प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सँवारने का संकल्प।
हमारी सरकार ने प्रदेश के 2621 बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों की मेहनत और लगन को सम्मान देकर, पूरी संवेदनशीलता के साथ सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) के पद पर उन्हें समायोजित करने का निर्णय लिया है।
सरकार के निर्णय से खिले चेहरे 💐🙏🏻😊
कैबिनेट मंत्री बड़े भैया माननीय श्री @ramvicharnetam जी के रायपुर निवास में सीधी भर्ती 2023 के तहत सेवा समाप्त किए गए बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों ने सौजन्य मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।
सभी शिक्षकों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएँ एवं बधाई दी
प्रदेश में बर्खास्त हुए 2621 सहायक शिक्षकों को कर्मचारी हितैषी विष्णु सरकार ने सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का फैसला लिया है सरकार के इस फैसले से उत्साहित बीएड अभ्यर्थियों ने आभार रैली निकाली
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गलत तरीके से नियुक्त किए गए सहायक शिक्षकों को हाईकोर्ट ने बर्खास्त करने के आदेश दिए थे, भाजपा की साय सरकार ने कर्मचारी हितैषी सरकार होने का परिचय देते हुए कैबिनेट से 2621 सहायक शिक्षकों के समायोजन का निर्णय लिया है।
सीधी भर्ती 2023 में सेवा समाप्त किये गये 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) पद पर समायोजित करने का निर्णय हमारी सरकार ने लिया है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी से आज मुख्यमंत्री निवास में बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर सहायक शिक्षक विज्ञान(प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन के निर्णय हेतु उनका आभार व्यक्त किया एवं उन्हें गजमाला पहनाकर उनके प्रति कृतज्ञता जताई।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय जी ने सभी शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री श्री @vijaysharmacg जी उपस्थित रहे।
B.Ed अभ्यर्थी सहायक शिक्षकों का ये आंदोलन इन चीजों के लिए हमेशा याद रखा जाएगा...
- संघर्ष के लिए
- दृढ़ संकल्प के लिए
- एकजुटता के लिए
- प्लानिंग के लिए
- हक की लड़ाई के लिए
- मानवीयता के लिए
गाड़ा-गाड़ा धन्यवाद @vishnudsai@OPChoudhary_Ind@vijaysharmacg@ArunSao3
मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी के नेतृत्व में प्रदेश मंत्रिपरिषद का बर्खास्त 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक (विज्ञान-प्रयोगशाला) के पद पर समायोजित करने का निर्णय स्वागत योग्य है। जिसके लिए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट का आभार व्यक्त करता हूं।
साथ ही समायोजित सभी सहायक शिक्षकों को हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ। यह निर्णय न केवल शिक्षकों के जीवन में स्थायित्व लाने वाला है, बल्कि उनके परिवारों को भी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करेगा।