चुनाव प्रचार के दौरान चौधरी साहब के साथ ली गई यह तस्वीर सिर्फ एक याद नहीं, एक प्रेरणा है। गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज़ को बुलंद करने वाले, सामाजिक एकता के प्रतीक @RLDparty के संस्थापक ,पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्रद्धेय स्व. चौ.अजित सिंह जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।🙏
काबड़ौत की धरती ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, मा. केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. जयन्त सिंह जी ने काबड़ौत, शामली में केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी परिसर का शिलान्यास कर क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा का एक सशक्त आधार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। @jayantrld 🙏
आज किशनपुर बराल, जनपद बागपत में श्री जयदेव सिंह जी (उपसभापति, रमाला शुगर मिल) द्वारा आत्मीय स्नेह एवं सम्मान के साथ किए गए भव्य स्वागत से मैं अत्यंत अभिभूत हूँ। आपके स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए हृदय की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद। 🙏💐
देर रात्रि जनसभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कल 28 जून को काबड़ौत, शामली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा. केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी की विशाल जनसभा को सफल बनाएं तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करें। @jayantrld 🙏💐
राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी संजय पनवाड़ी जी, महानगर अध्यक्ष श्री नईम सागर जी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबूराम प्रजापति जी द्वारा सरधना कैंप कार्यालय पर किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏💐
आप सभी भाईयों एवं बहनों का हृदय से आभार। आप सभी द्वारा जो स्नेह, सम्मान और उत्साहवर्धन से मेरा स्वागत किया गया, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक और प्रेरणादायक रहा। आपका यह अपनापन और विश्वास मुझे संगठन एवं समाज की सेवा के लिए और अधिक समर्पण एवं ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
RLD किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा. केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी जी एवं किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत सिंह गिल जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏💐 @jayantrld🙏💐
गाँव खंडरावाली, माजरा सालाखेड़ी, आल्दी, पंजोरखा , विमला, रसूलपुर गुजरान ,ब्रह्म खेड़ा में जनसंपर्क कर आगामी 28 जून को काबड़ौत, शामली में RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा. केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी आयोजित विशाल जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया।
राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू/कश्मीर तथा हरियाणा प्रभारी श्री@VinayPradhanMrt जी को विवाह वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपका दांपत्य जीवन सदैव प्रेम, सुख, समृद्धि और आपसी विश्वास से परिपूर्ण रहे। 🙏💐🎉
BJP मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी की पूजनीय माताजी की शोक सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी विनम्र संवेदनाएँ व्यक्त कीं। ॐ शांति 🙏🌼
मेरठ जनपद के खरखौदा में आयोजित पावन श्रीराम कथा में सम्मिलित होकर पूज्य आचार्य शांतनु जी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र का अमृतमय श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम का जीवन समरसता, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण का अनुपम उदाहरण है। जय श्रीराम!
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मा. केंद्रीय मंत्री चौ. जयन्त सिंह जी के निर्देशानुसार उ.प्र विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से पार्टी कार्यालय मेरठ पर संगठन विस्तार, @TeamRLD1 के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। @jayantrld
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी एनडीए बैठक में शामिल हुए तथा माननीय प्रधानमंत्री जी से सौजन्य भेंट कर उन्हें किसान और भारतीय कृषि परंपरा के प्रतीक स्वरूप हल, गुड़, शक्कर एवं खांड भेंट की।
#NDA
राष्ट्रीय लोकदल के क्लेमेंट स्ट्रीट स्थित जिला कार्यालय पर पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवती प्रसाद सूर्यवंशी जी का मेरठ की क्रांतिधरा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
@ExMlaRLD