Nazre Alam
Member, JDU, Bihar
President, All India Muslim Bedari Karwan
Official Page
हक बोलेंगे जिसको जो समझना है समझे
حق بولیں گے جس کو جو سمجھنا ہے سمجھے
माननीय नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में आधारभूत संरचनाओं के व्यापक विस्तार ने राज्य के विकास के नए द्वार खोले हैं।
बेहतर कनेक्टिविटी के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की सुनिश्चितता ने बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
यह बदलाव बिहार की नई पहचान बन चुका है। इस नई पहचान के लिए धन्यवाद नीतीश जी।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
कॉरपोरेट लॉज़ (संशोधन) विधेयक, 2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति की आज संसद भवन परिसर, नई दिल्ली में आयोजित बैठक में भाग लिया। इसमें कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई।
हमारा प्रयास है कि यह विधेयक पारदर्शिता, जवाबदेही व सुशासन को और सुदृढ़ करने के साथ-साथ व्यवसाय में सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा दे, नियमों के अनुपालन को अधिक सरल बनाए तथा कॉरपोरेट क्षेत्र की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप एक प्रभावी, आधुनिक एवं समावेशी विधायी ढांचा प्रदान करे।
जनहित और विकासोन्मुखी सशक्त विधायी प्रक्रिया के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निरंतर बनी रहेगी।
#CorporateLawsAmendmentBill2026 #CorporateLaws
@MCA21India
NEET UG 2026 में सफल सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
आपने इस प्रवेश परीक्षा को पास कर मानवता की सेवा के सबसे सम्मानित मार्ग पर पहला कदम बढ़ाया है। हम आशा करते हैं कि भविष्य में आप अपने ज्ञान, संवेदनशीलता और समर्पण से हजारों लोगों के जीवन में नई उम्मीद और मुस्कान लाएंगे तथा राष्ट्र के स्वस्थ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
#NEET #NEETResult #NEETUG2026
@NTA_Exams
पटना में कल शाम आयोजित #जनसंवाद कार्यक्रम में बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद का अवसर मिला।
कार्यक्रम में NDA के वरिष्ठ नेता पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर जी, बिहार सरकार के माननीय मंत्री नीतीश मिश्रा जी और लोकसभा सांसद विवेक ठाकुर जी भी मौजूद थे।
#JanSamvad #Patna
पटना में आज सुबह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं कल्याणपुर के माननीय विधायक महेश्वर हजारी जी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
पिछले दिनों उनके अस्वस्थ होने और उपचार के लिए पीएमसीएच में भर्ती होने की सूचना मिली थी। अब वे अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने तथा मंगलमय सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। 🙏
#MaheshwarHazari
The coming into force of the India–UK Comprehensive Economic and Trade Agreement (CETA) marks a significant milestone in India's economic journey.
By providing duty-free access to almost all Indian exports to the UK, this landmark agreement will open new opportunities for our MSMEs, farmers, fishermen, artisans, startups and exporters, while strengthening India's position in global value chains.
As India advances towards the vision of #ViksitBharat2047, partnerships rooted in mutual trust and shared prosperity will play a pivotal role in creating jobs, boosting manufacturing and expanding our global economic footprint.
@narendramodi@Keir_Starmer@PiyushGoyal@DoC_GoI@HCI_London
अपने पटना आवास पर आज सुबह माननीय विधायक श्री राहुल कुमार सिंह (डुमरांव) और श्री आदित्य कुमार (सकरा) से अलग-अलग मुलाकात में क्षेत्र के विकास तथा पार्टी संगठन से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों से पधारे वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ता साथियों से मुलाकात कर उनके सुझावों को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए यथोचित प्रयास किया।
#SKJMorningMeeting #Patna
दरभंगा एम्स का सपना साकार होने की दिशा में अब तेजी से आगे बढ़ेगा!
हमें बताते हुए खुशी है कि दरभंगा एम्स के लिए चयनित भूमि पर मिट्टी भराई एवं समतलीकरण का कार्य आज से शुरू हो गया है। इसके लिए निकटवर्ती खिरोई नदी के साथ-साथ जिले से गुजरने वाली बागमती, मरने कमला, लखनदेई, करेह, बुढ़नद, मोहिनी आदि नदियों की मिट्टी का उपयोग किया जाएगा। इससे यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अब तेजी से धरातल पर उतरेगी।
दरभंगा एम्स के निर्माण से मिथिला ही नहीं, पूरे उत्तर बिहार के लोगों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होंगी। साथ ही चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस तरह यह परियोजना पूरे उत्तर बिहार के लिए एक ऐतिहासिक सौगात साबित होगी।
#DarbhangaAIIMS #AIIMS #Darbhanga
लद्दाख में बेहतर हवाई संपर्क से क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के लद्दाख दौरे के दौरान आज लेह एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन नए टर्मिनल भवन का स्थल निरीक्षण किया। इस आधुनिक टर्मिनल भवन के आगामी सितंबर माह में उद्घाटन की तैयारी है।
लेह एयरपोर्ट भारत का सबसे ऊंचा वाणिज्यिक एयरपोर्ट है। हिमालय की वादियों के बीच स्थित होने के कारण यह दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण एवं खूबसूरत लैंडिंग वाले एयरपोर्ट्स में से एक है। नया टर्मिनल भवन बन जाने पर यहां आने वाले यात्रियों और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुझे विश्वास है कि यह नया टर्मिनल भवन सीमावर्ती लद्दाख में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
@MoCA_GoI@AAI_Official
