हमसे देशभक्ति का सबूत वही मांगें.....
फिरंगी के जमाने में मजे के दिन न काटे हों,
शहीदों के जनाजे से न खुद मैदान पाते हों।
हमारी देशभक्ति की सनद हमसे वही मांगें,
जिनके बाप ने अंग्रेजों के जूते न चाटे हों..!!
कैसे मंज़र सामने आने लगे हैं,
गाते-गाते लोग चिल्लाने लगे हैं।
अब तो इस तालाब का पानी बदल दो,
ये कँवल के फूल कुम्हलाने लगे हैं।
वो सलीबों के क़रीब आए तो हमको,
क़ायदे-क़ानून समझाने लगे हैं।
अब नई तहज़ीब के पेशे-नज़र हम,
आदमी को भूनकर खाने लगे हैं।
"अपने रहस्यों को किसी को भी न बताएं, यह आदत आपके लिए विनाशकारी साबित हो सकती है।
भले ही कोई आपका कितना भी करीबी मित्र हो, अपने मन की गुप्त बात अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए।"
- Acharya Chanakya
लश्कर भी तुम्हारा है सरदार तुम्हारा है
तुम झूठ को सच लिख दो अखबार तुम्हारा
इस दौर की फरियाद आ जाएं तो कहां जाएं
कानून तुम्हारा है दरबार तुम्हारा है
सूरज की तपन तुमसे बर्दाश्त नहीं होती
एक मॉम के पुतले सा किरदार तुम्हारा है
एक समंदर है जो मेरे काबू में है ,
और एक कतरा है जो मुझसे सम्हाला नहीं जाता...
एक उम्र है जो बितानी है उसके बगैर
और एक लम्हा है जो मुझसे गुजारा नहीं जाता
111 Indians dead. 227 homes in 26 districts destroyed. Children buried under collapsed homes in UP.
Putin sent condolences, UAE sent condolences, Singapore sent condolences.
Meanwhile, PM, Boarding a flight to UAE, Netherlands, Sweden & Italy.