युगों युगों व्रत, पूजा, उपवास और शिव जी के गुणगान किए थे तब जा के वर के रूप में खुद पार्वती माँ को भोलेनाथ मिले थे।
!! जय शिव शक्ति !!
#महाशिवरात्रि#Mahashivratri
शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। 🙏🙏
#Shivaratri
हे मानुष,
किस बात का सबूत मांगते हो?
सूरज के प्रकाश का,
या चाँद की शीतल छाँव का?
क्या हवाओं से प्रमाण पत्र लोगे,
कि वे सच में बहती रही हैं?
~ सूर्यभान "सूरी"
(कवितांश)
________________
यह संभवतः मनुष्य की प्रवृत्ति है...
हम सभी के सामने उदासी से भरा एक गिलास हमेशा रखा रहता है.... कई बार सामने वाली कुर्सी पर सुख बैठा हँसता हो.... तब भी उस गिलास पर नज़र जाती है....
________________
पायल
४-०१-२०२५
कितना खौफ़नाक समय है
जब बच्चे इतने ख़तरनाक सवाल पूछते हैं
कि उनका जवाब देने के लिए
हम इस हताश ढंग से
निरुत्तर हो जाते हैं
कि उन्हें पीटने लगते हैं
जबकि हम जानते हैं
किसी को पीटना
मारना
किसी सवाल का जवाब नहीं
बच्चे तो हमेशा
नए-नए सवाल पूछते आए हैं
और भविष्य में भी पूछते जाएँगे
जैसे
मछलियाँ चश्मे क्यों नहीं पहन लेतीं
ताकि मछेरों को देख पाएँ
और उनके जालों से भाग जाएँ
हमारी चिंता तो यह है
हमारे बच्चे खिलौनों की बातें क्यों नहीं करते
दादी माँ से कहानियाँ नहीं सुनना चाहते
वे जानना चाहते हैं
लोकल बस में
जिस अँकल के प्लास्टिक-डिब्बे में
दो सूखी रोटियाँ
और थोड़ा-सा अचार था
उसकी पुलिस ने तलाशी क्यों ली
पुलिस ने उसे क्यों पीटा
क्यों मारा...
...माँ, जिन लोगों से तुम नफ़रत करती हो
क्यों हमें
वे अक्सर
अपनी साइकिलों पर स्कूल से घर छोड़ जाते हैं
क्यों हमें
वे आइसक्रीम खिलाते हैं
हमारे गालों को चूमते हैं
बालों को सहलाते हैं...
...पिता,
'कर्फ़्यू' कहाँ से आता है
कितनी अच्छी चीज़ है यह कर्फ़्यू
हमें स्कूल नहीं जाना पड़ता
और तुम्हें काम पर...
...ओ माँ!
ओ पिता!
इतने अच्छे दिनों में भी
तुम दोनों दुःखी-दुःखी क्यों रहते हो?
जब हम बच्चे सवाल पूछते हैं
तुम इस हताश ढंग से
निरुत्तर हो जाते हो
कि अपने-आपको
हमें पीटता हुआ पाते हो
जबकि तुम जानते हो
किसी को पीटना
मारना
किसी सवाल का जवाब नहीं।
कुमार विकल
शिक्षक अवकाश ,भत्तों व हाज़िरी की व्यवस्था में विभाग के अधिकारी व कर्मचारी से समानता की माँग कर रहे हैं,लेकिन एक योजना के तहत शिक्षकों को केवल डिजिटल हाज़िरी का विरोधी बताया जा रहा है ।यह षड्यंत्र नहीं चलेगा ।समानता लागू करनी होगी ।
#Boycottdigitalattendance
बिना मूलभूत व्यवस्थाएं दिए और हाफ डे लीव, ईएल, नेटवर्क, मौसम का प्रभाव आदि समस्याओं के निराकरण किये बगैर ऑनलाइन अटेंडेंस लागू करना उचित नही।
#Boycottdigitalattendance
वेदों में भी है लिखा, गंगा का गुणगान।
कट जाते हैं पाप सब, कर गंगा-स्नान॥
गंगा गरिमा हिन्द की, देवों का वरदान।
होता है जीवन सफल, कर इसका जल पान॥
विष्णुपदी भागीरथी, माँ गंगा का नाम।
इसके घाटों पर बसे, सारे पावन धाम॥"
~ गरिमा सक्सेना
#कार्तिक_पूर्णिमा#काव्य_कृति ✍️
_________________
यह प्रेम का सिद्धांत है.... किसी से भी घृणा मत करो... कहीं किसी से घृणा करोगे तो कहीं किसी को किया तुम्हारा प्रेम अधूरा रहेगा....
________________
पायल
२४-६-२०२३