@vishnudsai ❤️
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रशंसकों का समूह..आपका स्वागत करता है।
जय छत्तीसगढ़ | #छत्तीसगढ़#विष्णु_देव_साय#VishnuDeoSai
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के हाथों सम्मानित हमारे प्रदेश के सात नगरीय निकाय।
यह सम्मान दृढ़ संकल्प और सामूहिक प्रयास का परिमाण है।
जय हिंद,जय छत्तीसगढ़
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पीएम श्री योजना से प्रदेश के स्कूलों का आधुनिकता के साथ विकास हो रहा है।
प्रदेश में बच्चों को सर्वसुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है हमारी सरकार।
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा धाम में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान भोलेनाथ और सत्यनारायण बाबा की चरणों में नमन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और निरंतर कल्याण के लिए प्रार्थना की।
यह शुभ अवसर न केवल श्रद्धा का प्रतीक था, बल्कि जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने वाला भी।
इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया जी, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी एवं महापौर श्री जीवर्धन चौहान जी उपस्थित रहे।
@OPChoudhary_Ind@Radheshyam73201@KumarDevendraP1@purandarmishra
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ता से हम कायम हैं। पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटालों की परत दर परत सच्चाई लगातार सामने आ रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। किसी भ्रष्टाचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
पोषण भी, रोजगार भी – माताओं-बहनों के हाथों में बदलाव की डोर
महतारी के मान-सम्मान और बच्चों के बेहतर भविष्य का संकल्प लेते हुए हमारी सरकार ने राज्य में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 'रेडी टू ईट' पूरक पोषण आहार के निर्माण और वितरण का कार्य फिर से महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इसकी शुरुआत होगी।
इसके तहत आज रायगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर में 10 महिला स्व सहायता समूहों को अनुबंध पत्र प्रदान किया।
जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रसर होगा छत्तीसगढ़।
राजधानी रायपुर में बनेगा अत्याधुनिक बायोटेक इंक्युबेशन सेंटर। इससे शोध और उद्योग के बीच होगा बेहतर समन्वय, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार और स्टार्टअप्स के नए द्वार।
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
मैनपाट में होने वाले भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने आज ट्रेन से रायपुर से अंबिकापुर (सरगुजा) के लिए रवाना हुआ।
रेल यात्रा का अपना ही आनंद है। हर बार यह स्मृतियों को ताज़ा कर देती है।
साथ में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी और रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी जी भी मौजूद रहे।
@vijaysharmacg@brijmohan_ag
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
@SarojPandeyBJP
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन कुमार साय जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से आपके सुयशपूर्ण जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।
@PawanSaiBJP
आज मुख्यमंत्री निवास में श्री रविशंकर जी महाराज, 'रावतपुरा सरकार' का आगमन हुआ।
इस पावन अवसर पर शॉल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
@Rawatpurasarkr
सुशासन के संकल्प के साथ, जनजातीय उत्थान की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है हमारा छत्तीसगढ़।
जनजातीय गौरव और स्वाभिमान के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों तक सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुँच रही हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।
@narendramodi
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़