प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सँवारने का संकल्प।
हमारी सरकार ने प्रदेश के 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों की मेहनत और लगन को सम्मान देकर, पूरी संवेदनशीलता के साथ सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर उन्हें समायोजित करने का निर्णय लिया है।
#बी_एड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के हित में राज्य सरकार का बड़ा फैसला,
सीधी भर्ती 2023 में सेवा समाप्त 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन का लिया निर्णय,
@vishnudsai की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने लिया बड़ा निर्णय,
@ChhattisgarhCMO@BEdEktaManch
बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान देखकर मुझे भी आत्मिक संतोष की प्राप्ति हुई है...
आज निवास में बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों से मुलाकात हुई, समायोजन किये जाने की हमारी सरकार के निर्णय पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की। युवा साथियों से आत्मीय संवाद हुआ और बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहयोगी बनने का आग्रह किया।
सीधी भर्ती 2023 में नियुक्ति उपरांत सहायक शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई थी, लेकिन हमारी सुशासन की सरकार ने इन युवा साथियों की परेशानियों और संघर्ष को समझा एवं पूरी संवेदनशीलता के साथ सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का निर्णय लेकर सभी 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों की मेहनत और लगन को सम्मान दिया है।
युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
@ArunSao3@vishnudsai हमारी पीड़ा कोई Breaking News नहीं,
न ही हमारी लड़ाई किसी चैनल का मुद्दा है।
हम वो शिक्षक हैं, जो चुप हैं… पर टूटे नहीं।
अब अग्नि बनकर पूछेंगे –
क्यों नहीं हुआ हमारा समायोजन?
21 अप्रैल को जलता हुआ प्रश्नचिन्ह उठेगा।
#CGबीएड_अग्नि_समाधि#अटल_समायोजन_CG_बीएड_सहायक_शिक्षक
@ArunSao3@vishnudsai माननीय मुख्यमंत्री महोदय, कृपया हम निर्दोष बर्खास्त बी एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों का समायोजन कर दीजिए। हम सब आपसे उम्मीद लगाए बैठे है। हमारा साहस अब जवाब दे रहा है कृपया जल्द से जल्द हमारा समायोजन कीजिए हम सभी आपसे विनती करते है।
@ArunSao3@vishnudsai महोदय जी हमे उम्मीद है कि आज की बैठक में बीएड सहायक शिक्षको का समायोजन का प्रस्ताव पारित होगा यदि ऐसा नहीं होता है तो हम सभी शिक्षक 21 अप्रैल को अग्नि समाधि लेने जा रहे है