रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली 10 डिब्बों वाली DEMU रेलगाड़ी चलाने की स्वीकृति दे दी है। यह रेलगाड़ी जींद और सोनीपत के बीच अधिकतम 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी।
यह निर्णय रेलवे क्षेत्र में हरित और टिकाऊ परिवहन को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#HydrogenTrain #IndianRailways
@RailMinIndia
रूपाली चाकणकर ने एनसीपी महिला विंग के अध्यक्ष पद से भी दिया इस्तीफा
◆ अशोक खरात मामले में हैं घिरी
◆ इससे पहले उन्होंने खरात से संबंधों का खुलासा होने के बाद चाकंकर ने महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था
◆ रूपाली के कथित संबंध बलात्कार आरोपी अशोक खरात के साथ होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं
#RupaliChakankar | Rupali Chakankar | #Maharashtra | Maharashtra
"हॉकिंग के साथ दिख रही ये महिलाएं उनकी केयरगिवर थीं": ब्रिटिश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का परिवार
◆ एपस्टीन फाइल्स में ब्रिटिश वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की दो बिकिनी पहनी महिलाओं के साथ तस्वीर वायरल है
◆ इसपर परिवार ने साफ कहा, "फोटो में दिख रही महिलाएं उनकी लंबे समय से केयरगिवर थीं और किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार के आरोप निराधार हैं"
#EpsteinFiles | Epstein Files | Stephen Hawking | #StephenHawking
इलाहाबाद हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान पति ने कहा कि पत्नी की सालाना आय लगभग 11 लाख रुपये से अधिक है. ��सने कहा कि जब पत्नी पहले से ही 11 लाख सालाना कमा रही है तो किस बात का गुजारा भत्ता. लेकिन, फिर पत्नी की तरफ से एक ऐसी दलील रखी गई, जिसके बाद कोर्ट ने पति से कहा कि गुजारा भत्ता तो देना ही पड़ेगा.
https://t.co/YTi4XVIwxL
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के रिश्ते को एक बार फिर शर्मसा��� कर दिया है। इसे इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही 'हनीमून मर्डर' करार दिया जा रहा है।
दरअसल, एक दुल्हन शादी के तीन महीने बाद अपने पति की बेहरमी से हत्या करा दी और इसे एक सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस ने कुछ ही देर में इस घटना का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मृतक आशीष की हत्या के आरोप में उ��की पत्नी, उसके प्रेमी और दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना 30 जनवरी, शुक्रवार शाम की है, जब श्री गंगानगर जिले के रावला थाना क्षेत्र के अनूपगढ़ मार्ग पर आशीष और उसकी पत्नी टहलने निकले थे तभी एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दौरान पति आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अंजू के सोने के गहने लूट लिए गए और उन्हें बेहोश हालत में सड़क पर छोड़ दिया गया।
शुरुआत में यह घटना हिड एंड रन का लग रहा था, लेकिन अचानक घटना ने एक नया मोड़ ले लिया पुलिस को मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिला दी, जिसकी हनीमून के दौरान पत्नी सोनम ने हत्या करवा दी थी।
पुलिस जांच में पता चला है कि अंजू ने अपने प्रेमी संजू और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर आशीष की हत्या करवाई और इसे एक दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। इसे अब राजस्थान का हनीमून मर्डर कहा जा रहा है।
श्री गंगानगर की पुलिस अधीक्षक अमृता दुह���न ने बताया कि पुलिस को 30 जनवरी की रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि एक दंपति सड़क पर बेहोश पड़ा है। हमने दुर्घटनास्थल का सर्वेक्षण किया और तकनीकी दृष्टिकोण से जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया। जांच के दौरान पुलिस को संदेह होने लगा क्योंकि उसे जमीनी हकीकत और अंजू के बयान के बीच विसंगतियां नजर आईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अंजू के फोन रिकॉर्ड से यह भी पता चला कि वह संजू नाम के एक व्यक्ति के साथ निय��ित संपर्क में थी, जो उसके घर के पास ही रहता था। 30 जनवरी की रात को अंजू आशीष को एक सुनसान सड़क पर ले गई, जहां कथित तौर पर तीनों हमलावर - संजू और उसके साथी रॉकी, जिसे रोहित के नाम से भी जाना जाता है, और बादल, उर्फ सिद्धार्थ - झाड़ियों में छिपे हुए थे।
तीनों ने मिलकर आशीष पर बेरहमी से हमला किया और उसका गला भी घोंट दिया ��र फिर इसे सड़क दुर्घटना बताने की कोशिश की। इस दौरान अंजू ने आरोपी को अपना फोन और झुमके दे दिए ताकि लगे कि उसके साथ लूटपाट हुई है। हमले के बाद उसने बेहोश होने का नाटक किया, लेकिन आशीष के शरीर पर चोट के निशानों से साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
#Rajasthan #Crime
Ranchi High Court: heated argument between Judge & Lawyer.
Now, Criminal contempt has been initiated against Advocate Mahesh Tiwari by full bench.
Adv Mahesh Tiwari: "I don't regret anything and everything I said was said in full conscious state".
तेजप्रताप यादव के मकर संक्रांति दही-चूड़ा भोज का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें तेजप्रताप मंच पर ए�� महिला सिंगर को 'वल्गर' गाना गाने से रोकते और भजन गाने को कहते दिख रहे हैं।
#TejPratapYadav