छात्र नौकरी नहीं, सिर्फ 23 अगस्त की मुख्य परीक्षा में बैठकर अपनी योग्यता साबित करने का एक अवसर मांग रहे हैं। न्यूज़ पिंच को इस बेआवाज युवाओं की आवाज बनने के लिए धन्यवाद।
माननीय @myogiadityanath जी , तुरंत विशेष शासनादेश जारी कर दायरा बढ़ाएं। 🙏
#justiceforlowerpcs@TheNewspinch
दशकों बाद #upsssc से लोअर पीसीएस की भर्ती आई है और उसमें भी अधिकतम कटऑफ रखकर छात्रों को बाहर कर दिया गया है अब @TheNewspinch ने इस मुद्दे को उठाया है उसके लिए बहुत-बहुत आभार,उम्मीद है सीएम और डिप्टी सीएम सर छात्रों की आवाज को सुनेंगे।
@brajeshpathakup@myogiadityanath
UPSSSC में वेटिंग लिस्ट न आना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है , एक तो वेकेंसी 5 साल में पूरी हो रही ऊपर से आधी वेकेंसी खाली जा रही जो बच्चा .25 से बाहर होगा क्या वो जिंदा रहने लायक रहेगा उसपे क्या बीतेगी ??
@brajeshpathakup@kpmaurya1@myogiadityanath
उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन है कि इन मामले पर छात्रों की आवाज को सुने समझे और जल्द निर्णय ले।
आखिर कब तक छात्र इंतजार करें ? #upsssc @lekhpalReExam @lowerPETCutoff
#WaitingList#student
UPSSSC में भर्तियों का लंबित होना
समान योग्यता वाली भर्तियां एक साथ चलना।
यही कारण है भर्तियों में ओवरलैपिंग की समस्या बढ़ रही है
इसका एक ही समाधान सभी भर्तियों में प्रतीक्षा सूची का शासनादेश जारी किया जाए
#waiting_list_in_upsssc@myogiadityanath@yadavakhilesh@UPGovt
जैसा की सूचना दी गई थी आज शाम 6:00 बजे श्री बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से छात्र विपुल से मुलाकात हुई और तत्काल प्रभाव से उन्होंने सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से वार्ता किया और छात्रों के पक्ष में तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेकर के विधि अनुसार कार्रवाई करने की बात कही। गुरुवार तक फाइनल बात सचिव द्वारा बताई जाएगी जो कुछ भी परिवर्तन या नियमों में बदलाव या छात्रों के पक्ष में फैसला लेने की बात कही गई है बाकी आगे निर्भर है शासन के दिशा निर्देश पर ....! @CMOfficeUP
आज शाम 6 बजे विपुल जी के नेतृत्व में पूर्व में संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के ज्ञापन पर पुनः छात्र उपमुख्यमंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री तक अपनी बात रखेंगे ।
PET हाई कटऑफ के कारण लोअर भर्ती से बाहर हुए छात्रों के विषय पर।
@CMOfficeUP@DyCMofficeBP@dgpup@ChiefSecyUP
#UPSSSC में भर्तियों का लंबित होना
और समान योग्यता वाली भर्तियां का एक साथ पूरी होने की वजह से भर्तियों में ओवरलैपिंग की समस्या बढ़ रही है, जिस वजह से एक ही छात्र कई जगह चयनित हो जाता है और इस प्रकार से कई सीट खाली रह जाती है..!!
इसका एक ही समाधान है कि सभी भर्तियों में प्रतीक्षा सूची का शासनादेश जारी किया जाए..!!
