.@CP_Noida द्वारा 'Let's Help India' (Autism Parents Forum) के प्रतिनिधियों के साथ #ऑपरेशन_अपराजेय के अंतर्गत ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों एवं उनके परिवारों की आवश्यकताओं, चुनौतियों एवं अपेक्षाओं को समझने हेतु सार्थक संवाद किया गया।
संवाद के दौरान ऑटिज़्म की प्रारंभिक पहचान, समावेशी शिक्षा, सुरक्षा, पुनर्वास, डे-केयर सहायता तथा ऐसे बच्चों के लिए अधिक सुलभ एवं सहयोगात्मक वातावरण विकसित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही संस्थागत समन्वय एवं नीति-स्तर पर प्रभावी सहयोग को और सुदृढ़ बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
#ऑपरेशन_अपराजेय केवल एक अभियान नहीं, बल्कि Special Need Children एवं उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता, सुरक्षा और सहयोग का संकल्प है। इसका उद्देश्य ऐसे बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं समावेशी वातावरण प्रदान करना है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमताओं का विकास कर सकें तथा उनके परिवारों को आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध हो सके।
#AutismAwareness
#OPERATION_INVICTUS
#ऑपरेशन_अपराजेय
#NoidaPolice
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सुरक्षित एवं सुचारू संचालन को लेकर @CP_Noida द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
दिनांक 15.06.2026 से प्रस्तावित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के दृष्टिगत सुरक्षा (आंतरिक एवं परिधीय), यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन प्रतिक्रिया, अंतर-विभागीय समन्वय एवं यात्रियों की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा कर सर्व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
यमुना एक्सप्रेस-वे एवं एयरपोर्ट क्षेत्र में व्यापक पुलिस एवं यातायात प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं विश्वस्तरीय सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।
#NoidaPolice नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के सुरक्षित, निर्बाध, सुव्यवस्थित संचालन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
.@CP_Noida द्वारा “OPERATION INVICTUS / ऑपरेशन अपराजेय” के संबंध में आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर अभियान के उद्देश्यों, Special Need बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई।
@CP_Noida द्वारा कार्यशाला में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की सक्रिय उपस्थिति ऐसे परिवारों एवं Special Need बच्चों के लिए एक मजबूत सहारा एवं सहयोग प्रणाली के रूप में कार्य करेगी, जो “OPERATION INVICTUS / ऑपरेशन अपराजेय” का प्रमुख उद्देश्य भी है।
कार्यशाला में @jtcpnoida तथा @DCPWomenSafety द्वारा प्रतिभाग कर अपने-अपने संबोधन में अभियान से संबंधित महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए गए।
एमिटी यूनिवर्सिटी के संबंधित विभाग के विशेषज्ञों द्वारा उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों को Special Need बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं उनसे संबंधित संवेदनशील विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में समन्वित प्रयासों के माध्यम से बच्चों के कल्याण एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।#NoidaPolice
.@CP_Noida द्वारा FONRWA (Federation of Noida Residents Welfare Associations) के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग कर स्थानीय नागरिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
गोष्ठी में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर @jtcpnoida सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहें।
#NoidaPolice नागरिकों के साथ सतत् समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
आइए #एक_पेड़_माँ_के_नाम लगाएं🌴
.@CP_Noida द्वारा पुलिस अधिकारीगण के साथ रिजर्व पुलिस लाइंस, गौतमबुद्धनगर में 'वृक्षारोपण महाभियान-2026' के तहत वृहद वृक्षारोपण किया गया।
'वृक्षारोपण महाभियान-2026' के अन्तर्गत #NoidaPolice द्वारा प्रत्येक पुलिस कार्यालय/थाना में वृक्ष लगाये जा रहे हैं।
#EkPedMaaKeNaam
.@CP_Noida द्वारा @NoidaPolice में तैनात महिला आरक्षी मधु सिंह को अंतरराष्ट्रीय/राष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
उपनिरीक्षक मधु सिंह ने वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप, 4th नेशनल चैंपियनशिप कटक, 3rd सीनियर नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप, 2nd वूमेन्स लीग ताइक्वांडो चैंपियनशिप एवं Mt. Everest International Open Taekwondo Championships 2026 में गोल्ड मेडल, 40th नेशनल चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल तथा 38वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
इस अवसर पर @CP_Noida ने उपनिरीक्षक मधु सिंह को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया।
.@CP_Noida द्वारा प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं के साथ-साथ परेड संपन्न कराने वाले प्रशिक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को भी ट्रॉफी/शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उनके समर्पण, अनुशासन, उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन एवं सफल प्रशिक्षण संचालन का प्रतीक है।
#UPPolicePOP
#UPPolice
“कर्तव्य, अनुशासन और समर्पण का संगम — रिक्रूट आरक्षियों की गौरवपूर्ण पासिंग आउट परेड”
कठोर एवं अनुशासित प्रशिक्षण की कठिन राह से सफलतापूर्वक गुजरते हुए रिक्रूट आरक्षियों ने आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प एवं उत्कृष्ट अनुशासन का परिचय देते हुए अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया।
@CP_Noida द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइंस, गौतमबुद्धनगर में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड में सहभागिता करते हुए परेड का मान-प्रणाम स्वीकार किया।
यह क्षण गौरव, सम्मान एवं परंपरा का प्रतीक रहा।
#UPPolicePOP #UPPolice
🇮🇳 "सेवा, सुरक्षा, समर्पण – यही हमारी पहचान"
@CP_Noida द्वारा दीक्षांत परेड के अवसर पर समस्त प्रशिक्षुओं को राष्ट्र सेवा, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में सम्मिलित होने वाले सभी नव नियुक्त आरक्षियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए शुभाशंसाएं दी गई।
#UPPolicePOP #UPPolice
🇮🇳 "अनुशासन के साथ-साथ समर्पण का कदमताल"
दीक्षांत परेड की विभिन्न प्लाटूनों द्वारा मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि @CP_Noida को सलामी दी गई।
प्रत्येक कदम में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा का अदम्य जज़्बा स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।
#UPPolicePOP#UPPolice
🇮🇳 "सजगता, अनुशासन और उत्कृष्टता की मिसाल"
मुख्य अतिथि @CP_Noida द्वारा वर्ष 2025 बैच के प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जवानों की सजगता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति की सराहना की गई।
#UPPolicePOP#UPPolice
#नारी_सुरक्षा_सम्मान_स्वावलंबन के संकल्प को साकार करते हुए #MissionShakti_5 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक और सशक्त कदम !
