@san_x_m रिश्तों को कैसे जिया जाता है वो कोई मुग्धा सिंहा जी से सीखे! बचपन में पिता का साया और शादी के एक साल बाद पति का साया उठ जाने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी! इनके पति 1993 बैच के आईएएस ऑफिसर थे! मैम रिश्तों को जीने वाली ऑफिसर हैं!
#CISFRAISINGDAY Heartiest Congratulations and a big thanks to the entire @CISFHQrs and every member of this elite force for having secured some of the vital installations of our country with aplomb and making our lives safe. Keep serving our great country @PIBHomeAffairs
हम अक्सर सोचते हैं कि बीमारियाँ अचानक आती हैं लेकिन सच यह है कि ज़्यादातर बीमारियाँ धीरे-धीरे, रोज़ की छोटी-छोटी गलतियों से जन्म लेती हैं। हमारा शरीर रोज़ हमें संकेत देता है, पर हम उन्हें नज़रअंदाज़ कर देते हैं। गलत मात्रा में खाना, कम पानी पीना, ज़्यादा नमक-चीनी और कम प्रोटीन लेना और धूप बिल्कुल न लेना यही आज की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्या है।
आज का खान-पान हमें बिना भूख के भी 2300–2800 कैलोरी दे रहा है। जिससे वजन बढ़ना, पेट की चर्बी, फैटी लिवर, डायबिटीज़ और हार्मोनल असंतुलन जैसी दिक्कतें हो रही है।
अधिकांश लोगों को लगता है कि वे चीनी बहुत कम या बिल्कुल नहीं लेते। लेकिन सच्चाई इससे अलग है। सुबह की चाय के साथ 1- 2 बिस्कुट, थोड़ी-सी दालमोठ, कहीं चिप्स, कभी कोल्ड ड्रिंक ऐसे छोटे-छोटे विकल्प दिनभर में जुड़ते जाते हैं। आधिकारिक आँकड़े बताते हैं कि भारत में लोग ज़रूरत से दो से तीन गुना अधिक चीनी रोज़ ले रहे हैं, और हैरानी की बात यह है कि बहुत-से लोगों को इसका अंदाज़ा तक नहीं होता।
नमक की बात करें तो स्थिति और भी गंभीर है। इसकी ख़तरनाक सीमा के बारे में लोगों में जानकारी बहुत कम है। हम रोज़ जितनी मात्रा में नमक लेना चाहिए, उससे लगभग दोगुना नमक खा रहे हैं। पुरुषों और महिलाओं के ब्लड प्रेशर में फर्क का एक विकासात्मक कारण भी रहा है इतिहास में महिलाएँ अपेक्षाकृत कम शारीरिक रूप से हाइपर-एक्टिव रहीं, इसलिए उनका बीपी सामान्य या कम रहा, जबकि पुरुष अधिक सक्रिय रहे, जिससे उनका बीपी स्वाभाविक रूप से थोड़ा ऊँचा रहा।
भारत में घर का खाना ज़्यादातर महिलाएँ ही संभालती हैं, और स्वाद के लिए नमक थोड़ा ज़्यादा होना आम बात है। लेकिन यही अतिरिक्त नमक पुरुषों के लिए धीरे-धीरे ज़हर बन रहा है। यही कारण है कि आज पुरुषों में हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। सच्चाई यह है कि आज भारत में लगभग हर व्यक्ति औसत से कहीं अधिक नमक या सोडियम ले रहा है।
अगर समय रहते नहीं संभले, तो इसके परिणाम भविष्य में बेहद भयावह हो सकते हैं। बाहर के प्रोसेस्ड और पैकेट वाले खाने को नज़रअंदाज़ करना अब विकल्प नहीं, ज़रूरत बन चुका है। शुद्ध, सादा, देसी बिल्कुल ऑर्गेनिक या नेचुरल खेती और घर के बने भोजन की ओर लौटना ही एकमात्र रास्ता है।
अच्छा स्वास्थ्य किसी दवा से नहीं, रोज़ की सही आदतों से बनता है और बदलाव आज नहीं किया, तो कल शरीर खुद मजबूर कर देगा।
सुंदर मन के लिए बेहतर स्वास्थ्य बहुत जरूरी है।
जीवन यात्रा... 🚶♂️
Top 10 Greatest TV Shows of All Time
1. 🇺🇸 Breaking Bad – 9.42
2. 🇺🇸 The Sopranos – 9.35
3. 🇺🇸 Game of Thrones – 9.09
4. 🇺🇸 Band of Brothers – 9.08
5. 🇺🇸 The Wire – 9.06
6. 🇺🇸 Better Call Saul – 8.96
7. 🇺🇸 Chernobyl – 8.84
8. 🇺🇸 It’s Always Sunny in Philadelphia – 8.78
9. 🇺🇸 The Office (US) – 8.68
10. 🇬🇧 Peaky Blinders – 8.64
Source: CircleRanks, as of 2025.