शासन-प्रशासन की लापरवाही के चलते केंद्रीय विश्वविद्यालय इलाहाबाद के प्रमुख संघटक महाविद्यालय सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज का परिसर जलमग्न है और इसका सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ रहा है।
सरकार से छात्रों का सवाल है—जब देश के शिक्षण संस्थान ही जलभराव और अव्यवस्था से जूझ रहे हैं, तो देश विश्वगुरु कैसे बनेगा?
उत्तर प्रदेश सरकार से आग्रह है कि इस गंभीर समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए और छात्रों की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
छात्रों की पढ़ाई और उनका भविष्य किसी भी व्यवस्था की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
#CMPDegreeCollege #allahabaduniversity #pushpendrasaroj #YoungestMP
प्रतापगढ़ के सौरभ विश्वकर्मा की दबंगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी
संदीप विश्वकर्मा परिवार वालो से मिलने गए थे, संदीप दबंगों के घरों पर बुलडोजर चलवाने की बात पर अड़े थे
जिसके बाद उन लोगों ने संदीप के ख़िलाफ़ एक दलित व्यक्ति से मुक़दमा दर्ज करवा दिया
अब आप समझ सकते है सौरभ विश्वकर्मा की हत्या करने वाले कितने दबंग और पहुँच वाले है।
मतलब गरीब पर ज़ुल्म भी करेंगे और किसी को उस गरीब के दुख में शामिल भी नहीं होने देंगे
PDA समाज सब देख रहा है।
सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड प्रतापगढ़ में पुलिस प्रशासन कुछ दलाल एवं सत्ता शासन के इशारे पर शव को जबरन अंतिम संस्कार करवाने के लिए श्रृंगवेरपुर घाट इलाहाबाद ले गए ।
योगी जी क्या यही रामराज है क्या विश्वकर्मा समाज हिंदू नहीं है-
इंजी संदीप विश्वकर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी (लो.वा.)
प्रतापगढ़ में बेखौफ दबंगों का तांडव: लक्ष्मणपुर ब्लॉक के संविदा कर्मी की निर्मम हत्या, शरीर पर मिले गहरे जख्म और चोट के निशान
- मामूली विवाद में धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से किया जानलेवा हमला;
- अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मौत से पहले का वायरल वीडियो बना पुलिस के लिए गले की फांस
प्रतापगढ़। लीलापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर ब्लॉक में तैनात संविदा कर्मचारी सौरभ विश्वकर्मा (निवासी: चमरूपुर) की दबंगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। मामूली कहासुनी के बाद रसूखदार दबंगों ने कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
गंभीर रूप से घायल सौरभ को लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में मृतक के शरीर पर अत्यधिक बर्बरता के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे हैं—पिंडली और घुटने के पास धारदार हथियार के गहरे घाव हैं, जबकि पीठ और शरीर के ऊपरी हिस्से पर लाठी-डंडों की बेदर्दी से की गई पिटाई के काले-नीले निशान (चोट) पड़े हुए हैं।
*परिजनों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख के रिश्तेदारों पर सीधा आरोप*
वारदात के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने लक्ष्मणपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख 'बड़े तिवारी' के भाई व कोटेदार सोनू तिवारी के बेटे सौरभ पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि सत्ता और रसूख के नशे में चूर दबंगों ने बिना किसी डर के इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है।
*'डाइंग डिक्लेरेशन' ने बढ़ाई पुलिस-प्रशासन की मुश्किलें*
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे सौरभ का 'मौत से पहले का बयान' (Death Bed Statement) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में पीड़ित द्वारा दिए गए बयान के बाद प्रशासनिक तंत्र की नीव हिल गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
*भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे ASP, क्षेत्र में तनाव*
घटना की संवेदनशीलता और स्थानीय लोगों के भारी जनाक्रोश को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP बृजनंदन राय) भारी पुलिस बल के साथ मौके और अस्पताल पहुंचे। एहतियात के तौर पर लक्ष्मणपुर ब्लॉक और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
*प्रशासन के सामने खड़े तीखे सवाल*
-ब्लॉक जैसे सरकारी परिसर के पास संविदा कर्मी पर इतना भीषण हमला कैसे हो गया?
-परिजनों द्वारा नामजद आरोपियों और रसूखदार दबंगों पर पुलिस कब तक सख्त कार्रवाई करेगी?
-शरीर पर बर्बरता के साफ निशान और वायरल बयान के बाद क्या पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल पाएगा?
