अमूल का प्लांट है, पराग का प्लांट है, HCL है, IIIT है, डायल 100 है, हेडक्वार्टर है पुलिस का हमने वो बनाया। इन लोगों ने तो JPNIC को भी बर्बाद कर दिया।
@yadavakhilesh
जिन कोंचिगवालों ने पेपर लीक, शिक्षकों व शिक्षार्थियों की समस्याओं व अन्य मुद्दों पर आवाज़ उठाई है, उन पर लगे मुक़दमे वापस हों। 2027 में हम सरकार में आकर ‘नौकरी का कैलेंडर’ बनाकर बेरोज़गारी की समस्या का समयबद्ध-निश्चित समाधान निकालेंगे। संविदा की ठेकेदारी में कमीशन खाने व पीडीए का आरक्षण मारने के चक्कर में, नौकरी न देने की ‘भाजपाई साज़िश’ का अब पर्दाफाश हो गया है।
हमने हमेशा कहा है आज फिर दोहरा रहे हैं:
नौकरी भाजपा के एजेंडे में है ही नहीं!
सच तो ये है कि ‘भर्ती-नौकरी’ के पीछे भाजपाइयों और उनके unregistered-underground संगी-साथियों का बेहद ख़ुफ़िया चौतरफ़ा प्लान काम कर रहा है।
1.एक बड़ा plan तो PDA का आरक्षण लूटना है।
2.नौकरियों में NFS (Not Found Suitable) के माध्यम से पहले ही लोगों की छँटनी कर देना है।
3.Lateral Entry के बहाने अपनी संकीर्ण सोच के लोगों को जगह-जगह Adjust और Set करना है।
4.नौकरी-भर्ती की प्रक्रिया को रोकना और अटकाना है।
भाजपा परीक्षा प्रणाली का वो रावण है जिसके दस चेहरे हैं… इन दशानन के दस रूप हैं:
- परीक्षा प्रणाली में हेरफेर-हेराफेरी करनेवाले भाजपाई ,
- गलत प्रश्नोत्तर के पेपर छपवानेवाले भाजपाई,
- पेपर लीक करवानेवाले भाजपाई
- परीक्षा की तारीख़ें टलवानेवाले भाजपाई,
- परीक्षा रद्द करवानेवाले भाजपाई,
- कॉपी बदलवानेवाले भाजपाई,
- आरक्षण मारनेवाले भाजपाई,
- रिज़ल्ट लटकानेवाले भाजपाई,
- भर्ती-नौकरी कोर्ट में ले जानेवाले भाजपाई
- कोर्ट में परिणाम उलझानेवाले भाजपाई
इसीलिए हम प्रयागराज में संपन्न हुई ‘विज़न इंडिया’ : पीडीए समिट में कही गई, अपनी बात फिर दोहरा रहे हैं :
शिक्षा अच्छी हो,
परीक्षा सच्ची हो,
तो तरक़्क़ी पक्की हो!
युवा कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!
#UPSC
#UPPCS
#NEET
#NEET_REEXAM
#TET
#69000
#SSC
आख़िरकार सुरंगजीवियों को बाहर आना ही पड़ा क्योंकि अब अपयश का पानी सुरंग में गले तक भर गया है। फिर भी 140 करोड़ देशवासी और दुनियाभर के चंदा-दान देनेवाले सनातनी पूछ रहे हैं कि हर काम में आगे रहनेवाले, इस घोर-गंभीर मसले पर ख़ुद सामने क्यों नहीं आए, अपने से पीछेवाले को आगे क्यों कर दिया, क्या इसमें भी ये सोचकर साज़िश की गई है कि ‘महापाप’ के दोष और जनाक्रोश से ख़ुद को बचा लो और दूसरे को फँसाकर उससे सफ़ाई दिलवा दो। जो षड्यंत्रजीवी रहे हैं अब तो वो आपस में भी एक-दूसरे की मुख़बिरी कर रहे हैं। बँटवारे की लड़ाई सारे राज़ खोल देगी।
जो शातिर सेंध लगाकर, बोरी भरकर सुरंग के रास्ते बहुत दूर निकल गये हैं, वो ‘असली पापी’ याद रखें जहाँ भूमिगत मार्ग ख़त्म होगा, उस अगले छोर पर ‘सत्य’ उनके पापों की सज़ा देने के लिए प्रतीक्षा कर रहा है।
इन्हें न अयोध्या क्षमा करेगा, न देश, न वो परम प्रभु, जिसके ख़ज़ाने को इन्होंने बेरहमी, बेदर्दी और बेशर्मी से लूटा है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार का बयान:
"मैंने कहा था, 'कुछ नहीं... सब ठीक हो जाएगा।' लेकिन जब मैं अयोध्या पहुँचा तो देखा कि इसमें चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के नाम भी सामने हैं। 'किसी कारण' से ये लोग बच गए, जेल नहीं गए। हो सकता है आगे चलकर ये भी जेल जाएँ।"
पूर्व विधायक भगेलूराम जी के आवास पर अखिलेश यादव जी का जन्मदिन जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया—