महिलाओं को सुरक्षित, संवेदनशील एवं सहयोगपूर्ण वातावरण में त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से @CP_Noida द्वारा थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-2, महागुन मायवुड्स सोसाइटी के निकट एवं इकोविलेज-1 सोसाइटी के निकट नवनिर्मित 02 “पुलिस पिंक बूथ” का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित बालिकाओं को अध्ययन सामग्री भी वितरित की गई।
यह पहल महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#MissionShakti5
#WomenEmpowerment
#WomenSafety
#MissionShaktiUPP
@CP_Noida द्वारा सेक्टर-59 नोएडा स्थित अमर उजाला कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित Open House Session में सहभागिता की गई। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा तथा अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हे समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा एवं आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए भी जागरूक किया गया।
@CP_Noida द्वारा सेक्टर-59 नोएडा स्थित अमर उजाला कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित Open House Session में सहभागिता की गई। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा तथा अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और उपस्थित महिलाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हे समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा एवं आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए भी जागरूक किया गया।
.@CP_Noida द्वारा होली के पावन पर्व व रमजान माह के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ग्रेटर नोएडा जोन के थाना दादरी क्षेत्रार्न्तगत, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व मुख्य बाजार आदि में पुलिस अधिकारीगण व पुलिस बल के साथ भ्रमण कर व्यापारियों एवं आमजन/ संभ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता की गयी एवं सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#Noidapolice
.@CP_Noida द्वारा होली के पावन पर्व व रमजान माह के दौरान कानून एवंं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नोएडा जोन के सेक्टर-18 मार्केट, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों व मेट्रो स्टेशन आदि में पुलिस अधिकारीगण व पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
.@CP_Noida द्वारा होली के पावन पर्व व रमजान माह के दौरान कानून व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत नोएडा जोन की मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व धर्म गुरुओं से वार्ता कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया।
आज दिनांक 19.02.2026 को विभिन्न स्कूलों में ई-मेल के माध्यम से बम थ्रेट प्राप्त होने की सूचना पर #NoidaPolice द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए कार्रवाई की गई।
@CP_Noida के नेतृत्व में पुलिस बल, फायर ब्रिगेड, डॉग स्क्वाड, BDDS व A.S. चेक टीम द्वारा विभिन्न स्कूलों में सघन चेकिंग जारी है। अभी तक किसी भी स्कूल में कोई प्रतिकूल बात प्रकाश में नहीं आयी है। लगातार सतर्कता बरती जा रही है। संपूर्ण सतर्कता बरतते हुए पूर्ण गंभीरता के साथ ई-मेल के सम्बन्ध में साइबर टीम द्वारा तकनीकी जांच की जा रही है। स्थिति पूर्णतया सामान्य है
कृपया अफवाह पर ध्यान न दें।
77वें राष्ट्रीय पर्व #गणतंत्रदिवस के अवसर पर पुलिस लाइंस में आयोजित समारोह में आए "नन्हे परिन्दे" शिक्षा कार्यक्रम से जुड़े बच्चों को @CP_Noida द्वारा प्रोत्साहित कर उत्साहवर्धन किया गया।
#RepublicDay#गणतंत्र_दिवस_2026
मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत 'नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन' के संकल्प के साथ @CP_Noida द्वारा @RedFMIndia के सहयोग से पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में ‘जीरो फेटालिटी’/सड़क सुरक्षा विषय पर आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाइक रैली को फ्लैग दिखाकर रवाना किया गया।
#MissionShaktiUPP
#NariSuraksha
#ZeroFatality #NoidaPolice #RoadSafety