हरियाणा में डॉ. बी.आर. अंबेडकर लाइब्रेरी का नाम परिवर्तित किए जाने के निर्णय को निरस्त कर मूल नाम बहाल किए जाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रद्धेया द्रौपदी मुर्मू जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया।
@mygovindia@rashtrapatibhvn
अब जेईई एडवांस!
भर्ती परीक्षाएँ विवादों में, बोर्ड परीक्षाएँ, विश्वविद्यालय परीक्षाएँ व प्रवेश परीक्षाएँ सवालों में हैं और युवाओं का भविष्य अनिश्चितता में है।
भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की नाकामियों ने शिक्षा व्यवस्था में एक नया विषय जोड़ दिया है: परीक्षा के बाद परीक्षा की विश्वसनीयता साबित करना।
नौजवान ,गरीब ,कमजोर परिवारों को उन्नति की ओर ले जाने के लिए सबसे जरूरी है शराबबंदी और इस विषय को वही सोच सकता है जो समाज के बीच में जाकर जमीनी हकीकत को समझ सकता हो माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद जी का यह मुद्दा देश की आधी आबादी (महिलाओं ) की सबसे बड़ी मांग है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के लंबगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत देवल गांव में 18 वर्षीय दलित युवक केतन लाल की जातीय घृणा से प्रेरित निर्मम हत्या पूरे देश और समाज के लिए शर्म और चिंता का विषय है।
परिजनों के अनुसार, केतन को प्रेम संबंध के कारण सुनियोजित तरीके से बुलाया गया, बंधक बनाया गया और पूरी रात लाठी-डंडों तथा बेल्ट से बेरहमी से पीटा गया। प्रेमिका के सामने ही उसे इतना प्रताड़ित किया गया कि अंततः उसकी मृत्यु हो गई। हत्यारोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने स्वयं परिजनों को फोन कर धमकी भरे अंदाज़ में कहा- 'अपने बेटे को यहां से उठाकर ले जाओ।यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि संविधान, समानता और मानवता की हत्या है।
आज भी यदि किसी दलित युवक को केवल इसलिए मार दिया जाता है क्योंकि उसने तथाकथित सवर्ण जाति की लड़की से प्रेम करने का साहस किया, तो यह साबित करता है कि जातिवादी मानसिकता समाज और व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।
हम @ukcmo से मांग करते हैं कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, उन पर हत्या, आपराधिक षड्यंत्र, अपहरण, बंधक बनाने तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की कठोरतम धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए।
@pushkardhami
उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित इंडियन मेडिसिन फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IMPCL) को मात्र 121 करोड़ रुपये में निजी हाथों में सौंपना इस बात का एक और उदाहरण है कि किस प्रकार निजीकरण के नाम पर देश की बहुमूल्य सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्तियों तथा संस्थानों को औने-पौने दामों पर कॉर्पोरेट हितों के हवाले किया जा रहा है।
IMPCL कोई साधारण कंपनी नहीं है। 1978 में वन विभाग की 40 एकड़ भूमि पर स्थापित यह भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार के संयुक्त स्वामित्व वाली एक महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक औषधि निर्माण संस्था है, जिसके पास 1200 प्रकार की औषधियां बनाने का लाइसेंस है। देश के केंद्रीय अस्पतालों, शोध संस्थानों, आयुष संस्थानों तथा विभिन्न राज्यों के सरकारी अस्पतालों को लगभग 575 प्रकार की आयुर्वेदिक एवं यूनानी दवाएं उपलब्ध कराने वाली यह संस्था आयुष क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सरकारी धरोहर है।
कर्मचारियों के दावों के अनुसार, कंपनी की नेटवर्थ लगभग 145 करोड़ रुपये है। ऐसे में उसे मात्र 121 करोड़ रुपये में बेचना गंभीर सवाल खड़े करता है। 1 जून से आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगें न्यायसंगत हैं। @MoHFW_INDIA को इस निजीकरण की पूरी प्रक्रिया सार्वजनिक करनी चाहिए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।
निजीकरण के नाम पर सार्वजनिक संपत्तियों की यह लूट बर्दाश्त नहीं की जा सकती। हम इसका पुरजोर विरोध करते हैं। यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया, तो मैं स्वयं अल्मोड़ा पहुंचकर आंदोलनरत कर्मचारियों के संघर्ष में शामिल होऊंगा।
@mygovindia@JPNadda
