडकर के इन मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और प्रगाढ़ हुई है साथ ही हमने वो मंजिल हासिल की है जहाँ से अब आर्थिक और मनोवैज्ञानिक सबलीकरण की लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाना है। यह विरासत हमारी शक्ति भी है और पूँजी भी!
देश में तमाम जनवादी, प्रगतिशील, समाजवादी और लोकतान्त्रिक विचारधारा से लैस दलों पर निराशा के क्षणिक बादल छाये हैं। Compromised constitutional institutions, आक्रामक बाज़ार, वोटर ही नहीं निर्वाचित जनप्रतिनिधि खरीदने में पूंजी का असीमित उपयोग तथा दक्षिणपंथी प्रतिक्रियावादी राजनीति ने लोकतंत्र के अस्तित्व पर कई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं। पिछड़ों की भागीदारी, शिक्षा और रोज़गार के अवसरों की समानता, अकलियतों के हक़ूक़,उनकी सुरक्षा,असमान विकास के मुद्दों तथा सरकार की नाकामियों को एक तथाकथित ‘हिंदुत्व के आवरण’ से ढंका जा रहा है।
साथियों, विगत कई राज्यों के चुनाव नतीजों की अगर पड़ताल करें तो मालूम होगा कि बीजेपी संवैधानिक संस्थाओं को कब्जे में लेकर संविधान को दरकिनार कर तानाशाही के बल पर देश को फिर से पीछे धकेलने का प्रयास कर रही है।हमारी राजनीति हमें इस परिस्थिति को स्वीकार करने की इजाज़त नहीं देती। अतः राजद के सभी साथियों को बिना वक़्त जाया किये इस ऐेतिहासिक भूमिका के लिए तैयार होना पड़ेगा।हर कार्यकर्ता और नेता को यह समझना होगा कि हमारा दल सिर्फ ‘चुनाव लड़ने की मशीन’ नहीं है।
समर्थक समूहों और अन्य प्रगतिशील वर्गों के साथ लगातार संपर्क रखकर यह भरोसा दिलाना होगा कि राजद उनके मुद्दों और चिंताओं के लिए संसद और सड़क दोनों ही जगह लड़ने में सक्षम है। साथियों, यह लड़ाई पिछली सारी लड़ाईयों से अलग होने वाली है क्योंकि यह लड़ाई ‘असंवेदनशील सम्पन्नता’ और ‘चेतन विपन्नता’ के बीच कि लड़ाई है।यह लड़ाई ‘मज़बूत’ और ‘मजबूर’ वर्गों के बीच की है,यह लड़ाई संवैधानिक संस्थाओं के असंवैधानिक तरीकों को ख़त्म करने की है,यह संघ और कोर्पोरेट घरानों की नयी जुगलबंदी के बीच की लड़ाई है।ये हिंदुस्तान में गरीबों, किसानों और वंचितों के अस्तित्व की लड़ाई है।अतः छोटी-मोटी चिंताओं और मतभेदों को ताक पर रखकर इस लड़ाई को मुकम्मल अंजाम तक ले जाने के लिए मिलकर लड़ना होगा।
गाजीपुर के किसानों ने मक्के के खेत में जननायक आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी की तस्वीर के माध्यम से PDA के प्रति अपने स्नेह, विश्वास और प्रतिबद्धता को अभिव्यक्त किया है।
यह केवल एक तस्वीर नहीं, बल्कि महिलाओं, किसानों, युवाओं, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और वंचित वर्गों की आशाओं, आकांक्षाओं और सामाजिक न्याय के संकल्प का प्रतीक है।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 02.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा जनपद गाजीपुर के खालिसपुर बवाड़ा गाँव में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में किसानों द्वारा लगभग 6 लाख वर्गफुट क्षेत्र में मक्का की बुवाई कर उनकी भव्य आकृति तैयार की गई। अपनी तरह का यह देश का पहला और अनूठा आयोजन रहा, जिसमें किसानों ने अपने खेतों के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के प्रति सम्मान, विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान अपराह्न 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने किसानों एवं नौजवानों से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने इस अभिनव आयोजन के लिए आयोजकों, समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों एवं विशेष रूप से कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक यादव एवं उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन ने समाजवादी आंदोलन की जिम्मेदारियों को और बढ़ा दिया है।
श्री अखिलेश यादव जी ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए अपनी भूमि उपलब्ध कराने वाले किसानों का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि गाजीपुर की धरती किसानों और जवानों की धरती है और समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों एवं नौजवानों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इस तरह से जन्मदिन मनाकर मेरे ऊपर और बड़ी जिम्मेदारी दे दिया है आप सभी ने।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर किसानों के कल्याण के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा। उन्होंने गंगा कटान से प्रभावित किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पार्टी किसानों के दर्द को समझती है और सरकार बनने पर गंगा कटान से प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता एवं स्थायी समाधान की दिशा में कार्य करेगी।
श्री अखिलेश यादव जी ने नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर बलिदानियों की धरती है, जिसने देश को बड़ी संख्या में वीर सैनिक दिए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सेना की भर्तियां पूर्व की भांति नियमित रूप से शुरू की जाएंगी और युवाओं के भविष्य के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, किसान, नौजवान एवं समाजवादी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों एवं नौजवानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के संदेश को उत्साहपूर्वक सुना और समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
गाजीपुर के किसानों ने मक्के की फसल से PDA के मसीहा अखिलेश यादव जी की तस्वीर बनाने के लिए उन्होंने क्या क्या किया..
उसका सारा प्रोसेस इस वीडियो में बताया गया है..