Official Twitter handle of Yuva Janata Dal (United). Youth wing of @Jduonline. Doing Politics with Difference under the dynamic leadership of Shri @NitishKumar.
आज मैनें पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं तथा सारण कमिश्नरी के तीन महत्वपूर्ण जिलों गोपालगंज, सिवान एवं सारण के जिलाध्यक्षों और संबंधित प्रखंड अध्यक्षों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक की। इस बैठक में पार्टी के साथियों से संगठन को विस्तार प्रदान करने और पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सुझाव आए। एक मजबूत टीम के रूप में हम सब मिलकर एक नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद सह पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह 'गाँधी जी', विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (आईटी) श्री मनीष कुमार, श्री अनिल कुमार, सारण के जिलाध्यक्ष श्री बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, गोपालगंज के जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार पटेल एवं सिवान के जिलाध्यक्ष श्री विकास कुमार उर्फ जीशू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
@Jduonline@NitishKumar
#JDU #bihar #NishantKumar #PartyOffice
आज नई दिल्ली जंतर मंतर केंद्रीय कार्यालय में हरियाणा (रोहतक )से आये साथी से मिलकर संगठन सहित वर्तमान राजनीति पर चर्चा की ।
#JDU#NitishKumar#hilights@Jduonline
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने #समृद्धि_यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत #सुपौल से की। इस अवसर पर आज सुपौल के निर्मली अनुमंडल अस्पताल के प्रांगण में युवा जदयू सुपौल के साथियों के संग मैं भी उपस्थित होकर अपने आदरणीय नेता का स्वागत किया।
#Supaul#supaulbihar#NitishKumar
पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में श्री निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उनके इस कदम को संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।
समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
#JDU #bihar #patna #NishantKumar
@Jduonline
"बिहार ने रचा इतिहास' जाति आधारित गणना जैसे ऐतिहासिक कदम के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी का देश जता रहा है आभार"
लखीसराय में स्थानीय जद (यू.) परिवार द्वारा आयोजित "आभार कार्यक्रम सह जननायक कर्पूरी चर्चा" कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता साथियों एवं जनता-जनार्दन को संबोधित करते हुए।