महान समाजवादी नेता , भारत के यशस्वी पूर्व रक्षा मंत्री , उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्य मंत्री , समाजवादी पार्टी के जनक पद्मविभूषण नेता जी मुलायम सिंह यादव की पुण्ड्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि । कृतज्ञ राष्ट्र उनके द्वारा देश के लिए किए गए अविस्मरणीय योगदान को सदैव आदर पूर्वक स्मरण करता रहेगा । शत शत नमन !
नेता जी भारतीय राजनीति के एक ऐसे शिखर पुरुष हैं जिनकी बराबरी इस काल खंड का कोई राजनीतिज्ञ नहीं कर सकता है । उन्होंने शोषित पीड़ित लोगों को सम्मान सहित जीने और सर उठाकर चलने की प्रेरणा दी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री के रूप में नेता जी द्वारा जन कल्याण के लिए जो फैसले लिए गए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा ।
आज उनके जन्म दिवस के अवसर पर नेता जी को शत शत नमन !
सारे एग्जिट पोल्स प्रायोजित हैं । लोक सभा चुनाव के समय ये यू पी में समाजवादी पार्टी को एक सीट दे रहे थे और सपा जीती 37 सीटें । बिहार के एग्जिट पोल्स अधिकारियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर बेईमानी कराने की नीयत से निकाले गए हैं ।महागठबंधन के नेता कार्यकर्ता डेमोरलाइज़ न हों । तेजश्वी ही मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं । ईवीएम की निगरानी करें और काउंटिंग में अत्यधिक सावधान रहें । वोट चोरी न होने दें ।@yadavtejashwi@yadavakhilesh
हिंदी दिवस की आपको शुभ कामनाएँ ।विचारों की अभिव्यक्ति का सबसे आसान माध्यम मातृ भाषा ही होती है ।अंग्रेज़ी केवल अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की भाषा है फिर भी आजकल हिंदी भाषी लोग भी अंग्रेज़ी में बात करने में गर्व महसूस करते हैं । यह अत्यंत कष्टप्रद है ।@samajwadiparty
उत्तर प्रदेश सरकार का ५० छात्रों से कम संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का जन विरोधी निर्णय निंदनीय है । ये सरकार गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है ।अध्यापकों की नयी नियुक्तियों से किनारा करके बेरोज़गारी को और बढ़ाने का काम कर रही है । दलित, मज़दूर गरीब लोग अपने बच्चों को न दूर भेज सकते हैं और न मेंहगे निजी स्कूलों में पढ़ा सकते हैं । निजी प्राइमरी स्कूलों को बड़े पैमाने पर मान्यता देने के पीछे भी उत्तर प्रदेश सरकार की यही कुत्सित मानसिकता है । कार्यरत अध्यापकों के उत्पीड़न की आशंका है ।सरकार को इस काले आदेश को जन हित में तुरंत वापस लेना चाहिए ।@samajwadiparty
अंबेडकर जयंती: स्वाभिमान-स्वमान समारोह- 8 अप्रैल- 14 अप्रैल
समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी और समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सपा के सभी कार्यालयों, सभी जन प्रतिनिधियों के स्थानीय व आवासीय कार्यालयों में “स्वाभिमान- स्वमान समारोह “ आयोजित किया जाएगा ।समाजवादी पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, राष्ट्रीय, राज्य एवं जिला के सभी पदाधिकारियों एवं संबद्ध संगठनों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने कार्यालयों और आवासों पर बाबा साहेब अंबेडकर का एक हाथ में संविधान लिए हुए खड़े हुए मुद्रा की होर्डिंग लगायें और संविधान और आरक्षण बचाने के पीडीए के आंदोलन को नयी ताक़त प्रदान करें ।@samajwadiparty
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रकाण्ड विद्वान,मौलिक चिंतक, विशेष अवसर के सिद्धांत के प्रणेता और ( हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है ), संसोपा ने बांधी गाँठ पिछड़े पावें सौ में साठ जैसे नारे देने वाले हमारे लोकप्रिय समाजवादी पुरोधा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के जन्म दिन पर उन्हें शत शत नमन!
लोकसभा के चुनाव में अपनी पराजय से बौखलाई बीजेपी और आपसी झगड़े में फँसी बीजेपी सरकार प्रदेश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है।नाम लिखी मुसलमानों की दुकानों की सुरक्षा का भी ख़तरा है और दुकानदारों की जान का भी। इसलिए सरकार के इस जालिमाना आदेश के बाद आशंका यही है की कांवड़ मार्ग पर ग़ैर हिंदू कोई दुकान नहीं लगायेंगे।संविधान को ख़त्म करने की मंशा पालने वाले लोग लगातार असंवैधानिक कार्य करके बाबासाहब अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के इस घोर असंवैधानिक आदेश का सर्वोच्च न्यायालय संज्ञान ले और इस पर तत्काल रोक लगाये।@samajwadiparty
VIDEO | Lok Sabha Elections 2024: "Our preparations are complete. We are going among the public with the issue of saving the Constitution and reservation. We are also talking about the issue of development in Firozabad, that was halted," says Samajwadi Party's Firozabad candidate Akshay Yadav (@akshayyadavmp).
#LSPolls2024WithPTI #LokSabhaElections2024
रामराज धोखा है, पहले भी रामराज के नाम पर कभी शम्बूक का सिर काटा गया तो कभी एकलव्य का अंगूठा और अब दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों का आरक्षण काटा जा रहा है, यानी संविधान प्रदत्त आरक्षण खत्म किया जा रहा है। जागो सावधान हो जाओ। रामराज हटाओ-आरक्षण बचाओ।
भारत के संविधान के जनक,दलित शोषित समाज के उत्थान के लिए समर्पित ,अतुल्य भारत के निर्माता ,विधि विशेषज्ञ, राजनेता और समाज सुधारक बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती के अवसर पर कोटिशः नमन , बंदन!
बाबा साहब अमर रहें !
पाकिस्तान में जाकर इतना साफ़-साफ़ बोल देना ? ये आप ही कर सकते हैं @Javedakhtarjadu साहेब । हर बात साफ़, निर्भय होकर बोलना। जगह के मायनों से बाहर ❤️🇮🇳🙏
“वो शख़्स काम का है दो ऐब भी हैं उसमें,
इक सर उठाना दूजा मुँह में ज़बान रखना..!”
शरद यादव के दुखद निधन से एक और समाजवादी योद्धा हमारे बीच से चला गया। ये मेरा सौभाग्य था कि राज्य सभा में वे पहली बार जब आए तो उनका नाम इटावा की मतदाता सूची में मेरे आवास में ही था।शरद जी के रहते संसद सदैव जीवंत रहती थी।अविस्मरणीय व्यक्तित्व!शत शत नमन!
निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण खतम करने का फ़ैसला दुर्भाग्यपूर्ण। उत्तरप्रदेश सरकार की साज़िश। तथ्य न्यायालय के समक्ष जानबूझकर प्रस्तुत नहीं किए।उत्तर प्रदेश की साठ फ़ीसदी आबादी को आरक्षण से वंचित किया।ओबीसी मंत्रियों के मुँह पर ताले। मौर्या की स्थिति बंधुआ मज़दूर जैसी !
मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव में श्रीमती डिम्पल यादव को धर्म और जाति से ऊपर उठकर अभूतपूर्व समर्थन देने के लिए मैनपुरी और इटावा के महान मतदाताओं को बहुत बहुत धन्यवाद।नेता जी को यह सच्ची श्रद्धांजली है।