From a stolen phone to a swift run-out! 🏏📱
When Australian cricket content creator @JakeJeakings1 appealed on X after losing his iPhone during the IPL Final in Ahmedabad, @aligarhpolice picked up the signal, chased the lead and brought the phone safely back to the pavilion.
A sharp catch by #UPPolice — on ground and online.
#UPPolice
#DigitalSentriesofUPP
#FromXToAction
कल दिनांक 20.05.2026 को थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत एक बारात जा रही थी जिसमें कुछ कहासुनी हुई और उसी के क्रम में पास में एक दुकान थी जिसमें कि दुकान वाले से विवाद हो गया और दुकान में तोड़फोड़ की घटना हुई और इसके बाद दोनों पक्षों के बीच में पथराव भी हुआ । इस सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक न्यूनतम पुलिस बल प्रयोग करते हुए शांति व्यवस्था स्थापित की गई । जिसके उपरांत जो शादी का कार्यक्रम था उसको सकुशल संपन्न कराया गया। इस घटनाक्रम में एक महिला जो कि दुकानदार पक्ष की थी, 70 वर्षीय वृद्ध महिला हैं के चोट भी आई है जिनको इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति स्थिर है फिर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इस पूरे प्रकरण में दोनों पक्षों से प्राप्त तहरीरों के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किये जा रहे है। साथ ही साथ पुलिस की तरफ से जो लोग भी पत्थरबाजी में सम्मिलित थे उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है । मौके से कई सी0सी0टी0वी0 फुटेज और कई मोबाइल से बनाए गए वीडियो प्राप्त हुए जिनको साक्ष्य के रूप में एकत्रित किया गया है तथा उन्हें विवेचना का हिस्सा बनाया जा रहा है । घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए तीनों विवेचनाओं को क्राइम ब्रान्च से कराया जा रहा है और जो भी तथ्य प्रकाश में आते हैं उसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट –श्लोक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मथुरा ।
@Uppolice@adgzoneagra@digrangeagra
जनगणना के लिए एक क्लिक, राष्ट्र निर्माण की ओर एक कदम।
पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्णा ने श्रीमती शीतल वर्मा, IAS, निदेशक जनगणना कार्य, उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपनी ऑनलाइन स्व-गणना पूर्ण की।
उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सरल और सुरक्षित पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व-गणना पूर्ण करने की अपील की।
नागरिक भी इस पोर्टल पर स्व-गणना कर सकते हैं:
https://t.co/8ohP7mOWjC
स्वयं को गणना में शामिल करें, राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
#Census2027 #SelfEnumeration #UPPolice
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह कार्यक्रम का बाबू बनारसी दास यू.पी. बैडमिंटन अकादमी, गोमतीनगर, लखनऊ से लाइव ब्रॉडकास्ट ।
#BadmintonCluster2025 https://t.co/8kJQwyQSiN
#SaharanpurPolice#LawAndOrder#PeaceAndHarmony#PublicAppeal
🚨 जनपद सहारनपुर के समस्त नागरिकों हेतु महत्वपूर्ण सूचना एवं जनहित अपील 🚨
➡️ जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि सहारनपुर में वर्तमान में थाना देवबंद क्षेत्रान्तर्गत प्रचलित प्रकरण पूर्णतः दो पक्षों के मध्य भूमि स्वामित्व विवाद से संबंधित है। इस मामले का किसी भी जाति, धर्म, समुदाय अथवा तस्वीर/फोटो से कोई संबंध नहीं है।
➡️ प्रकरण के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निस्तारण हेतु माननीय जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जिसमें पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी समस्त तथ्यों एवं साक्ष्यों का गहन परीक्षण कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारीगण स्वयं मौके का निरीक्षण कर स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं।
➡️ जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस जनपदवासियों से निम्नलिखित सहयोग की अपेक्षा करती है —
1. किसी भी अपुष्ट सूचना, भ्रामक संदेश अथवा सोशल मीडिया पोस्ट पर विश्वास न करें। सत्यता की पुष्टि किए बिना किसी भी सामग्री को साझा अथवा प्रसारित न करें ।
2. सोशल मीडिया सेल के विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट/फॉरवर्ड न करें।
3. सहारनपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी की जा रही है, भ्रामक पोस्ट करने वालो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
‼️ वर्तमान में क्षेत्र में पूर्ण शांति एवं सामान्य स्थिति कायम है। कृपया सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। ‼️
#UPPolice
@adgzonemeerut@digsaharanpur@aajtak@news18up
“डिजिटल नवाचार और तकनीकी संवेदनशीलता का संगम — उत्तर प्रदेश पुलिस!”
उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया सेन्टर की दो अभिनव पहलें — UP Police Fact Check एवं Meta Suicidal Alert — को प्रतिष्ठित The Economic Times GovTech Awards 2026 🏅 से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2017 में शुरू किया गया @UPPViralCheck देश का पहला पुलिस-संचालित फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म है, जो सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं का त्वरित खंडन कर सत्य जानकारी आमजन तक पहुँचाता है। अब तक इस हैंडल से 236 फैक्ट चेक एवं खंडन किए जा चुके हैं तथा 75 जिलों की पुलिस इकाइयों द्वारा लगभग 4,100 खंडन जारी करते हुए भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध 318 FIR दर्ज की गई हैं।
#UPPolice सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन के प्राणों की रक्षा हेतु Meta Suicidal Alert पहल का अभिनव प्रयोग करने वाली विश्व की प्रथम पुलिस एजेंसी है। इस तकनीक-आधारित संवेदनशील व्यवस्था के माध्यम से अब तक 2,181 व्यक्तियों (1,667 पुरुष एवं 514 महिलाएँ) के जीवन को सुरक्षित बचाया जा चुका है।
मा० मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी के तकनीक-आधारित सुशासन की प्रेरणा तथा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 श्री राजीव कृष्ण के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश पुलिस तकनीक-संचालित, संवेदनशील एवं जनोन्मुख पुलिसिंग के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित कर रही है।
#EveryLifeMatters #UPPFactCheck 🚨
https://t.co/TyQumrNerK
होली गुज़र गई, पर कुछ रंग ऐसे होते हैं जो मिटते नहीं…
यही वो लम्हे हैं जो हमें एक परिवार के रूप में और मज़बूती से जोड़ देते हैं।
इन यादों को दिल में समेटे हम फिर ड्यूटी पर लौट आए हैं —
खाकी का रंग और गहरा कर के। 🎨
#होलीकीयादें#Holi2026#UPPolice#एकफ़ोर्सएकपरिवार
गब्बर: अरे ओ सांभा… कितने आदमी थे?
सांभा: तीन सरदार। 🙈
गब्बर: बाइक एक… और राइडर तीन?
बहुत नाइंसाफी है!
सड़क पर गब्बर मत बने।
नियमों का पालन कर सुरक्षित रहें 🚔
#ChalanKeSholay#RoadSafety#TripleRiding
उत्तर प्रदेश विधान सभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में कानून-व्यवस्था एवं आधुनिक पुलिसिंग के लिए ₹44,000 करोड़ से अधिक के प्रावधान हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से आभार।
यह बजट स्मार्ट, तकनीक-संपन्न और आधुनिक पुलिसिंग को नई गति देगा—साइबर थानों के आधुनिकीकरण, साइबर सुरक्षा संचालन केंद्र की स्थापना, डिजिटल एवं फॉरेंसिक जांच सुदृढ़ीकरण, नई विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के सशक्तीकरण तथा वैज्ञानिक अन्वेषण हेतु विशेष प्रावधान इसके प्रमाण हैं।
मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला बीट कर्मियों हेतु नए वाहन, UP-112 के बेड़े का विस्तार, SDRF की नई टीमें तथा अग्निशमन सेवाओं का सुदृढ़ीकरण—ये सभी कदम सुरक्षित, संवेदनशील और सक्षम उत्तर प्रदेश की दिशा में निर्णायक सिद्ध होंगे।
यह बजट “सुरक्षित और समृद्ध उत्तर प्रदेश” के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करने वाला ऐतिहासिक कदम है।
आज पुलिस मुख्यालय में प्रान्तीय पुलिस सेवा के 92वें बैच के 12 प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों से भेंट कर उन्हें विश्व के सबसे बड़े पुलिसबल का हिस्सा बनने पर बधाई दी।
उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन केवल उपलब्धि नहीं—यह सेवा, समर्पण और उत्तरदायित्व की बड़ी जिम्मेदारी है।
पुलिसिंग एक नौकरी नहीं, बल्कि Way of Life है—जिसमें उच्च आचरण, जवाबदेही और प्रोफेशनलिज़्म अपेक्षित है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये युवा अधिकारी उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को और सुदृढ़ करेंगे।
𝑆𝑐𝑎𝑚𝑚𝑒𝑟: “सर OTP बता दीजिए…”
𝑌𝑜𝑢 : “माफ कीजिए, मुझे बोलना नहीं आता।”
OTP बोलते ही— आपके बैंक
खाते का “लॉक” खुल जाता है और आपकी मेहनत की कमाई स्वाहा हो सकती है।
✅ OTP सिर्फ आपके लिए है।
❌ बैंक/कस्टमर केयर कभी OTP नहीं मांगते।
📞 1930 | https://t.co/W7HzGMfw1t
#OTPSCam
#CyberSafeUP #CyberCrime
माघ मेला में स्नान हेतु आये महिला एवं पुरुष श्रद्धालु के नदी में डूबने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वहां मौजूद माघ मेला पुलिस द्वारा उनको डूबने से बचाया गया।
#DivyaBhavyaSurakshitMaghMela
स्नान के दौरान एक श्रद्धालु का बी.पी. लो होने से वह चक्कर खाकर गिर पड़ा, जिसे माघ मेला पुलिस द्वारा तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
#DivyaBhavyaSurakshitMaghMela