🙏🌸 परम पूज्य ब्रज विभूति श्री रमेश बाबा महाराज जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏
बाबा महाराज का भक्ति, त्याग एवं ब्रज सेवा से परिपूर्ण जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
हित उमेश चन्द्र शास्त्री ‘सलिल’ (बृजवासी)
🌸 जय जय श्री हित हरिवंश! 🌸
🥀 एक युग का अंत…
ब्रज विभूति, पद्मश्री संत शिरोमणि परम पूज्य श्री रमेश बाबा जी महाराज श्री राधारानी जी के चरणों में नित्य लीला में प्रविष्ट हो गए।
ब्रज, गौ-सेवा और श्रीजी के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
🙏 बाबा जी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन 🥀
🧘♂️🕉️ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🕉️🧘♀️
"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और श्रेष्ठ जीवन का आधार है।"
योग अपनाइए – रोग भगाइए।
स्वस्थ रहें – प्रसन्न रहें – सफल रहें।
सरस कथा वाचक
बृज रसिक
श्री हित उमेश चन्द्र शास्त्री जी "सलिल" (बृजवासी)
श्री हित हरिवंश 🙏
🌿 अधिक मास में श्रीधाम वृन्दावन की सेवा, भजन और साधना का पुण्य अनंत गुना बढ़ जाता है। वृन्दावन केवल धाम नहीं, भक्ति और सेवा का जीवंत स्वरूप है।
आइए, इस पुरुषोत्तम मास में दिखावे से दूर रहकर सच्ची सेवा, स्वच्छता और भक्ति का संकल्प लें।
हित शास्त्री जी "सलिल"
🌿🙏 श्रीहरि की असीम कृपा से प्राप्त पवित्र पुरुषोत्तम अधिकमास आत्मशुद्धि, भक्ति, जप, तप, दान एवं सत्संग का दिव्य अवसर है।
यह माह हमें प्रभु भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को धर्म, सेवा और सदाचार से प्रकाशित करने की प्रेरणा देता है।
॥ जय श्री राधे ॥
॥ श्रीहरि कृपा सदैव बनी रहे ॥
अहंकार निर्मूलन एवं समर्पण के अनुपम पर्व होलिका दहन के रूप में दुर्गुणों के विसर्जन के अनन्तर #फाग_उत्सव द्वारा जीवन में नवीन रंग-रस-उत्साह व नवोन्मेष का आनंद पर्व एवं सामाजिक समरसता, हर्षोल्लास, परस्पर प्रीति, एकात्मता के महापर्व #रंगोत्सव फाल्गुनिका की कल्याणी वेला शुभ हो !
*गणतंत्र दिवस*
दिव्य सांस्कृतिक एवं अप्रतिम आध्यात्मिक आभा से परिपूर्ण भारतीय गणतंत्र का यह सूर्य समानता, सद्भाव और शांतिपूर्ण सह अस्तित्त्व के दिव्य भावों से सम्पूर्ण विश्व को आलोकित करता रहे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ !!
हित शास्त्री जी “सलिल” (बृजवासी)
9412652643
सूर्यो देवो दिवं गच्छेत् मकरस्थो रविः प्रभुः।
उत्तरायणे महापुण्यं सर्वपापप्रणाशनम्॥
“उत्तरायण का सूर्य आपके जीवन में शुभता श्रेष्ठता और सत्प्रेरणा का उदय करे आप में अंतर्निहित अनन्त शक्तियाँ नव-ऊर्जा, नव-उल्लास बनकर प्रकट हों। मकर संक्रांति “उत्तरायण” की हार्दिक शुभकामनाएँ !!
ये नववर्ष हमें स्वीकार नहीं,
है अपना यह त्यौहार नहीं,
क्यों नक़ल करें हम औरों की,
यह अपना त्यौहार नहीं।
मेरा नववर्ष चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा (19-03-2026)
Follow Us!
सनातन सम्वाहक बृज रसिक
हित शास्त्री जी “सलिल” (बृजवासी)
संपर्क सूत्र ☎ :- +91 9412652643
https://t.co/ar2VVMQDAL
कोसलपुरी सुहावनी सरि सरजूके तीर।
भूपावली-मुकुटमनि नृपति जहाँ रघुबीर॥
सरयू नदी के तट पर अति सुहावनी अयोध्यापुरी है , जहाँ महिपालमंडली-मुकुटमणि राजा राम हैं।
On the banks of the Sarayu River lies the exceedingly beautiful city of Ayodhya, where Raja Ram, the crown jewel among earthly rulers, reigns.