आज ‘व्यवस्था परिवर्तन दिवस’ पर प्रारंभ हो रही सत्ता परिवर्तन यात्रा से घबराकर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के इशारे पर मुझे मेरे धामपुर स्थित आवास पर पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने का निंदनीय एवं अलोकतांत्रिक कृत्य होने के उपरांत, पुलिस-प्रशासन से वार्ता के बाद मैंने यात्रा शुरू करने से पहले जिला बिजनौर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के गुरूघर पहुंचकर गुरु महाराज जी को नमन किया।
इतने सबके बाद भी बिजनौर की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया कि परिवर्तन की यह लड़ाई अब जन-जन की आवाज़ बन चुकी है और कोई भी दमन या बाधा इस जनसंकल्प को रोक नहीं सकती।
आभार बिजनौर, एक बार पुनः आभार नगीना।
#ASP_K_Mission2027 #सत्तापरिवर्तनयात्रा
#UPMaangeChandraShekharAzad #ASPK
#AzadSamajParty #bhimarmy #SattaParivartanYatra
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भिंड निवासी 15 वर्षीय दलित नाबालिग बेटी को बेचने, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने, हत्या करने तथा सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की घटना अत्यंत भयावह एवं दण्डनीय है। यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है, बल्कि समाज की संवेदनाओं को भी झकझोर देने वाली है।
28 मई से लापता बच्ची का शव 1 जून को बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने समाज के लोगों की मौजूदगी में उसका अंतिम संस्कार कराया।
परिजनों के अनुसार 28 मई को ही नामजद शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
मुख्यमंत्री @DrMohan Yadav51 जी, यह केवल अपराधियों की क्रूरता का ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों तथा लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।
हम @MP_MyGov से मांग करते हैं कि:-
1. इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।
3. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की जाए।
4. पुलिस की लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए।
5. पीड़ित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, सुरक्षा एवं निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाए।
6. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए।
@CMMadhyaPradesh
महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना से लगभग 80 लाख महिलाओं को बाहर किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है। यदि लाखों महिलाओं को अचानक अपात्र घोषित किया जा रहा है, तो यह भाजपा की चुनाव से पहले “लाडकी बहिन” और चुनाव के बाद “भुला दी बहिन” वाली अवसरवादी राजनीति को उजागर करता है।
इसीलिए हम उत्तर प्रदेश की अपनी बहनों से निवेदन करते हैं कि भाजपा के चुनावी नारों और वादों के जाल में फंसने के बजाय अपने अधिकारों, सम्मान और भविष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लें। याद रखिए, जो भाजपा चुनाव के समय महिलाओं को अपनी लाडकी बहन बताकर वोट मांगती है और चुनाव के बाद लाखों बहनों के नाम सूची से काट देती है, वह बहनों की हितैषी नहीं, बल्कि वोटों की व्यापारी है।
#SattaParivartanYatra
#ASP_K_Mission2027
दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र के हौज रानी स्थित एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग के कारण हुए दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की मृत्यु तथा दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद, भयावह और झकझोर देने वाली है।
हम इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा उनके शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
@DelhiGovDigital इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करे तथा मृतकों के परिजनों और घायलों को हरसंभव सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र की पूरा चौकी के बेरगांव में नारी शक्ति, साहस, वीरता और न्याय की अनोखी मिसाल, माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में लगाए गए बोर्ड को एक पुलिसकर्मी द्वारा लात मारकर गिराने की घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
यह केवल एक बोर्ड नहीं, बल्कि भारत की महान विरासत, नारी सम्मान और करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।
लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जी का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
धामपुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा स्योहारा की बेटी स्वर्गीय अर्शी परवीन जी के आकस्मिक निधन का समाचार पाकर मन अत्यंत व्यथित है। निकाह की खुशियों के बीच मौत का यह क्रूर दस्तक पूरे परिवार के लिए एक ऐसा वज्रपात है, जिसे शब्दों में पिरोना असंभव है।
आज शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचकर उनके इस असहनीय दुःख को साझा किया। परिजनों का क्रंदन देखकर हृदय द्रवित हो उठा। इस कठिन घड़ी में हम सब परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
परमात्मा से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने का धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि! 🕯️💐
@BhimArmyChief@ASP4Nagina@AzadSamajParty
धामपुर कार्यालय पर आज नगीना लोकसभा क्षेत्र से पधारे हमारे सम्मानित साथी, बुजुर्गों और विशेष रूप से अपनी मातृशक्ति (माताओं-बहनों) का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
आप सभी का यहाँ आना और क्षेत्र की समस्याओं को साझा करना मुझे निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। आज सुनी गई सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। हमारी माताओं-बहनों का मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
क्षेत्र के विकास और सम्मान के लिए हम सदैव आपके साथ हैं। @BhimArmyChief@AzadSamajParty@ASP4Nagina@SITARAM47015522 #धामपुर #मातृशक्ति #जनसेवा #जनसुनवाई #आपका_भाई #AzadSamajParty #BhimArmy #ChandrashekharAzad
आज धामपुर विधानसभा के कस्बा शेरकोट में अपने सम्मानित साथियों और क्षेत्रवासियों के बीच पहुँचकर जनसंवाद किया। इस दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही हमें निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है। आपके हक की लड़ाई के लिए हम हर स्तर पर तत्पर हैं।'
बदलाव की इस यात्रा में आप सभी का साथ अनिवार्य है। आइए, मिलकर एक बेहतर धामपुर का निर्माण करें।
@BhimArmyChief@AzadSamajParty@ASP4Nagina
#सत्ता_परिवर्तन_यात्रा #UPMangeChandrashekharAzad #विवेक_सेन #आजाद_समाज_पार्टी #धामपुर #शेरकोट #जनसंवाद #जयभीम #जयसंविधान
मंदिरों में राम और मस्जिदों में मोहम्मद के नाम के पेपर नहीं मिलेंगे तो क्या नेताओं और अधिकारियों की जय जय कार के पर्चे मिलेंगे .....
#संभल@sambhalpolice
दैनिक जनवाणी' और अन्य माध्यमों द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना के लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी के नाम पर फैलाई जा रही खबर झूठी भ्रामक है
मेरा सवाल है:
यह कथित इंटरव्यू कब, कहाँ और किस पत्रकार द्वारा लिया गया?
यदि यह इंटरव्यू हुआ है, तो उसका पूरा वीडियो सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है
यह खबर मनगढ़ंत और भ्रामक फैलाकर यह सीधे तौर पर जनता को गुमराह करने और एक जन प्रतिनिधि की छवि धूमिल करने का कुत्सित प्रयास है। मैं स्पष्ट मांग करता हूँ कि 'दैनिक जनवाणी' इस पर स्थिति स्पष्ट करे। अन्यथा, ऐसी फर्जी खबरें फैलाने वाले संस्थान और व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
मैं @dgpup (उत्तर प्रदेश पुलिस) से निवेदन करता हूँ कि इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया जाए और समाज में भ्रम और द्वेष फैलाने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पत्रकारिता का धर्म सच्चाई दिखाना है, न कि झूठ फैलाना! @Uppolice
#ChandrashekharAzad #Nagina #TruthMatters #ActionRequired #DGPUP #MediaAccountability
दैनिक जनवाणी बताए कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी का यह कथित इंटरव्यू कब, कहाँ और किस पत्रकार द्वारा लिया गया?
यदि ऐसा कोई इंटरव्यू हुआ है तो उसका पूरा वीडियो सार्वजनिक किया जाए। अन्यथा झूठी, भ्रामक एवं मनगढ़ंत खबर प्रकाशित कर जनता को गुमराह करने के मामले में दैनिक जनवाणी तथा इस फर्जी खबर को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।
@dgpup महोदय से इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग करते हैं।
https://t.co/OLSWPOUbVB