महान कवयित्री, छायावाद युग की प्रमुख स्तंभ, नारी चेतना की अग्रदूत, 'पद्म विभूषण' महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
आपकी कालजयी रचनाओं न�� संवेदना को स्वर, संघर्ष को अभिव्यक्ति और नारी चेतना को नई दिशा दी। आपका कृतित्व सभी को जीवनपर्यंत प्रेरित एवं प्रोत्साहित करता रहेगा।
#mahadevi
🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
तिरंगे की शान, देश की पहचान और वीरों का बलिदान—यही हमारी आजादी की सबसे बड़ी विरासत है।
इस पावन अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर सेनानियों को शत-शत नमन। आइए, राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प के साथ सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
जय हिंद! 🇮🇳
#80thIndependenceDay #IndependenceDay #JaiHind #VandeMataram #Tiranga #ProudIndian
रायबरेली सदर क्षेत्र के ग्राम पूरे दुबे (लोधवारी) पहुंचकर दिवंगत चिंतामणि रैदास जी के अनाथ बच्चों—मनु, मांडवी, मनीष और संदीप से दोबारा मुलाक���त की। माता-पिता को खो चुके इन मासूमों के आंसू पोंछने की एक छोटी सी कोशिश करते हुए उन्हें भोजन सामग्री और वस्त्र भेंट किए।
घर के बाहर पसरे अंधेरे को दूर करने के लिए अपनी ओर से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी कराई, ताकि इन बच्चों का आंगन और भविष्य दोनों रोशन रहें। दुख की इस घड़ी में यह परिवार अकेला नहीं है, मैं इन बच्चों को विश्वास दिलात��� हूँ कि जीवन की इस कठिन डगर पर वे खुद को अकेला न समझें, मैं हर कदम पर उनके साथ खड़ी हूँ।
#PoonamSingh #Raebareli #SocialService #Humanity #RaebareliSadar #HelpEachOther
रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पूरे दुबे (ग्राम पंचायत लोधवारी) पहुंचकर नहर दुर्घटना में दिवंगत 44 वर्षीय चिंतामणि रैदास जी के परिजनों से मुलाकात की और परिवार की स्थिति का जायजा लिया। परिवार की स्थिति अत्यंत हृदयविदारक है; मासूम 4 बच्चों के पास न रहने को घर है और न ही भोजन की पर्याप्त व्यवस्था। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधान से वार्ता कर परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्रदान करने की बात कही। @dmraebareli पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने हेतु निर्देशित करें। जिससे 4 बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
जिस जिससे पथ पर स्नेह मिला
उस उस राही को धन्यवाद.
आज के इस दिन मैं सर्वप्रथम ईश्वर को और अपने माता पिता को प्रणाम करती हूं क्योंकि मेरा अस्तित्व आपके कारण ही है। इसके पश्चात मैं उन सभी अपनों का आभार व्यक्त करती हूं जिनका मेरे जीवन में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष योगदान या साथ रहा। अपने भाई बहन को, अपने परिवार को , अपने जीवन साथी को , अपने बच्चों को, अपने दोस्तों को , अपने शहर को और सभी शुभचिंतकों को बहुत बहुत आभार की आप सब मेरे जीवन में मेरे साथ रहे।
मैं संपूर्ण नहीं हूं, कमियां भी हैं पर आज एक संकल्प लेती हूं कि कमियों को दूर कर एक सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जीवन जीने का प्रयास करूंगी।
भारत की शेरनियों ने मैदान-ए-जंग में इतिहास रच दिया! 🏆🇮🇳
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में भारत की इस शानदार जीत ने साबित कर दिया कि नारी शक्ति किसी से कम नहीं।
टीम इंडिया की इस विजय ने हर भारतीय के हृदय में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ा दी है।
#INDWvsSAW#WomensWorldCup2025
अखंड भारत के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर शत-शत नमन।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रतीक इस महान नेता के आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
आइए, राष्ट्रीय एकता दिवस पर हम सब मिलकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प लें।
🇮🇳 जय हिंद!
#NationalUnityDay #SardarPatel #EkBharatShreshthaBharat
बिहार से वोट और गुजरात में फैक्ट्री, अगर इस बार भी मोदी जी के नाम पर वोट देंगे तो आपके बच्चे गुजरात की फैक्ट्रियों में मजदूरी ही करेंगे और इसके जिम्मेदार आप खुद होंगे।
माँ… एक ऐसा नाम, जिसमें सारा संसार समाया है।आज माँ को इस दुनिया से विदा लिए चार वर्ष बीत चुके हैं,लेकिन आपका स्नेह, आपका आशीर्वाद, और आपकी ममता आज भी मेरी ज़िंदगी की राहों को रोशन कर रहे हैं
माँ की हर सीख, हर कही बात, आज भी कानों में गूंजती है। आपकी मुस्कान, आपका स्पर्श, और वो निःस्व���र्थ प्रेम अब यादों का हिस्सा बन चुका है,लेकिन ये यादें ही हैं जो मुझे हर दिन संबल देती हैं।
हर साँस में आपकी उपस्थिति महसूस होती है।ऐसा लगता है मानो कहीं आसमान के उस पार से वो आज भी मुझे देख रही हैं, मुझे आशीर्वाद दे रही हैं।
माँ, आप हमारे जीवन की सबसे अनमोल धरोहर हैं।आपका स्थान कोई नहीं ले सकता।आपका प्रेम, आपकी ममता और आपके संस्कार हमेशा हमारे जीवन का आधार बने रहेंगे।
ईश्वर से यही प्रार्थना है —
हर जन्म में आप ही मेरी माँ बनें।
आपके चरणों में कोटि-कोटि नमन।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🙏🙏
प्रशांत किशोर ने इस सर्वे में नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और चिराग पासवान को भी पछाड़ दिया है.
प्रशांत किशोर अकेले ही बिहार में एनडीए गठबंधन को धूल चटा रहे हैं.