मेरे द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत निदेशालय शिक्षा विभाग , बीकानेर से नवचयनित सहायक कर्मचारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण सूचनाएं मांगी गई हैं।
इन सूचनाओं के आधार पर तथ्यों एवं आधिकारिक दस्तावेजों का अध्ययन कर आगे कोर्ट में अपील दायर दायर करने की आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 🙏
RTI में प्रमुख रूप से निम्न जानकारियां मांगी गई हैं—
1. महिला सहायक कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी
माध्यमिक शिक्षा विभाग में महिला सहायक कर्मचारियों से रात्रि ड्यूटी करवाने के संबंध में क्या-क्या प्रावधान हैं? संबंधित नियम/आदेश एवं सभी आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाएं।
2. पुरुष सहायक कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी
माध्यमिक शिक्षा विभाग में पुरुष सहायक कर्मचारियों की रात्रि ड्यूटी के संबंध में लागू प्रावधानों की जानकारी तथा इससे संबंधित आधिकारिक आदेश/दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाए��।
3. नवीनतम जॉब चार्ट
माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारियों के लिए वर्तमान में लागू नवीनतम जॉब चार्ट की प्रमाणित प्रति उपलब्ध करवाई जाए।
4. परिवीक्षाधीन अवधि में अवकाश
माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक कर्मचारियों को परिवीक्षाधीन अवधि के दौरान देय सभी प्रकार के अवकाश, जिसमें सशर्त/विशेष परिस्थितियों में देय अवकाश भी शामिल हैं, के संबंध में लागू नियम, आदेश एवं दिशा-निर्देशों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध करवाई जाएं।
साथियों के अधिकारों एवं सम्मान के लिए ��्रयास लगातार जारी रहेंगे।
-- प्रवेश शर्मा
एकजुट रहें, जागरूक रहें। 🙏
पीएम श्री विधालय में आज सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑर्डर आया है शिक्षा विभाग को सभी विद्यालय में सफाई कर्मचारी की भर्ती की जानी चाहिए
हमारा कार्य प्रशासनिक सहायता का है सफाई कर्मचारी का नहीं
#चतुर्थ_श्रेणी_सफाईकर्मी_नहीं#एक_पद_एक_काम
राजस्थान सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती को सफाई कर्मचारियों में बदल दिया है जो पूर्णतया अनुचित हैं
नव नियुक्त कर्मचारी मानसिक तनाव में है।
@DmJhalawar संज्ञान में लेवे 🙏
#चतुर्थ_श्रेणी_सफाईकर्मी_नहीं
* महत्वपूर्ण सूचना*
शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं पुलिस* *महानिदेशक विभाग में चयनित सभी साथियों से निवेदन है कि कल की* *महत्वपूर्ण मीटिंग में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।*
गवर्नमेंट प्रेस, सरदार पटेल मार्ग, जयपुर* दोपहर 2:00 बजे ..
शिक्षा विभाग के सहायक कर्मचारियों के साथ यह गलत हो रहा है सबको मिलजुल कर एक साथ आवाज उठानी होगी नहीं तो बहुत देर हो जाएगी
हमें ऐसी नौकरी नहीं चाहिए हमें सहायक कर्मचारी की नौकरी चाहिए
हम हमारा हक मांगते नहीं किसी से भीख मांगते
सभी भाइयों से निवेदन है कि ���स पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हमारी मांग सरकार तक पहुंच सके @alokrajRSSB
शिक्षा विभाग को ऊंचाई पर ले जाने वाले और सबसे सफल निदेशक महोदय जी सरल स्वभाव के धनी आदरणीय श्री सीताराम जी जाट साहब जी को सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ पुनः ���ुभकामनाएं।
@saten_08
#फागी की पावन धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।