गोरखपुर
गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर के बाद आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि एक ट्रक धू-धू कर जल उठा और उसमें सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
#Gorakhpur #RoadAccident #FireAccident #UPNews #BreakingNews #Primenews #Primenewsnetwork @PrimeNewsInd
लेहड़ा देवी दर्शन करके वापस आते समय गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज के मोड़ के पास UP42 BU4606 आर्टिका कार को रेपो माफिया ने रोका महिलाओ से की अभद्रता कार भी लिया कब्जे मे, CM के जिले मे रेपो माफिया सक्रिय
@gorakhpurpolice@Uppolice@dgpup
PRIME NEWS: प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा द्वारा समय-समय पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय प्रशिक्षण अभियान चल रहा है, जिसका परिणाम संगठनात्मक रूप से बेहद सार्थक होता है। इस प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं की क्षमता और संगठन की मजबूती बढ़ती है।
#primenews #trendingvideo #reelsviralシ #reelsfacebook #primenewsnetwork #Prayagraj #KeshavPrasadMaurya #UPPolitics #BJP #TrainingProgram #PartyTraining #Sangathan
मेरठ
मेरठ के सेंट्रल मार्केट सेक्टर-4 में दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, किराएदार और दुकान मालिक के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
नौचंदी थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई, बाद में व्यापार संघ की समझाइश पर मामला शांत कराया गया।
#Meerut #ViralVideo #ShopDispute #PoliceAction #UttarPradesh #Primenews #Primenewsnetwork
@PrimeNewsInd@gulranak
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई, हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया
गाजीपुर से लखनऊ जा रहे दोनों युवक दोस्तपुर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुए।
#Sultanpur#PurvanchalExpressway #RoadAccident #BikeAccident #BreakingNews #Primenews #Primenewsnetwork
@PrimeNewsInd@sultanpurpolice