#waiting_list_in_upsssc
@myogiadityanath@BJP4UP #UPSSSC
#waiting_list_in_upexams
#waiting_list_in_upsssc
@CMOfficeUP@GorakhnathMndr@myogiadityanath@ANINewsUP
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 23 जुलाई 2026
विषय : UPSSSC लोअर भर्ती में PET की अत्यधिक कटऑफ के विरोध में लखनऊ चलो अभियान सम्पन्न, वार्ता रही निष्फल — 25 जुलाई को प्रयागराज में महाआंदोलन की घोषणा
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के आह्वान पर आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को "लखनऊ चलो – UPSSSC कार्यालय चलो" अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) कार्यालय पहुँचकर लोअर भर्ती में मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित PET की अत्यधिक कटऑफ के संबंध में अपना विरोध दर्ज कराया।
इस 23 जुलाई लखनऊ चलो अभियान का नेतृत्व छात्र विपुल मिश्रा जी और अन्य छात्रों ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सचिव से विस्तृत वार्ता कर यह मांग रखी कि "Minimum Cutoff, Maximum Opportunity" के सिद्धांत को अपनाते हुए PET की कटऑफ को युक्तिसंगत बनाया जाए, ताकि अधिकतम योग्य अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने का अवसर मिल सके। वर्तमान उच्च कटऑफ के कारण लाखों अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा से वंचित हो गए हैं, जिससे उनमें गहरी निराशा और असंतोष है।
हालाँकि आयोग के सचिव के साथ हुई वार्ता में छात्रों की प्रमुख मांगों पर कोई ठोस आश्वासन अथवा सकारात्मक निर्णय प्राप्त नहीं हुआ। इससे अभ्यर्थियों में निराशा व्याप्त है।
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह करता है कि वह इस गंभीर विषय का तत्काल संज्ञान लेकर लोअर भर्ती में PET कटऑफ की पुनर्समीक्षा कराए तथा अभ्यर्थियों के हित में न्यायपूर्ण निर्णय सुनिश्चित करे। साथ ही, लेखपाल मुख्य परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में भी निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएँ, ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और युवाओं का विश्वास कायम रह सके।
आज की वार्ता के निष्फल रहने के उपरांत संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने घोषणा की है कि 25 जुलाई 2026 को प्रयागराज में विशाल महाआंदोलन आयोजित किया जाएगा। इस आंदोलन में लोअर भर्ती के अभ्यर्थियों, लेखपाल भर्ती के अभ्यर्थियों तथा अन्य प्रतियोगी छात्रों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर न्याय की इस लड़ाई को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया है।
हमारी प्रमुख मांगें :
लोअर भर्ती में PET की अत्यधिक कटऑफ कम कर अधिकतम अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में अवसर दिया जाए।
"Minimum Cutoff, Maximum Opportunity" के सिद्धांत को लागू किया जाए।
लेखपाल पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अभ्यर्थियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
निवेदक :
संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच
9654097174
@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@CommissionerPrg@DM_PRAYAGRAJ@InfoDeptUP@pankajGyan1@aajtak@the_hindu
8 सालों से ज्यादा समय के बाद UPSSSC आयोग ने लोअर PCS की भर्ती PET-2025 के जरिए पहली बार विज्ञापित किया जिसके मुख्य परीक्षा के लिए कैटिगरी वाइज कट-ऑफ (UR/OBC/SC/EWS: 67.94, ST: 56.26) तय कर 2,587 पदों के सापेक्ष केवल 1,00,492 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जो कि विज्ञापित पदों का मात्र 38-39 गुना है।
वहीं दूसरी ओर, अभी कुछ दिनों पहले ही इसी आयोग ने 'लेखपाल भर्ती' में 7,994 पदों के सापेक्ष 3,66,712 छात्रों को मुख्य परीक्षा का अवसर दिया था, जो कि लगभग 46 गुना था! जब लेखपाल में 46 गुना छात्रों को अवसर मिल सकता है, तो लोअर PCS के अभ्यर्थियों के साथ यह अन्याय क्यों
सालों बाद आई इस भर्ती में छात्रों की यह मांग पूरी तरह से तार्किक है कि शॉर्टलिस्टिंग का मानक 60 गुना किया जाए। अगर लोअर PCS के लिए आयोग 60 गुना अभ्यर्थियों को बुलाता है, तो लगभग 1,55,220 छात्रों को परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। यानी वर्तमान में जो 1 लाख छात्र शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं, उनके अलावा करीब 55,000 अतिरिक्त होनहार और मेहनती युवाओं के सपनों को उड़ान मिलेगी, जो महज़ दशमलव के कुछ अंकों से पीछे रह गए हैं।
सत्ता को युवाओं के दर्द का अहसास होना चाहिए; मनमाने नियम-कायदों की आड़ लेकर आप उनकी उम्मीदों की हत्या नहीं कर सकते।
इसलिए हमारा सीधा सवाल और मांग है: आयोग शॉर्टलिस्टिंग का दायरा बढ़ाकर 60 गुना करे, ताकि सालों से बंद कमरों में तैयारी कर रहे प्रदेश के होनहार युवाओं को अपनी प्रतिभा साबित करने का एक न्यायपूर्ण मौका मिल सके। मुख्यमंत्री जी, युवाओं के इस दर्द का संज्ञान लें और शॉर्ट लिस्टिंग का दायरा बढ़ाकर 60 गुना करें।
#60XForLowerPCS #UPSSSC #LowerPCS