श्री सीतारामजी के विवाह पंचमी के पावन उत्सव पर श्री सीतारामजी की अद्भुत छवि से दैदीप्यमान श्री रामजन्मभूमि मंदिर के दिव्य शिखर पर ध्वजारोहण होगा यह अयोध्या में ध्वज नहीं, आस्था का सूर्य उदित होगा।
और हर राम भक्त का मस्तक गर्व से ऊँचा होगा।
जय श्री राम 🚩
हित शास्त्री जी "सलिल"
जब भगवान का प्राकट्य अयोध्या जी में हुआ तो सूर्य नारायण भगवान बड़े प्रसन्न हुए,
कि मेरे वंश में भगवान का प्राकट्य हो गया और आनंद में भर कर एक क्षण के लिए रुक गए।
सूर्य की गति कभी नहीं रुकती परन्तु एक क्षण को रुक गई, जब देखा राजभवन में अति कोमल वाणी से वेद ध्वनि हो रही है,
अबीर-गुलाल उड़ रहा है, अयोध्या में उत्सव को देखकर सूर्य भगवान अपना रथ हाँकना ही भूल गए।
मास दिवस कर दिवस भा मरम ना जनाइ कोइ
रथ समेत रबि थाकेउ निसा कवन बिधि होइ।
अर्थात – महीने भर का दिन हो गया, इस रहस्य को कोई नहीं जानता, सूर्य अपने रथ सहित वही रुक गए फिर रात किस तरह होती।
सब जगह आनंद ही आनंद छाया था परन्तु चंद्रमा रो रहे थे।
भगवान ने पूंछा – चन्द्रमा ! सब ओर आनंद छाया है, क्या मेरे प्राकट्य पर तुम्हे प्रसन्नता नहीं हुई..?
चन्द्रमा बोला – प्रभु ! सब तो आपके दर्शन कर रहे हैं इसलिए प्रसन्न हैं परन्तु मैं कैसे दर्शन करूँ ?
प्रभु बोले- क्यों, क्या बात है ?
चंद्रमा बोले – आज तो सूर्य नारायण हटने का नाम ही नहीं ले रहे और जब तक वे हटेगे नहीं मैं कैसे आ सकता हूँ,
प्रभु बोले थोड़ा इंतजार करो! अभी सूर्य की बारी है उनके ही वंश में जन्म लिया है न इसलिए आनंद समाता नहीं है उनका, अगली बार चन्द्र वंश में आऊंगा, अभी दिन के बारह बजे आया फिर रात के बारह बजे आऊंगा तब जी भर के दर्शन करना, तब तक आप इंतजार करो ?
चंद्र बोले – प्रभु ! द्वापर के लिए बहुत समय है, तब तक मेरा क्या होगा, मैं तो इंतजार करते-करते मर ही जाऊँगा ?
भगवान बोले – कोई बात नहीं मैं अपने नाम के साथ तुम्हारा नाम जोड़ लेता हूँ, " रामचंद्र "सभी मुझे रामचंद्र कहेंगे,
सूर्य वंश में जन्म लिया है, फिर भी कोई मुझे रामसिंह तो नहीं कहेगा, और जिसके नाम के आगे मैं हूँ, वह कैसे मर सकता है,
वह तो अमर हो जाता है, इसलिए तुम भी अब कैसे मरोगे, इतना सुनते ही चंद्रमा बड़ा प्रसन्न हुआ।
।। जय सियाराम ।।
धुनोतु मे मनोमलं कलिन्दनन्दिनी सदा !
यम द्वितीया के शुभ अवसर पर माँ यमुना हमें यम-त्रास अर्थात सांसारिक उपद्रवों से मुक्त कर प्रभु की मधुर स्मृति और आत्म जागरण की तत्परता प्रदान करें भाई बहन के आत्मीय प्रेम और एकात्मता के प्रतीक पर्व #भैया_दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ ।
@RSSorg