@yadavakhilesh@Uppolice@dgpup@samajwadiparty@mediacellsp
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की आवाज़ को लगातार अनसुना किया जा रहा है। छात्रसंघ भवन पर छात्र पिछले 20 दिनों से अपनी जायज़ मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक कोई सार्थक समाधान सामने नहीं आया।
रिपोर्टों के अनुसार, आंदोलन से जुड़े छात्रों पर कार्रवाई और निलंबन जैसे कदम उठाए गए हैं। संवाद के बजाय दमन का रास्ता किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
6000 से अधिक सीटों में कटौती, 10–14% तक फीस वृद्धि, 24 घंटे लाइब्रेरी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और छात्रसंघ चुनाव जैसी मांगों पर विश्वविद्यालय प्रशासन को गंभीरता से बातचीत करनी चाहिए।
छात्र लोकतंत्र की आत्मा हैं। उनकी आवाज़ को दबाने के बजाय सुना जाना चाहिए। मैं उत्तर प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि दंडात्मक कार्रवाई पर पुनर्विचार करें, संवाद शुरू करें और छात्रों की जायज़ मांगों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।
@UoA_Official
गोरखपुर में योगी की पुलिस ने विश्वकर्मा समाज की 10 साल की बेटी की दिन दहाड़े सदर अस्पताल से अपहरण कर बलात्कार करके निर्मम हत्या कर दिया , 3 दिन के अंदर विश्वकर्मा समाज के गोरखपुर में दो बच्चों की निर्मम हत्या ! क्या विश्वकर्मा समाज हिंदू नहीं है ?
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कल दोपहर 12:00 तक सभी साथी गोरखपुर मुख्यालय ज्यादा से ज्यादा संख्या में जरूर पहुंचिए - इंजी संदीप विश्वकर्मा प्रवक्ता समाजवादी पार्टी
@yadavakhilesh@samajwadiparty@mediacellsp@dgpup@Uppolice@MPDharmendraYdv@dimpleyadav
योगी जी के गोरखपुर मठ के बगल सदर अस्पताल से 112 वाली पुलिस के सिपाही ने विश्वकर्मा समाज की 10 साल की बेटी का अपहरण कर दरिंदगी कर निर्मम हत्या का आरोप !
न एनकाउंटर, न बुलडोजर, क्या विश्वकर्मा समाज हिंदू नहीं है?
कल 12 बजे गोरखपुर मुख्यालय पर आप सभी सम्मानित साथी विश्वकर्मा समाज की बिटिया को न्याय की मांग को मजबूत करने जरूर आइए -
इंजी संदीप विश्वकर्मा प्रवक्ता सपा
@dgpup@myogiadityanath@yogitabhayana@myogioffice@gorakhpurpolice@yadavakhilesh@aashishsy
हक़ मिला है संविधान से, किसी की मेहरबानी नहीं,
आरक्षण हमारा अधिकार है, कोई कहानी नहीं।
आप सभी सम्मानित साथी ज्यादा से ज्यादा इस मुहिम में जुड़िये!!
@ManojSinghKAKA@drsandeepdu@iamAKstalin
अबकी बार विश्वकर्मा समाज BJP को जुमला जरूर देगा ।
कथित हिंदुओं की सरकार में विश्वकर्मा समाज की 56 से अधिक हत्या बलात्कार जैसे संगीन अपराध हुए।
कार्यवाही के नाम पर लीपापोती क्यों -
@mediacellsp@samajwadiparty@yadavakhilesh@aashishsy
जब युवाओं के सपनों पर हमला होता है, तब चुप रहना विकल्प नहीं होता।
आज जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ़ उठी आवाज़ सिर्फ़ एक विरोध नहीं, बल्कि देश के लाखों छात्रों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है।
इस जनआंदोलन में शामिल होकर युवाओं के साथ खड़े होने का अवसर मिला। शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही, पारदर्शिता और न्याय अब सिर्फ़ मांग नहीं, आवश्यकता है।
विशेष धन्यवाद Abhijeet Dipke जी का, जिन्होंने इस आंदोलन का हिस्सा बनने और युवाओं की आवाज़ बुलंद करने के लिए आमंत्रित किया।
युवा जाग चुका है, अब बदलाव तय है। ✊🇮🇳
#StandWithYouth #PaperLeak #StudentsFirst #YouthPower #JantarMantar
PDA के जननायक , मेरे आदर्श, ऐतिहासिक विजनरी लीडर, आदरणीय मा. श्री Akhilesh Yadav पूर्व मुख्यमंत्री जी ,
राजू विश्वकर्मा देवरिया हत्याकांड में न्याय की आवाज बुलंद करने तथा विश्वकर्मा समाज के मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतना आशीर्वाद और स्नेह देने के लिए आपका हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।
समस्त विश्वकर्मा PDA समाज आपके इस संवेदनशीलता और आशीर्वाद के लिए सदैव आपका आभारी रहेगा।🙏🙏
देवरिया में भाजपा के वर्चस्ववादियों द्वारा पीडीए समाज के एक युवक राजू विश्वकर्मा की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिये जाने व उसको बचाने गए अन्य 6 परिजनों पर जानलेवा हमले का समाचार बेहद निंदनीय है। इस हमले में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
सपा नेता व प्रवक्ता इंजीनियर संदीप विश्वकर्मा जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे तो भाजपा सरकार के प्रश्रय प्राप्त प्रभुत्ववादियों ने प्रशासन के सामने अभद्रता करते हुए, उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
पीडीए समाज पर लगातार बढ़ते जा रहे हमले, बेहद चिंतनीय एवं निंदनीय हैं।
नाकाम सरकार में यदि अंश मात्र भी लोक-लाज है तो कार्रवाई करे अन्यथा स्वीकार कर ले कि वो अत्याचारी भी है और अन्यायी भी।