संघर्ष की प्रेरणा, संवेदनशील महान कवि, श्रेष्ठ लेखक व विचारक, भारतीय राजनीति के सर्वमान्य शिखर पुरुष,हम सब की श्रृध्दा के केन्द्र ,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रध्देय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उनके चरणों में कोटिश: नमन्।
#BJP4India#BJP4MP
प्राचीन सभ्यता और संस्कृति को सदियों से अक्षुण्ण रखने वाले प्रकृति के सच्चे सेवक एवं जल-जंगल-जमीन के संरक्षण में सदैव तत्पर रहने वाले वाले आदिवासी भाई-बहनों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विश्वविख्यात कवि, श्रेष्ठ विचारों के धनी, महान साहित्यकार और भारतीय साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता एवं राष्ट्रीय गान के रचयिता गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
भारतीय बॉक्सर जैसमिन लंबोरिया ने 60 किलोग्राम महिला कैटेगरी में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है।
इस उपलब्धि के लिए आपको बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ। इस जीत पर देशवासियों को आप पर गर्व है।
#CommonwealthGames2022 महिला कुश्ती प्रतिस्पर्धा में पूजा गहलोत जी आपको कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई।
आपकी इस उपलब्धि ने सभी भारतवासियों को गौरवान्वित किया है। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
रवि दहिया जी ने कुश्ती में बुलंद किया भारत का झंडा, कॉमनवेल्थ खेलों में जीता स्वर्ण पदक। समस्त देशवासी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं, बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#CommonwealthGames22#GoldMedal
अद्वितीय युवा शक्ति!
#commonwealthgames2022 की कुश्ती प्रतिस्पर्धा में नवीन जी के स्वर्ण पदक जीतने से हर देशवासी हर्षित है, गर्वित है।
आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं!
#Cheer4India
नवीन भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA प्रत्याशी श्री @jdhankhar1 जी को भव्य एवं ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
निश्चित रूप से आपके लम्बे प्रशासनिक एवं राजनीतिक अनुभव से भारत लोक कल्याण तथा राष्ट्रसेवा के सर्वोच्च शिखर पर विराजमान होगा।
भारतीय खिलाड़ी अविनाश मुकुंद जी ने 3000 मीटर पुरुष स्टीपलचेज़ प्रतियोगिता मे रजत पदक हासिल कर देश को गौरवान्वित किया है
इस उपलब्धि के लिए आपको बधाई एवं शुभकामनाएं।
मध्यप्रदेश के सीधी जिले की बेटी प्रियंका केवट जी ने जॉर्जिया में वुशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश का मान बढ़ाया हैं।
आपकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं!
ओजस्वी वक्ता, नेता एवं कार्यकर्ता के रूप में भारत के राजनैतिक पटल पर सौम्यता, सहजता व कर्मठता का अमिट छाप छोड़ने वाली स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
ॐ भुजंगेशाय विद्महे सर्पराजाय धीमहि तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
पावन पर्व नागपंचमी की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
नागदेवता से यही प्रार्थना है कि सबको सुख, शांतिपूर्वक जीवन जीने का आशीर्वाद दें।
हर घर में खुशहाली, समृद्धि और आनंद हो।
कुशल संगठक एवं सौम्य स्वभाव के धनी भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री आदरणीय श्री @shivprakashbjp जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूँ।
भारत की परमाणु शक्ति क्षमता के प्रेरक पुरुष, महान वैज्ञानिक, 'मिसाइल मैन' के नाम से प्रसिद्ध, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन।
डॉ. कलाम जी के बहुमूल्य विचार, आदर्श व सिद्धांत सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे।