Visited Dr Singhvi at his residence today to thank him and his team. Its becoz of him that I am able to campaign today. He has always been a source of strength for all of us.
रायबरेली में गृहमंत्री जी की सभा में भाजपा के लोगों द्वारा @moliticsindia के पत्रकार राघव त्रिवेदी को बेरहमी से पीटा गया। गृहमंत्री जी भाषण देते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। पत्रकार को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उन्होंने कुछ महिलाओं से बात की थी जो कह रही थीं कि सभा में आने के लिए उन्हें पैसे दिए गए।
पूरे देश के मीडिया का मुंह बंद कर देने वाली भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं है कि उनके खिलाफ कहीं कोई आवाज उठे। संविधान खत्म करने का अभियान चला रही भाजपा इस देश से लोकतंत्र को खत्म कर जनता की आवाज छीन लेना चाहती है।
"दम है कितना दमन में तेरे, देख लिया है देख लेंगे।"
दिल्ली के मुख्यमंत्री और #INDIA समूह के सहयोगी श्री @ArvindKejriwal जी से मुलाकात कर उन्हें उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा की चुनावी गतिविधियों से अवगत करवाया और गठबंधन की आगामी रणनीति पर चर्चा की।
दिल्ली की जनता जेल का बदला वोट से लेने को बेताब है।
हम सब साथ मिल कर तानाशाही को उखाड़ फेंक एक न्याय वाली सरकार देश में स्थापित करने जा रहे हैं।
यूपी के रायबरेली में अमित शाह की रैली थी। यहां महिलाओं ने एक पत्रकार को बताया कि उन्हें पैसे देकर रैली में लाया गया है।
पत्रकार ने यह बात रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद BJP के गुंडों ने पत्रकार को पकड़ लिया और उससे वीडियो डिलीट करने को कहा।
जब पत्रकार ने मना किया तो BJP के गुंडों ने उसे अगवा कर लिया, फिर मंच के पीछे एक कमरे में ले जाकर बुरी तरह पीटा। पत्रकार से रुपए भी छीन लिए।
BJP के गुंडों ने हाल ही में अमेठी के कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया था।
ये घटनाएं बता रही हैं कि BJP के लोग सामने दिख रही हार से बौखला चुके हैं। अब अन्याय का अंत होने को है।
महाराष्ट्र हो या उत्तर प्रदेश, हरियाणा हो या बिहार, हर तरफ INDIA की आंधी चल रही है।
मैं फिर कहता हूं - 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहने वाले।
एक तरफ सत्य है, दूसरी तरफ झूठ। एक तरफ सेवा और समर्पण है, दूसरी तरफ सिर्फ सत्ता का लालच। एक तरफ निडरता और साहस है, दूसरी तरफ भय और कायरता। एक तरफ संविधान और लोकतंत्र बचाने का संकल्प है, दूसरी तरफ इन्हें खत्म करने का अहंकार। अब जनता जनार्दन को चुनना है कि आपको देश में कैसी राजनीति चाहिए।
आज नदूंरबार, महाराष्ट्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया।