🙏 मानवता की पुकार 🙏
छतरपुर के कमलेश यादव गंभीर किडनी रोग से जूझ रहे हैं। पिता किडनी दान के लिए आगे आए हैं, इलाज चंडीगढ़ में जारी है, लेकिन आर्थिक मदद की सख्त जरूरत है। आपका छोटा सहयोग एक जीवन बचा सकता है। कृपया मदद करें और शेयर करें।
#HelpKamleshYadav#SaveLife#HumanityFirst
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025–26 के लिए @EklayannJharkhand द्वारा तिथि घोषित कर दी गई है, लेकिन पोर्टल अभी तक चालू नहीं हुआ है। इससे हजारों SC/ST/OBC छात्रों का आवेदन लंबित है
कृपया शीघ्र संज्ञान लें —
@HemantSorenJMM@JharkhandCMO#PostMatricScholarship#StudentRights
विश्विद्यालय के वरीय पदाधिकारियों से आग्रह है, छात्र हित में, परीक्षा एवं रिजल्ट समय से प्रकाशित कराया जाए ताकि सत्र समय से संचालित हो। देर होने से विद्यार्थियों को जॉब एवं अन्य कार्यो में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
@HemantSorenJMM@prdjharkhand@DC_Palamu @npu
@arvindparatap@IrfanAnsariMLA@HemantSorenJMM@DC_Palamu इस संबंध में सरकार को संज्ञान लेना चाहिए, एक तो महिला की जान चली गई और अस्पताल वाले जबरन पैसो की मांग कर रहे हैं यह बिल्कुल गलत है। पल्स अस्पताल को चाहिए की गरीब रोगियों को सहयोग करें ना कि मजबूरी का फायदा उठाना चाहिए। सरकार परिजनों को मदद करें। @JharkhandCMO@prdjharkhand
छतरपुर में बड़ा सवाल!
रिटायरमेंट से पहले अंचलाधिकारी ने 14.31 एकड़ सरकारी जमीन कथित रूप से किसी और के नाम कर दी। यह हस्तांतरण कानून और सिस्टम दोनों पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। क्या यह नियमों के खिलाफ नहीं? जांच होनी चाहिए #Chhatarpur#LandScam#Corruption@prdjharkhand
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक कई माह से क़िस्त की राशि न मिलने से परेशान हैं। नगर पंचायत के अधिकारी मनमानी रवैया अपनाए हुए हैं, जिससे गरीब लाभुकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
@JharkhandCMO @RuralDevJhark @PMOIndia कृपया तत्काल संज्ञान लें और कार्रवाई सुनिश्चित करें।#PMAY
बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाया जाना अत्यंत दुखद और गंभीर मामला है। यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि मानवता के खिलाफ अपराध है। सरकार को इस घटना पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी डॉक्टर या संस्था इस तरह जीवन से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।
@JharkhandCMO
यदि न्याय होता...तो जेल गरीबों से नहीं, भ्रष्ट अधिकारियों और नेताओं से भरी होती - निकोलो मैकियावेली
सच यही है - आज भी कानून गरीब पर सख़्त, और अमीर पर नरम पड़ जाता है। जब तक न्याय समान नहीं होगा,
अन्याय बोलता रहेगा।
#सिस्टम#न्याय#सच्चाई#समाज#Machiavelli#Truth@prdjharkhand
@DC_Palamu@prdjharkhand उपायुक्त महोदया से आग्रह है, कम से कम महीना में एक बार प्रखण्ड स्तरीय भी जनता दरबार लगाया जाए ताकि दूर दराज के, मजबूर एवं असहाय लोग भी आसानी से आपसे मिलकर अपना समस्या बता सके। साथ ही प्रखण्ड स्तरीय मीडिया संवाद शुरू कराया जाए ताकि सरकारी कार्यों की जानकारी सभी तक पहुंचाया जाए।
महाशय, जब अनपढ़ लोग पैसे एवं पावर के बल पर निर्वाचित घोषित होंगे तो उनके जगह पर पढ़े लिखे एवं उनके परिजन कार्य करेंगे ही। सम्भव हो तो अनपढ़ लोग चुनाव ना लड़े ऐसे नियमावली बनाया जाए। ताकि आपको इस तरह के पत्राचार करने का कष्ट ना करना पड़े।
#yourpancham@prdjharkhand
पलामू जिले के छतरपुर प्रखण्ड के भैसाखांड अंतर्गत सुखनदिया डैम पर ध्यान दें सरकार, जनप्रतिनिधियों ने इसे चारागाह समझा, रिप्लेसमेंट के नाम पर लाखों की उगाही किए लेकिन मरम्मत नहीं हुआ, बर्बाद हो रहा है पानी। @jhar_governor@JharkhandCMO@DC_Palamu@YourPancham
पलामू जिले के छतरपुर प्रखण्ड के भैसाखांड अंतर्गत सुखनदिया डैम पर ध्यान दें सरकार, जनप्रतिनिधियों ने इसे चारागाह समझा, रिप्लेसमेंट के नाम पर लाखों की उगाही किए लेकिन मरम्मत नहीं हुआ, बर्बाद हो रहा है पानी। @jhar_governor@JharkhandCMO@DC_Palamu@YourPancham
जब विधानसभा चुनाव की तारीखें समय पर घोषित हो सकती हैं, तो आखिर नगर निकाय चुनावों में देरी क्यों? ढाई साल से निकाय चुनाव लंबित हैं, लोकतंत्र का असली मतलब जनता की भागीदारी है, फिर इस स्तर पर यह अधिकार क्यों रोका जा रहा है? राज्य सरकार और चुनाव आयोग को इस पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।
माननीय मुख्यमंत्री जी, महिलाओं ने मइयां सम्मान योजना की राशि का उपयोग सड़क बनाने में किया है। यह पूरे झारखंड के लिए मिसाल है, महिलाएँ विकास की राह खुद बना सकती हैं। आपसे आग्रह है कि इस पहल को मान्यता देकर सड़क निर्माण की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान करें। @JharkhandCMO@YourPancham
पलामू जिला के डीईओ कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है तो अन्य प्रखंडों में क्या स्थिति होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। वरीय अधिकारियों एवं वर्तमान सरकार से आग्रह है ऐसे सभी लोग जो भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं उनपर करवाई किया। @prdjharkhand@JharkhandCMO@DC_Palamu@YourPancham
“बिजली की बढ़ती आवश्यकता के मद्देनज़र अनुरोध है कि जर्जर तार और पोल को शीघ्र सुधरवाया जाए। हल्की हवा-पानी में भी बार-बार बिजली फॉल्ट हो रहा है, जिससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संबंधित अधिकारी एवं सरकार से शीघ्र संज्ञान लेने की अपेक्षा है।”
@JharkhandCMO@DC_Palamu
"आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।💐💐
आपका जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित है। इस अवसर पर यदि आप ऐसा ऐतिहासिक कार्य करें जिससे हर गाँव विकसित हो, शिक्षा-स्वास्थ्य-रोज़गार की सुविधा घर-घर पहुँचे, तो आपकी कीर्ति आने वाली पीढियां भी याद रखेगा
माननीय मुख्यमंत्री महोदय छतरपुर व नौडीहा के 502 पारा शिक्षक भुखमरी और बेबसी में जी रहे हैं। अक्टूबर 2023 से मानदेय बंद, अब तक 10 की मौत और 25 बच्चे अनाथ। फिर भी रोज बच्चों को पढ़ा रहे हैं। सरकार से बहाली, बकाया मानदेय और मृतक परिवारों को सहायता की मांग है। @HemantSorenJMM