ओरण पदयात्री धरना प्रदर्शन सभा स्थल से रवींद्र सिंह भाटी का यह इशारा किस ओर है?
“राज आते-जाते रहते हैं। आज हो सकता है कि कई लोग सत्ता के नशे में चूर होकर बंद एसी कमरों में बैठे हों। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मेरे सामने बैठी यह जनता ही असली मालिक है। और जब मालिक की बात नहीं मानी जाती, तो यह मालिक समय आने पर अपना फैसला उसी तरीके से सुनाता है, जैसा उसे उचित लगता है।”
कोलायत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री अंशुमान सिंह जी भाटी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें।
@AnshumanBhati8
स्वर्णनगरी जैसलमेर के 870वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
जैसलमेर का गौरवमयी इतिहास, भव्य स्थापत्य कला, समृद्ध लोक परंपराएं और अनुपम संस्कृति, सम्पूर्ण विश्व में हमारी विशिष्ट पहचान हैं।
आइए, हम सब मिलकर पूर्वजों की विरासत को सम्मान दें और आपसी प्रेम व भाईचारे से समाज को और अधिक सशक्त बनाएं। जैसलमेर सदैव समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे और नित नई ऊँचाइयों को छुएं।
माँ स्वांगिया जी व श्री लक्ष्मीनाथ जी से प्रार्थना है कि वे हम सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करें।
EWS के नाम पर झुनझुना नहीं- आरक्षण के पूर्ण अधिकार चाहिए
🚩 EWS आरक्षण को 20% तक बढ़ाया जाए.
🚩पंचायतराज चुनाव व स्थानीय निकायों में EWS आरक्षण लागू किया जाए.
🚩 केंद्र में राजस्थान की तर्ज पर सरलीकरण के साथ EWS आरक्षण लागू हो.
पहले मुगलों और अंग्रेजों के अधीन, अब मराठों के अधीन बताकर इतिहास को निरन्तर गलत तरीके से प्रस्तुत जा रहा है .
एनसीईआरटी के शिक्षाविदों की ऐसी भूलें गंभीर सवाल उठाती हैं।
क्या ये विद्वान भारत के तथ्यात्मक इतिहास को सही रूप में प्रस्तुत करने में सक्षम हैं? इस पर गहरा संदेह है।
यह सिर्फ संयोग नहीं बल्कि प्रयोग नजर आ रहा है,
देश भर में एक विचारधारा को स्थापित होने देने के लिए क्षत्रिय इतिहास को या तो दबाया गया या तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया।”
रेत के समंदर में बसी स्वर्णनगरी जैसलमेर का गड़ीसर सरोवर, सिर्फ एक जलाशय नहीं — आस्था, इतिहास और प्रकृति का संगम है।
विगत रात्रि इसी पवित्र सरोवर के तट पर 'वंदे गंगा' जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के साथ संध्या आरती कर जल-समृद्ध राजस्थान की कामना की।
@BhajanlalBjp
#VandeGangaRajasthan #Jaisalmer #WaterIsLife #WaterConservation
@arvindchotia कलेक्टर मैडम तो आज है बाड़मेर मे कल कहीं और चली जाएगी लेकिन बाड़मेर वासियों को जागरूक करना चाहिए अपना शहर है अपने को स्वस्थ रखना है आप जैसे सब पत्रकार भाइयों को महिम चलानी चाहिए सोशल मीडिया का सदुपयोग करो @BarmerDm
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पूज्य भगवान सिंह जी रोलसाहबसर आज 5 जून 2025 को अपना शरीर त्याग कर परम तत्व में स्थित हो गए। संरक्षक श्री की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए कल 6 जून को संघशक्ति भवन जयपुर में रहेगी।
साधना के साधक आज मौन हो गए.. जिनके परम् सानिध्य में समाज अपने आप को सहज महसूस करता था वो अलविदा कह गए, सादर नमन भगवान सिंह जी रोलसाहबसर.. आज सर्व समाज क़े लिए अपूर्णीय क्षति है, आपने क्षत्रिय युवक संघ क़े माध्यम से समाज को राह दिखाई, राहदृष्टा को खोने क़े गम को शब्दों में बया करना मुश्किल है..
सादर नमन साहब.. भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें
|| ॐ शांति ||
राजस्थान की राजनीति के शिखर पुरुष, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं श्रीकोलायत विधानसभा से सात बार के विधायक रहे, मेरे मार्गदर्शक दादोसा आदरणीय श्री देवी सिंह जी भाटी साहब को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
आपका आशीर्वाद व मार्गदर्शन सदैव मिलता रहे ।
@DeviSinghBhati_
स्वतंत्रता, स्वाभिमान और संप्रभुता के लिए शस्त्र उठाने की आदर्श भारतीय परंपरा के वाहक मेवाड़ नरेश वीर शिरोमणि #महाराणा_प्रताप की जयंती पर सादर वंदन। #maharanapratapjayanti
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
महाराणा प्रताप केवल एक नाम नहीं, बल्कि स्वाभिमान, स्वराज्य और शौर्य की अमर प्रतीक हैं। उनका जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय गाथा है, जो हर भारतीय के हृदय में प्रेरणा की लौ प्रज्वलित करता है।
आज उनकी पावन जयंती पर आइए, हम सब उनके बलिदान और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और कर्तव्य पालन का संकल्प लें।
#MaharanaPratap