पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा पुलिस लाइन कुशीनगर में रिक्रूट आरक्षियों के आगामी प्रशिक्षण के दृष्टिगत #RTC एवं #JTC केंद्र की तैयारियों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया एवं उपकरणों की उपलब्धता,स्वच्छता और प्रशिक्षण सामग्री आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जब जब दरोगा भर्ती 9534 पदों की भर्ती से फर्जी दरोगा के पकड़े की खबरें आएगी
तब तब बिना आवाज उठाएं रह नहीं सकता वो अभ्यर्थी जिसने भी पूरी मेहनत और शिद्दत से SI भर्ती की तैयारी और परीक्षा दी होगी ।
अब तुम्हे बुरा लगे तो लगे लेकिन हम अभ्यर्थी न्याय तक आवाज उठाएंगे
Viral pics 👇
सोशल मीडिया में कतिपय अभ्यर्थियों के सरनेम या टाइटल के आधार पर उनकी जातियों आदि पर भ्रामक टिप्पणियां की जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस संबंध में यह स्पष्ट करता है कि सरनेम या टाइटल के आधार पर किसी अभ्यर्थी की जाति निर्धारित नहीं की जाती है।
अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारियों द्वारा निर्गत जाति प्रमाण पत्रों की संवीक्षा (वेरिफिकेशन) की कार्यवाही की जाती है।
अभिलेखों की संवीक्षा हेतु गठित डीवी बोर्ड द्वारा (जिसमें उपजिलाधिकारी स्तर एवं पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी होते हैं)
समुचित रूप से मूल जाति प्रमाण पत्र का परीक्षण किया जाता है। उक्त परीक्षण से पूर्णतया संतुष्ट होने के उपरांत ही अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी में सफल घोषित किया जाता है।
उल्लिखित प्रकरणों में पंकज पांडे नामक अभ्यर्थी की जाति उसके जारी प्रमाण पत्र के अनुसार गोसाई है, तथा अभ्यर्थी शिवानी उपाध्याय की जाति जोगी है। दोनों ही जातियां अन्य पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आती हैं । अन्य उल्लिखित अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र के अनुसार वे OBC के अभ्यर्थी पाए गए हैं।
नियुक्ति पत्र देने से पूर्व नियुक्ति जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का पुनः सत्यापन कराया जाता है।
यदि किसी व्यक्ति को किसी विशिष्ट अभ्यर्थी की जाति के संदर्भ में कोई पुष्ट एवं प्रामाणिक जानकारी प्रदान करनी है तो कृपया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के ई मेल [email protected] पर सूचित करें। बोर्ड द्वारा इस सम्बंध में समुचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इस भर्ती में OBC के लिए आरक्षित 16264 पदों के सापेक्ष 32052 OBC के अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
इसी प्रकार SC के लिए आरक्षित 12650 पदों के सापेक्ष 14026 SC के अभ्यर्थी सफल हुए हैं।
भर्ती में आरक्षण संबंधित सभी शासनादेश व इस संबंध में माननीय उच्चतम व उच्च न्यायालय के संबंधित निर्णयों के अनुरूप पूर्ण शुचिता के साथ सभी कार्यवाही की गई है।
अतः आपको सूचित किया जाता है कि कृपया ऐसी भ्रामक एवं अपुष्ट टिप्पणियां न लिखें,न आगे प्रसारित करने में सहयोगी बनें। यह कानूनी रूप से अपराध है। ऐसा करने वालो के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
-परीक्षा नियंत्रक
उ० प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ l
@cmofficeUP@uppolice@Rajeevkrishna69
UP Police Constable Bharti : कठिन परिस्थितियों के बाद भी पॉपकॉर्न की फेरी लगाने वाले के दोनों लड़कों का यूपी पुलिस सिपाही भर्ती में हुआ सिलेक्शन..
#UPPoliceBharti#ConstableBharti#Meerut
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अन्तर्गत दिनांक 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के उपरान्त अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाये गये अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंको (Normalized Score) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार, विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट https://t.co/l2LtxSzfow पर जारी कर दी गई है ।
समस्त प्रतिभागियों को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शितापूर्ण भर्ती परीक्षा को आयोजित करने में सहयोग के लिए आभार एवं होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
सफल अभ्यर्थियों को बोर्ड हार्दिक बधाई देता है।
अभ्यर्थी अपना परिणाम नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं -
https://t.co/tYWAmYfa1q
-परीक्षा नियंत्रक
उ० प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
लखनऊ l
@cmofficeUP@uppolice@Rajeevkrishna69
#UPSI_SCAM9534 सबसे बड़ी धांधली है!
इसमें अबतक 80+FIR, 33+परीक्षा सेंटर पर FIR, 350+फर्जी अभ्यर्थी, 150 से ज्यादा अधिकारी, डमी कैंडिडेट, सॉल्वर्स गिरफ्तार हो चुके है
इस भर्ती को निरस्त करके दोबारा भर्ती प्रक्रिया करनी चाहिए
#UPSI_NEEDS_CBI_INVESTIGATION#ConstitutionDay
पता नहीं भर्ती बोर्ड ने क्या किया है.....
6 साल बाद UP कांस्टेबल भर्ती हुई, लाखों बच्चों की उम्मीद जगी.....
अब फाइनल आंसर-की में पता चल रहा है.... किसी शिफ्ट में 6 प्रश्न तो किसी में 7 प्रश्न कैंसल हो गये हैं। कुछ प्रश्नों के 2 उत्तर हैं, अब जिसने निगेटिव सोच के अटेम्प्ट नहीं किया,उसका क्या?
क्या भर्ती बोर्ड के बसका एक एग्जाम भी सही से कराना नहीं है।
नार्मेलाइजेशन में किसको फायदा होगा किसको नुकसान, कुछ समझ नहीं आ रहा है।
भर्ती बोर्ड पर बहुत से सवाल उठ रहे हैं।
पर सबको पता है कोई जबाव नहीं मिलेगा 🙏
@upprpb@Rajeevkrishna69@CMOfficeUP@myogiadityanath 🙏