आज लखनऊ में मेरे नेता, मेरे पिता पद्म भूषण श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की पावन जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बड़ी संख्या में पधारे सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी का स्नेह, विश्वास और समर्पण ही हमारे संकल्प को और अधिक मजबूत बनाता है। आइए, हमसब मिलकर श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सामाजिक न्याय, सेवा और समता के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें।
#राजनीति_के_महानायक
#RajneetiKeMahanayak #RamVilasPaswanJayanti2026
#NavSankalp
साधारण परिवार से निकलकर देश की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जननायक श्रद्धेय रामविलास पासवान जी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, वंचितों, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष, उनकी संवेदनशीलता और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
आइए, उनके संघर्ष, विचारों, जनसेवा और सामाजिक न्याय की विरासत को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें।
#राजनीति_के_महानायक
#RajneetiKeMahanayak #RamVilasPaswanJayanti2026
गरीबों, वंचितों, दलितों एवं शोषितों के हक़ और सम्मान की बुलंद आवाज़, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक एवं पद्म भूषण से सम्मानित श्रद्धेय रामविलास पासवान जी की जयंती महोत्सव में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
📍 स्थान: प्रदेश कार्यालय, पटना
🗓️ तिथि: 05 जुलाई
🕘 समय: प्रातः 9:30 बजे
कानून का राज तभी मजबूत होगा, जब कानून के रक्षक स्वयं कानून का सम्मान करेंगे। भारत तिवारी जी की जिस तरह से हत्या हुई, वह किसी भी सभ्य समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ कि यदि कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले अधिकारी ही कानून को अपने हाथ में लेने लगेंगे, तो आम जनता का न्याय व्यवस्था से विश्वास उठ जाएगा। मेरी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो तथा जो भी अधिकारी दोषी पाए जाएं, उन्हें बिना किसी दबाव या पक्षपात के कठोरतम सजा दी जाए। बिहार में कानून का राज सर्वोपरि है और निर्दोष को न्याय दिलाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है : @iChiragPaswan
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री @AmitShah जी से भेंट कर बिहार के राजगीर में पासवान समाज के दो युवकों की निर्मम हत्या तथा आरा में पुलिस द्वारा भरत तिवारी की हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कर पीड़ित परिजनों को शीघ्र एवं उचित न्याय दिलाने का आग्रह किया।
आज सपरिवार पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में नतमस्तक होकर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चरणों से पवित्र हुई इस पावन धरा पर आकर मन को असीम शांति और दिव्य ऊर्जा की अनुभूति होती है।
आज सपरिवार पवित्र तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात लंगर का महाप्रसाद ग्रहण किया और सेवा का सौभाग्य मिला।
राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
🔵 दलित चौपाल की दूसरी कड़ी - मखुआपुर, सीतापुर! 🔵
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की दलित चौपाल की दूसरी कड़ी मखुआपुर, सीतापुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। समाज के भाई-बहनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर अपने विचार साझा किए।
शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण जैसे विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। हमारा संकल्प - अंतिम पंक्ति में खड़े हर व्यक्ति तक अधिकारों की आवाज़ पहुँचाना। क्यों माँगें उधार, अब अपना नेता तैयार।
जय भीम • जय पासी-पासवान समाज • जय हिंद
#दलित_चौपाल #सीतापुर #PasiSamaj #PaswanSamaj #LJP_Ramvilas #ChiragPaswan #ArunBharti
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की अध्यक्षता में आयोजित NDA विधायक दल में राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने मिथिला के पारंपरिक पाग और मधुबनी पेंटिंग से सम्मानित कर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बिहार विधानमंडल परिसर में जनाब अशरफ अंसारी जी ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए NDA समर्थित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के रूप में नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी , केंद्रीय मंत्री श्री @LalanSingh_1 जी , जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी एवं बिहार प्रभारी सह माननीय सांसद श्री @ArunBhartiLJP जी एवं NDA के सभी वरिष्ठ नेतागण मौजूद थे।
#NDA4Bihar #ViksitBihar
साथियों, इन दिनों गर्मी प्रचंड स्तर पर है। ऐसे में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें तथा अपने परिवार और बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
स्कूलों में ग्रीष्मावकाश चल रहा है। अभिभावकों से मेरा आग्रह है कि इन छुट्टियों में बच्चों को ननिहाल-ददिहाल अवश्य ले जाएं। उन्हें परिवार के साथ समय बिताने का अवसर दें, ताकि वे अपने संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और परंपराओं को निकट से समझ सकें। साथ ही, ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का भी प्रयास करें, जिससे उनका मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास बेहतर हो सके।
