Abvp Lucknow University द्वारा बी.कॉम ऑनर्स एवं एम.कॉम की परीक्षा तिथियों में बदलाव के लिए दो दिन पूर्व कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया था। दुर्भाग्यवश, समयबद्ध कार्रवाई न होने के कारण आज हमें परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध दर्ज कराना पड़ा।
#अभाविप_लखनऊ_विश्वविद्यालय#अभाविप लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई मंत्री हिमांशु सिंह व इकाई अध्यक्ष प्रत्युष पांडेय व अन्य इकाई कार्यकर्ताओं द्वारा #बीकॉम_ऑनर्स व एमकाम की परीक्षा तिथियों में बदलाव व परीक्षा केंद्रों अलाव के प्रबंध कराये जाने के सन्दर्भ में कुलपति जी को ज्ञापन सौंपा।
रानी लक्ष्मीबाई जी की जन्मजयंती( स्त्री शक्ति दिवस)के अवसर पर एबीवीपी लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा गांधी पार्क में लक्ष्मी बाई जी के जीवन संघर्षों पर चर्चा कर तथा उनके चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
#ABVPlu
"भारत की एकता का मुख्य आधार है एक संस्कृति,
जिसका उत्साह कभी नहीं टूटा। यही इसकी विशेषता है।"
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान शिक्षाविद और समाज सुधारक 'भारत रत्न' महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#abvp
सत्र 2024-25 हेतु @ABVPVoice के पुनर्निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो @DrRajSharan शाही गुरु जी को @abvplu इकाई द्वारा अवध प्रान्त कार्यालय पर पुष्पगुच्छ देकर नए कार्यकाल की शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रो० राजशरण शाही जी (लखनऊ) को वर्ष 2024-25 के लिए अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनर्निर्वाचित और डॉ० वीरेन्द्र सिंह सोलंकी जी (इंदौर) को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में नवनिर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
आप दोनों का कुशल नेतृत्व राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए अभाविप की राष्ट्र निर्माण की यात्रा एवं संगठन विस्तार में एक नया उत्साह और नये आयाम स्थापित करेगा।
@ABVPVoice
वर्ष 2024-25 के लिए प्रो. राजशरण शाही जी (लखनऊ) अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पुनर्निर्वाचित और डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी जी (इंदौर) राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में नवनिर्वाचित।
#ABVP#70thABVPConf
आनन्दित हों छात्र यहां, परिसर में खुशहाली हो।
अर्थपूर्ण हो सबकी शिक्षा, मंगल करने वाली हो।।
गुरु गोरक्षनाथ की धरती गोरखपुर में आयोजित होने जा रहे #70thABVPConf में अब केवल 20 दिन शेष।
धन-धान्य, वैभव और खुशियों के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान धन्वंतरि आपके जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
#abvpvoice#70thabvpconf
स्वाध्याय मंडल द्वारा संचालित स्टडी सर्किल में आज *वैश्विक राजनीति में भारत की भूमिका* विषय पर चर्चा की गई जिसमे तमाम नए छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी अभिव्यक्ति जाहिर की।
#स्टडी_सर्किल#स्वाध्याय_मंडल
कल, 7 सितंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे गेट नंबर 4 से प्रशासनिक भवन तक पैदल मार्च करते हुए धरना प्रदर्शन और प्रशासनिक भवन का घेराव किया जाएगा। सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं और अपनी आवाज बुलंद करें।
धन्यवाद!
अभाविप लखनऊ विश्वविद्यालय इका
प्रिय साथियों,
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें छात्रों के बायोमैट्रिक उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की अनुपलब्धता को लेकर कल के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
#अभियान_निरंतर_जारी_है#सदस्यता_अभियान
सदस्यता अभियान के निमित्त @abvplu के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पार्क चौराहों तथा कैंटीनों में जाकर तमाम विद्यार्थियों को एबीवीपी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।
#abvplu
#अभियान_निरंतर_जारी_है#सदस्यता_अभियान
सदस्यता अभियान के निमित्त @abvplu के कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पार्क चौराहों तथा कैंटीनों में जाकर तमाम विद्यार्थियों को एबीवीपी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई।
#abvplu