केक काटकर खुशियाँ बाँटी गईं, कादीपुर अस्पताल में फल वितरण किया गया और वृक्षारोपण कर हरियाली व बेहतर भविष्य का संदेश दिया गया। 🌱🎂
PDA जननायक, युवाओं के प्रेरणास्रोत
आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को
जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🎂❤️
आपका नेतृत्व, संघर्ष और समर्पण
हम सभी के लिए प्रेरणा है। 🙏
#happy#birthday#bhaiya❤️👑
शिक्षा अच्छी होगी,
परीक्षा सच्ची होगी,
तो तरक़्की पक्की होगी।
शिक्षा की वजह से हिंदुस्तानियत व इंसानियत ख़तरे में है।
हम सकारात्मक शिक्षा लाएंगे और ‘बंधु राष्ट्र’ बनाएंगे।
‘शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था’ का कायाकल्प युवाओं का भविष्य बचाएगा, देश का भविष्य बनाएगा।
#VISION_INDIA_PDA_SUMMIT_PRAYAGRAJ
दुखद एवं हृदयविदारक घटना!
जनपद सुल्तानपुर की विधानसभा 189 जयसिंहपुर के ग्रामसभा कारीबहर निवासी आजाद वर्मा की वर्चस्ववादी एवं सामंतवादी मानसिकता से ग्रसित लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह घटना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है।
जब जनता ने ये बात समझ ली कि भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान बदलेंगे तो जनता ने उन्हें हरा दिया। अब वो सांसदों के माध्यम से संविधान को बदलना चाहते हैं।
#prayagraj
आज प्रयागराज में ‘भाजपा सरकार में पेपर लीक’ विषय पर प्रेस वार्ता :
- जब तक भाजपाई करते रहेंगे सांसद-विधायक की ख़रीद, तब तक होता रहेगा पेपर लीक।
- भाजपा के शब्दकोश में न ‘धर्म’ है, न ‘शर्म’ है।
- सब पर चोरी का झूठा इल्ज़ाम लगानेवालों की ‘सच्ची चोरी’ भगवान ने खोल दी।
- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं; DONATION FIRST है।
- चोर-चोर सौतेले भाई, जिन्होंने चुराई राम की पाई
- अब जनता भाजपाइयों को देखकर कह रही है:
देखो जा रहा वो भाजपाई
जिसने खाई राम की पाई
- अब भाजपा को न चंदा मिलेगा, न दान, न वोट।
- कोई भी सच्चा सनातनी भाजपा के टिकट पर नहीं लड़ेगा क्योंकि न तो कोई हारने के लिए लड़ना चाहता है, न जनता के आक्रोश का शिकार होने के लिए।
- चढ़ावा-चंदा चोरी के तार कर्नाटक से जुड़े हैं। कर्नाटक में बैठे जो संगी-साथी ठेके पर चुनावी प्रचारक और नक़ली वोटर भेजते थे, उनका भंडाफोड़ हो गया है, अब यूपी में न वो घुस पायेंगे न उनके लोग। अयोध्या ही नहीं पूरे उप्र में आक्रोशित जनता उनके इंतज़ार में बैठी है।
- अब यूपी में महाराष्ट्र और कर्नाटकवाले संगी-साथियों का काला-राज नहीं चलेगा। जनता उनसे चोरी किये ‘चढ़ावे-चंदे-दान’ का हिसाब माँगेगी।
"उत्तर प्रदेश में चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीत गई तो आखरी बार वोट डाल रहे होंगे आप, फिर कभी चुनाव नहीं होगा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, आजमगढ़
"वन नेशन, वन इलेक्शन कहने वाले लोग प्रधानी का चुनाव नहीं करवा पा रहे हैं, सच्चाई ये है कि हमारे प्रधान भाइयों का खर्चा बढ़ा दिया।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, आजमगढ़
हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहाँ विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे।
प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के ‘सियाराम-धाम’ के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे।
इससे अयोध्यावासियों के भी परंपरागत गौरवभान और अधिकारों को पुन: स्थापित करेंगे।