मेरी सरकारी नौकरी पाने वाली उम्र गुज़र चुकी है।। अथक प्रयास के बावज़ूद भी मैं सरकारी नौकरी प्राप्त ना कर सका। परंतु इस बात का मुझे ज़रा भी अफ़सोस नहीं.. अफ़सोस तो मुझे इस बात का है की सरकारी नौकरी पाने में मैंने अपना जीवन व्यर्थ कर दिया ।।।
वो आईना देखती है, उसे सँवरना पसंद है और मुझे उसको देखना। जब.. सिंदूर, चूड़ी, कंगन, काज़ल, बिंदी, अंगूठी, बिछुआ, पायल, नथ, झुमका, मेहंदी, महावर.. ये सब उसे छू कर दमक उठते हैं.. मानो, किसी सबसे सुंदर फूल की पंखुड़ियों पर, सोना बिखर गया हो। ❤️❤️❤️
@The_saarang#तुम्हारे_लिए
कुछ पुरुषों का हृदय अत्यंत कोमल होता हैं,वो महसूस करते हैं उदासियां, हृदय की पीड़ाएं.. पुरुष भी रोया करते हैं कब ये किसी को नही पता चलता,पता होता है बस पुरूष के अंतर्मन को..वो चाहते हैं अपने जीवन में ऐसा शख़्स जो समझ ले,सम्भाल ले उन्हें और रखते हैं उस शख़्स को हृदय के करीब सदैव❤️