साथियों, इस भीषण गर्मी में अपने आसपास के पशु-पक्षियों और अन्य जीवों का भी विशेष ध्यान रखें। उनके लिए छांव और पीने के पानी की व्यवस्था करें, क्योंकि यह हमारी सामाजिक और मानवीय जिम्मेदारी भी है।
आप सभी से अनुरोध है कि इन दिनों यथासंभव दूरभाष के माध्यम से संपर्क करें। अनावश्यक रूप से दिल्ली आने तथा मंत्रालय में मुलाकात करने से बचें।
आप सभी सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें और अपना तथा अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें।
आज लेह के लोक निवास में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के माननीय उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना जी से शिष्टाचार भेंट की।
बैठक में लद्दाख में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा यहां के विशिष्ठ स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने पर सार्थक चर्चा हुई।
लद्दाख के विशिष्ट स्थानीय उत्पाद, भौगोलिक पहचान और उद्यमशीलता इसे मूल्यवर्धित खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिला सकते हैं।
Energy Sector से जुड़े सभी सम्मानित Award Winners को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। आप सभी का योगदान एक सतत, सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अत्यंत प्रेरणादायी है।
आज स्व. हिमांशु सरोज जी के घर गया - मलाकनारा, प्रयागराज।
घर में मातम था। माँ की आँखें सूखी नहीं थीं।
हिमांशु जी हमारी पार्टी के ज़मीन से जुड़े कार्यकर्ता थे। चुपचाप काम करते थे।
सपा के गुंडों ने दिन-दहाड़े उन्हें गोली मार दी।
यही है सपा का "दलित प्रेम" -
चुनाव में दलितों का वोट लो,
चुनाव के बाद दलितों को दबाओ।
परिवार को सांत्वना दिया है - न्याय मिलेगा। दोषी बचेंगे नहीं। UP सरकार से माँग है - न्याय हो, गिरफ्तारी हो और दोषी को सजा हो।
#JusticeForHimanshuSaroj #हिमांशु_सरोज #दलित_विरोधी_सपा #SPExposed #Prayagraj #LJPRamvilas
बिहार लोक सेवा आयोग की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) 4.0 की अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
लोकतंत्र में युवाओं को अपनी जायज़ मांगों को रखने का अधिकार है। शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हजारों अभ्यर्थी लंबे समय से अधिसूचना जारी होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उनकी आवाज़ सुनने के बजाय बल प्रयोग करना संवेदनशीलता और संवाद की भावना के विपरीत है।
सरकार एवं प्रशासन को चाहिए कि अभ्यर्थियों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द TRE 4.0 की अधिसूचना जारी करे तथा युवाओं के भविष्य और उनके धैर्य का सम्मान करे साथ ही अभ्यर्थियों से भी आग्रह की कल ही सरकार के नए मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है , ऐसे में थोड़ा समय दें और धैर्य रखें। सरकार जरूर सकारात्मक पहल करेगी।
@ANI || @PTI_News
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारत के वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और अटूट संकल्प को कोटि-कोटि नमन!
इस अभियान के माध्यम से भारत ने दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हम अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए हर चुनौती का दृढ़ता से सामना करने में सक्षम है।
यह अभियान नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
#OperationSindoor
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ऐतिहासिक है। एक समय कहा जाता था कि बंगाल में NDA/भाजपा की जीत संभव नहीं है, लेकिन आज जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका जनादेश तुष्टिकरण, हिंसा, भ्रष्टाचार और भय के खिलाफ है। बंगाल में जिस प्रकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सोच और नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है, उसका श्रेय उनके मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है।
बंगाल जैसे राज्य में खुद को वर्षों से निर्णायक मानने वाली INDI गठबंधन की पार्टियों को जनता ने आईना दिखा दिया है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम यह दर्शाते हैं कि असम और पुडुचेरी में भी NDA सरकार बना रही है, जो इस बात का प्रमाण है कि 2014 की तरह आज भी देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री जी पर अटूट है।
इन परिणामों से यह भी स्पष्ट संकेत मिलता है कि 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। विपक्षी दलों का जनाधार तेजी से सिमट रहा है। वामपंथी दलों के पास केरलम में जो आखिरी सरकार थी, वह भी अब समाप्त हो गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) जैसी पार्टियों की हार INDI गठबंधन के भविष्य पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है।
मैं अपनी पार्टी की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी, केंद्रीय गृहमंत्री श्री @AmitShah जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही, बिहार से आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी को भी बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई।