घुमाने के नाम पर सरकारी स्कूल के बच्चों को RSS की शाखा में भेजकर भाजपा नफरत के बीज बोना चाहती है। जो किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं है।
@GovindDotasra@TikaRamJullyINC
नववर्ष 2026 की आपको एवं आपके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह साल आपके जीवन में नई उमंग और अपार सफलताएं लेकर आए। इस वर्ष आप और अधिक उन्नति करें, ये मेरी प्रार्थना है।
देश एवं प्रदेश में प्यार, मोहब्बत, भाईचारा एवं शान्ति बनी रहे ऐसी कामना है।
अंता उपचुनाव में कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए मैं सभी मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और नवनिर्वाचित विधायक श्री प्रमोद जैन भाया को हार्दिक बधाई देता हूं।
अंता की जीत ने कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आमजन का विश्वास एक बार फिर मजबूत किया है।
भाजपा सरकार पिछले दो वर्षों की अपनी एक भी ठोस उपलब्धि बताने में नाकाम रही है। हमारी लोकप्रिय जनहितकारी योजनाओं को कमजोर करने के कारण आम आदमी बेहद परेशान है और यह परिणाम कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में चलाई गई योजनाओं पर जनता की मुहर है।
इस परिणाम से लगता है कि मात्र दो वर्षों में ही सरकार पर एंटी-इंकंबेंसी हावी हो गई है और यह सरकार अपने लिटमस टेस्ट में फेल साबित हुई है।
कांग्रेस के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को अंता में की गई मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं।
बिहार में 6 अक्टूबर को आचार संहिता लगी। 20 साल से बिहार पर शासन कर रही NDA सरकार ने चुनावी लाभ के लिए आचार संहिता के 10 दिन पर 26 सितंबर को महिलाओं के खाते में एक नई योजना बनाकर 10 हजार रुपये प्रति लाभार्थी रुपये ट्रांसफर करना शुरू किया।
आश्चर्य की बात यह है कि आचार संहिता लागू होने के बाद भी 17 अक्टूबर, 24 अक्टूबर एवं 31 अक्टूबर को इस योजना की किश्त लाभार्थियों के खाते में डाली गई। अब 7 नवंबर को अगली किश्त डाली जा रही है। यह आचार संहिता की धज्जियां उड़ाने जैसा है। ऐसा होगा तो सभी दलों को लेवल प्लेइंग फील्ड कैसे मिल पाएगी।
राजस्थान में चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने कांग्रेस सरकार की अन्नपूर्णा राशन योजना, इन्दिरा गांधी स्मार्टफोन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं को रोक दिया था जबकि ये सब पहले से चल रही थीं। अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस जो आरोप लम्बे वक्त से लगा रही है वो सही हैं। चुनाव आयोग पूरी तरह मौन है और यह NDA के हित में अनैतिक एवं गैरकानूनी तौर पर काम कर रहा है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राजस्थान के पूर्व नेता विपक्ष श्री रामेश्वर डूडी जी का निधन अत्यंत दु:खद है।
गरीब, किसान, मजदूर के हक़ में उठने वाली कांग्रेस की एक प्रखर आवाज़ आज मौन हो गई।
रामेश्वर डूडी जी का निधन कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है। दु:ख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ है।