1857 की क्रांति के अदम्य साहसी योद्धा, अप्रतिम शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक वीरवर वीरा पासी जी को सादर नमन।
आज रायबरेली के लालगंज में महान स्वतंत्रता सेनानी वीरवर वीरा पासी जी की पावन जयंती पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण एवं नवसौंदर्यीकृत अमर शहीद वीरा पासी चौक का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित किया।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अद्वितीय पराक्रम, साहस और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी गौरवशाली शौर्यगाथा आने वाली पीढ़ियों में राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की भावना जागृत करती रहेगी।
इस अवसर पर नगर पंचायत लालगंज के सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष, सभासदों, मीडिया बंधुओं एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों से आत्मीय भेंट कर संवाद किया।
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता जी, पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र विक्रम सिंह जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, रायबरेली पंकज तिवारी जी, पूर्व विधायक श्री अशोक कुमार सिंह जी, अधिवक्ता श्री रामकिशुन वर्मा जी, वीरवर वीरा पासी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामकुमार पासी जी, श्री दीपेन्द्र गुप्ता जी, श्रीमती सुधा द्विवेदी जी, श्री रामबाबू पासवान जी और श्री यशपाल भारती जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Instagram has made my #MeraPMRahul volunteer poster unavailable in India, citing IT Rules.
The ‘offence’? Asking people to volunteer in research, design and social media.
No hate. No violence. Just participation.
@instagram, what exactly violated the law? Who decided this?
यूपी कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग AICC श्री @AdvRajendraPal जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती @aradhanam7000 जी रामलीला मैदान, दिल्ली पहुँचकर रैली में सहभागिता की।
सत्यमेव जयते ✊
सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट में मानहानि मामले से न्याय योद्धा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी बरी।
सत्य सदैव अडिग रहता है और अंततः न्याय की ही विजय होती है!
“चलो दिल्ली” 💪🏻🇮🇳
वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व वाले चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में पिछले 4–5 दिनों से लोकतंत्र बचाने की जनआवाज़ गूंज रही है।
: नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी
यह पुस्तक पाठकों को 'मैं' के संकीर्ण अहंकार से निकालकर 'हम' के विराट आंगन में ले जाती है। यह हर संवेदनशील हृदय में एक वैचारिक आंदोलन जगाने वाली और असीम उम्मीदों की किरण बिखेरने वाली एक कालजयी कृति है। @SirManojYadav@mohd_ali_sahil@abhinavt785
https://t.co/OJVRE5PSG5
सेवाग्राम में नेतृत्व संगम के 10वें बैच के दूसरे सत्र में हमने अपने आसपास की दुनिया को बाहर की ओर देखते हुए समझने का प्रयास किया, और साथ ही भीतर की ओर झाँककर यह भी समझा कि हम उस दुनिया को किस तरह देखते और उसका अर्थ कैसे निकालते हैं।
जूतों के सोल में बिका छात्रों का भविष्य, भाजपा सरकार कटघरे में
जूतों के सोल में महाराष्ट्र के युवाओं के भविष्य का सौदा! आगरा से लेकर ठाणे तक फैले इस भ्रष्टाचार के जाल ने साबित कर दिया है कि भाजपा राज में न परीक्षा सुरक्षित है और न युवाओं का भविष्य। महज़ 8 हजार रुपए और एक प्लॉट के लालच में मेहनतकश छात्रों के सपनों को कुचल दिया गया और परीक्षा की तारीख आते ही तारीख पर तारीख देकर युवाओं को सिर्फ छलने का काम किया गया। आखिर युवाओं के भविष्य से इस खिलवाड़ की नैतिक जिम्मेदारी कौन लेगा? जवाब दीजिए!
BJP की MP सरकार हर रोज़ दो करोड़ रुपए विज्ञापन पर खर्च कर रही है, पर स्कूलों की हालत सुधारने के लिए पैसा नहीं है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को कबाड़ बना के रखा है। इन स्कूलों में वंचित समाज के बच्चे पढ़ते हैं।
भारतीय युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश के इस स्कूल को ठीक करेगी। जो भी जरूरी खर्च होगा, हम करेंगे। हमें पता है कि यह काम सरकार का है, लेकिन 15 साल से जिस BJP की केंद्र में और 25 साल से राज्य में सरकार है, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव के बच्चे तो करोड़ों रुपये खर्च करके विदेश में पढ़ सकते हैं, पर इन बच्चों की फ़िक्र ही नहीं है।
सच तो ये है RSS और BJP नहीं चाहता कि गरीब के बच्चे पढ़ें और आगे बढ़ें, वरना उनके अमीर दोस्तों को सस्ते मज़दूर कैसे मिलेंगे?