वर्ष 2009 की बात है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के भतीजे और उनके सहयोगी, शेख सलीम के अनुसार, कलाम साहब ने उनसे कहा— "मेरा
एक बहुत अच्छा दोस्त गुजरात से आ रहा है।"
सलीम को लगा कि कोई साधारण परिचित मिलने आ रहा होगा। लेकिन बाहर का नज़ारा देख वे दंग रह गए। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला बाहर रुका, लेकिन उन्होंने अपने प्रोटोकॉल को पीछे छोड़ दिया। वे अपनी गाड़ियाँ घर के बाहर छोड़कर, सामान्य व्यक्ति की तरह पैदल चलकर डॉ. कलाम से मिलने आए।
शेख सलीम ने साझा किया कि उस दिन उन्होंने देखा कि कैसे देश के सबसे बड़े वैज्ञानिक और सबसे चर्चित मुख्यमंत्री के बीच एक 'गुरु-शिष्य' जैसा गहरा नाता था।
डॉ. कलाम का 'इंडिया विजन 2020' का सपना देश के युवाओं के लिए एक मशाल था। नरेंद्र मोदी, जो तब गुजरात के विकास पर काम कर रहे थे, अक्सर कलाम साहब के पास घंटों बैठकर देश के भविष्य पर चर्चा करते थे। कलाम साहब उन्हें देश को विकसित बनाने का रोडमैप बताते थे। जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि वे कलाम साहब के बताए उन्हीं रास्तों और विजन को हकीकत में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।
जुलाई 2015 में जब डॉ. कलाम का निधन हुआ, तो प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया। रामेश्वरम में उनके परिवार ने आग्रह किया कि उन्हें अपनी मिट्टी में ही दफनाया जाए। प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल इसे तुरंत स्वीकार किया, बल्कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रामेश्वरम जाकर उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं को देखा।
इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने एक लक्ष्य तय किया—रामेश्वरम में 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल मेमोरियल' का निर्माण। उन्होंने डीआरडीओ को निर्देश दिया कि यह काम रिकॉर्ड समय में पूरा होना चाहिए। प्रधानमंत्री हर महीने इसके निर्माण की प्रगति की रिपोर्ट खुद देखते थे। उन्होंने वादा किया था कि वे खुद इसका उद्घाटन करेंगे, और 27 जुलाई 2017 को उन्होंने अपना वादा पूरा किया।
कलाम साहब का मानना था कि मोदी जी में देश को बदलने की 'जगा हुआ दिमाग' (Ignited Mind) वाली शक्ति है, और मोदी जी ने उन्हें अपना 'गुरु' मानकर उनके सपनों को राष्ट्र का लक्ष्य बना दिया।
हमें गर्व है ऐसे महान व्यक्तित्वों पर जो देश को एक नई दिशा दे गए। इतिहास के पन्नों में ऐसे बहुत से अनसुने किस्से दबे हैं, जो हमें एक राष्ट्र के रूप में प्रेरणा देते हैं। ऐसे ही महान व्यक्तित्वों और हमारे देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी कहानियों को जानने से एक सामान्य व्यक्ति भी असाधारण बन सकता है।🙏🚩
#upsi_increase_2000_पोस्ट@myogiadityanath@myogioffice@UPGovt@upprpb
@bjp
माननीय योगी जी आपसे निवेदन है कि प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा भर्ती में पदों में वृद्धि करने की कृपा करें ताकि महिलाओं को चंदा से जंदा भर्ती होने का मौका मिले और वह प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान दे सकें आपसे निवेदन है कि दरोगा भर्ती के पद विगत वर्षों की तरह कम से कम 8000 प्लस होने चाहिए ताकि कंपटीशन के माहौल में महिलाओं को अपनी सफलता में आसानी हो सके आपसे उम्मीद है की आप अपनी बहनों का सम्मान रखेंगे और अपनी बहनों को सशक्त बनाने में अपना योगदान देंगे धन्यवाद यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी।
भाजपा सरकार की ख़ामियों के कारण अनियमित हुई पुलिस भर्ती और उसकी वजह से ओवरएज हो गये अभ्यर्थियों को उम्र की छूट देकर, उप्र सरकार नव वर्ष का तोहफ़ा दे!
भाजपा सरकार की लचर और दोषपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का ख़ामियाज़ा बेरोज़गार युवा क्यों भुगतें। हम पुलिस भर्ती के हर अभ्यर्थी की माँग के साथ हैं।
युवाओं का भविष्य ही देश का भविष्य है।
उप्र के हर युवा को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की शुभेच्छा सहित नये साल की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#UPP_Age_Relaxation
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस, PAC, विशेष सुरक्षा बल, महिला PAC, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर एवं घुड़सवार पुलिस
भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
👮♂️ कुल पद: 32,679
🗓️ आवेदन शुरू: 31-12-2025
⏳ अंतिम तिथि: 30-01-2026
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, तैयारी में जुट जाएं!
#UPPolice