ओरण केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, यह हमारी देवीय आस्था और जीव-जंतुओं के सुरक्षित जीवन का आधार है।
यहाँ प्रकृति, परंपरा और संरक्षण एक साथ सांस लेते हैं, ओरण हमारी सांझी धरोहर है।
हमारा ध्येय, इसका संरक्षण….
#ओरण_बचाओ_जैसाण_बचाओ@isachchidanandG@BhajanlalBjp@RajCMO@PMOIndia
श्री गुरू जम्भेश्वर भगवान के ४९०वें महानिर्वाण दिवस पर सादर विष्णु स्मरण..।
मार्गशीर्ष बदि नवमी विक्रम सम्वत् १५९३ को लालासर साथरी में हरी कंकैड़ी के नीचे अपने शरीर का परित्याग कर महानिर्वाण प्राप्त किया था।
जोधपुर ज़िले के लोहावट निवासी विकास बिश्नोई को NSUI द्वारा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली के छात्रसंघ अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपको और पूरी NSUI टीम को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
#NSUI#jnu#jnudelhi
राजस्थान की बेटी परिणीति विश्नोई और उनकी 76 वर्षीय दादी द्वारा ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ मंच पर प्रस्तुत योग की अद्भुत साधना ने पूरे देश को प्रेरित एवं भावविभोर किया है।
यह नज़ारा केवल योग कौशल का नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, पीढ़ियों की एकता और आत्मबल का प्रतीक है।
राजस्थान की मिट्टी न केवल संस्कृति और शौर्य की जननी है, बल्कि स्वास्थ्य और आध्यात्मिक चेतना की भी प्रेरणास्रोत है।
आज बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुझे “वेदांत के आलोक में जम्भवाणी का अनुशीलन” विषय पर पीएचडी की उपाधि प्रदान की गयी। हरियाणा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायबसिंह सैनी के मुख्य आतिथ्य एवं श्री महीपाल जी ढांडा(शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार) के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता महंत बालक नाथ जी योगी (कुलाधिपति बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय रोहतक ,विधायक तिजारा एवं पूर्व सांसद अलवर) ने की।आज के समारोह में लगभग ५७०० विद्यार्थियों व शोधार्थियों को विभिन्न उपाधियों व पदकों से अलंकृत किया गया।मैंने बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग में
सन् २०१९ में पीएचडी के लिये पंजीकरण करवाया गया था। जो पिछले वर्ष सम्पूर्ण हो गई थी। आज दीक्षांत समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी व पू्ज्य महाराज जी के करकमलों से phD उपाधि प्राप्त कर अभिभूत हूँ। #bmu #phd #swamischchidanand #lalasarsathari @NayabSainiBJP@MahantBalaknath
स्वामी श्री कल्याणदास जी महाराज मुकाम के देवलोक गमन की दुखद सूचना प्राप्त हुई।परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
ॐशांति ॐशांति ॐशांतिः।
लूणी के पूर्व लोकप्रिय विधायक सबके चेहते श्री महेन्द्र जी बिश्रोई साहब को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई ,व उज्वल भविष्य की ढेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं । भगवान आपकी लम्बी उम्र करे और आप हमेशा स्वस्थ रहे ।
@Mahendra_Luni
सांचौर के डूंगरी गांव निवासी महिला कांस्टेबल (पत्नी – प्रकाश जी भादू, सांचौर) की बिलाल हॉस्पिटल के पास सड़क की खराब स्थिति के कारण ड्यूटी पर जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुखद घटना से क्षेत्र और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
हिसार और भिवानी के पूर्व सांसद व आदमपुर के पूर्व विधायक #चौधरी_कुलदीप_सिंह_जी_विश्नोई को जन्मदिवस की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।मैं ईश्वर से आपके सदैव उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@bishnoikuldeep
“वृक्षमित्र” श्री साहबराम जी रोझ चन्दूरवाली का आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह गहरा आघात सहने की शक्ति प्रदान करें। इनका असमय निधन समाज और पर्यावरण क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति है।
अखिल भारतीय बिशनोई जीव रक्षा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष “वृक्षमित्र” श्री साहबराम जी रोझ तन्दूरवाली के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवारजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
🌳🙏 #RIP#वृक्षमित्र