#झोटवाड़ा
श्री गोपाल जी, श्री छोटूराम जी और श्री सुनील जी के नए प्रतिष्ठान “श्री विनायक ट्रेडर्स, जोबनेर” का उद्घाटन कर शुभकामनाएँ प्रेषित की।
@ChhotuMarwal
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संघठन महासचिव श्री ललित तूनवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य व दुर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@LalitTunwal
सादगी में गरिमा, विचारों में उजियारा रखते हैं,
हर परिस्थिति में सकारात्मक नज़रिया रखते हैं,
दूर की सोच और धैर्य जिनकी अस���ी पहचान है,
ऐसे श्रेष्ठ व्यक्तित्व का हर दिल सम्मान करता है।
#Jhotwara #झोटवाड़ा
किरोड़ी लाल और गजेंद्र खींवसर को दिल्ली से बुलावा, मदन दिलावर भी रवाना, मंत्रिमंडल में बदलाव की तैयारी?
जयपुर। भजनलाल सरकार के मंत्रियों के लगातार दिल्ली दौरे ने राजस्थान की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. पिछले कुछ दिनों में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री पार्टी के शी���्ष नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं. इन मुलाकातों में मंत्रियों के प्रदर्शन, हाल के विवादों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सबसे पहले कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि कृषि विभाग की ओर से हुई छापेमारी क�� कार्रवाई और उससे जुड़े विवादों को लेकर उन्होंने अपना पक्ष ��खा. सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ अन्य मंत्री और राज्य मंत्री भी दिल्ली जा सकते हैं. उनकी भी पार्टी नेतृत्व से मुलाकात प्रस्तावित बताई जा रही है.
स्वास्थ्य मंत्री ने भी दिल्ली में रखा पक्ष:
इसके बाद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी दिल्ली पहुंचे. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. खींवसर हाल के दिनों में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर उठे सवालों के कारण चर्चा में रहे हैं. माना जा रहा है कि उन्होंने भी इन मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व को अपना पक्ष बताया.
मदन दिलावर और जलदाय मंत्री भी एक्टिव:
उधर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात करेंगे. मदन दिलावर भी शिक्षा विभाग के फैसलों और अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे हैं. जलदाय मंत्री कन्हैयालाल भी दिल्ली दौरे पर हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाक़ात कर कार्यक्रम है.
मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक जुटा रहा नेतृत्व:
लगातार हो रही इन बैठकों के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि पार्टी नेतृत्व राज्य सरकार के मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक ले रहा है. साथ ही संभावित मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल को लेकर भी मंथन चल रहा है. हालांकि, फिलहाल इन अटकलों को लेकर कोई स्पष्ट बात सामने नहीं आई है
--------सूत्रों के हवाले से खबर है -------
पधारो सा
संतों की तपोभूमि बालोतरा, राजस्थान आगमन पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन
माननीय प्रधानमंत्री जी के कर कमलों द्वारा एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पे��्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ
दिनांक 4 जुलाई, 2026
Yoga for Healthy Ageing
विश्व योग दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
योग स्वस्थ जीवन का आधार है, शारीरिक स्वास्थ���य, मानसिक सुख व आध्यात्मिक प्रगति के लिए योग अत्यंत आवश्यक हैं।
#InternationalYogaDay
केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री (मध्य प्रदेश) आदरणीय श्री @ChouhanShivraj जी एवं उनके सुपुत्र कार्तिक चौहान जी से उनके निजी आवास, भोपाल में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय जी से किसान कल्याण एवं उनकी समस्याओं के विषय पर सार्थक संवाद कर, उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
.
.
#Bhopal #Shivrajsinghchouhan #HeeralalNagar #Kartikchouhan #Rajasthan
विश्व रक्तदान दिवस की सभी रक्तवीरों को हार्दिक शुभकामनाएं।
साथी सेवा संस्थान द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करवाकर पुण्य का कार्य करती आयी हैं।
आइये सभी मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद की सेवा का संकल्प लें।
#WorldBloodDonorDay