मधुबनी जिले में स्थित बलिराजगढ़ की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत के संरक्षण, वैज्ञानिक उत्खनन तथा वहां ASI का नया सब-सर्किल स्थापित करने के संबंध में मेरे सुझाव पर सकारात्मक उत्तर के लिए माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री @gssjodhpur जी का हार्दिक आभार।
मंत्रालय द्वारा इस विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार किए जाने का आश्वासन मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और उसे राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुझे विश्वास है कि बलिराजगढ़ की ऐतिहासिक महत्ता पूरी तरह सामने आने पर मिथिला की प्राचीन सभ्यता और गौरवशाली इतिहास के अनेक अनछुए पहलुओं पर नया प्रकाश पड़ेगा।
मैंने गत 19 मई को नई दिल्ली में माननीय मंत्री जी से मुलाकात के दौरान बलिराजगढ़ के पुरातात्विक महत्व की विस्तार से चर्चा की थी। साथ ही, वहां चरणबद्ध वैज्ञानिक उत्खनन, शोधकर्ताओं के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना के विकास, प्राचीन अवशेषों के संरक्षण, ASI के पटना सर्किल की भूमिका को सुदृढ़ करने तथा बलिराजगढ़ में ASI का स्वतंत्र सब-सर्किल स्थापित करने का आग्रह करते हुए एक विस्तृत पत्र भी सौंपा था। इन सुझावों पर मंत्रालय की सकारात्मक प्रतिक्रिया उत्साहवर्धक है।
#Balirajgarh #Mithila #Bihar
@MinOfCultureGoI@ASIGoI
यह जानकर खुशी हुई कि बिहार का पारंपरिक पकवान 'ठेकुआ' स्लोवाकिया की राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष श्री @Richard_Rasi को पसंद आया, जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने अपनी स्लोवाकिया यात्रा के दौरान उन्हें उपहारस्वरूप भेंट किया था।
#ठेकुआ सिर्फ एक पकवान नहीं, बिहार की संस्कृति, लोक परंपरा और करोड़ों बिहारवासियों की भावनाओं का प्रतीक है। बिहार की इस सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर मिल रही सराहना हर बिहारी के लिए गर्व और आनंद का विषय है।
#Thekua #Bihar #BihariCuisine
आज बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग, पटना कार्यालय में दरभंगा के अशोक पेपर मिल थाना कांड संख्या–90/26 (स्वर्गीय फैज़ अहमद से संबंधित केस) की सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियों ने आयोग के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) एवं केस के अनुसंधानकर्ता (थानाध्यक्ष) ने आयोग के माननीय अध्यक्ष मौलाना गुलाम रसूल बलियावी साहब के समक्ष मामले की अब तक की जांच एवं कार्रवाई से अवगत कराया। अध्यक्ष जी ने केस की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र जांच सुनिश्चित करने तथा न्यायोचित कार्रवाई करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान आयोग के माननीय सदस्य श्री राजेश जैन जी एवं आयोग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग न्याय, पारदर्शिता और अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
#BiharStateMinorityCommission #MaulanaGhulamRasoolBalyawi #JusticeForFaizAhmed #Darbhanga #MinorityCommission #Bihar
@Jduonline@GulamRasool_MLC
आज लेह में आयोजित एक अन्य महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा पारंपरिक कला के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी संसदीय स्थायी समिति के माननीय सदस्यों के समक्ष केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय तथा लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने और पर्यटन के माध्यम से उसकी राष्ट्रीय एवं वैश्विक पहचान को और भी सशक्त बनाने के प्रयासों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
इस दौरान स्थानीय पारंपरिक कला के संरक्षण तथा उनसे जुड़े लोक कलाकारों को प्रोत्साहन देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
@MinOfCultureGoI@lg_ladakh
जी हां! यह नया बिहार है!
सरकारी अस्पतालों में जरूरी दवाओं की आपूर्ति और वितरण के मामले में बिहार लगातार 22 महीनों से देश में पहले स्थान पर बना हुआ है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को निरंतर बेहतर बनाने के प्रति NDA सरकार की प्रतिबद्धता का ठोस सबूत है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के कार्यकाल में हुई अभूतपूर्व प्रगति को अब माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी और स्वास्थ्य मंत्री @Nishantjdu जी द्वारा तत्परता से आगे बढ़ाया जा रहा है।
दवाओं की आपूर्ति एवं वितरण के मामले में देश में लगातार अव्वल रहने पर @BiharHealthDept में कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई।
#Bihar #NayaBihar
बिहार प्रदेश जनता दल (यू) के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ अध्यक्षों तथा प्रदेश प्रवक्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
पार्टी संगठन की मजबूती ही हम सभी की सबसे बड़ी ताकत है। मुझे विश्वास है कि आपकी ऊर्जा और सक्रियता संगठन को नई मजबूती देगी और बिहार में न्याय के साथ विकास के हमारे माननीय नेता @NitishKumar जी के विजन को निरंतर आगे बढ़ाएगी। आप सभी के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करता हूं।
माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमारझा जी के द्वारा मिथिला संस्कृत शोध संस्थान, दरभंगा एवं ऑक्सफोर्ड संस्कृत टेक्स्ट सोसायटी के मध्य संस्थागत सहयोग (MoU) के संबंध में दिए गए महत्वपूर्ण प्रस्ताव एवं अनुरोध पत्र प्राप्त हुआ।
मिथिला की समृद्ध ज्ञान परंपरा, संस्कृत साहित्य, प्राचीन पांडुलिपियों एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण, डिजिटलीकरण, शोध तथा वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।
इस दिशा में जदयू के माननीय कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के अथक प्रयास से बिहार की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
___ श्री सम्राट चौधरी जी
माननीय मुख्यमंत्री, बिहार
@Jduonline@NitishKumar@SanjayJhaBihar@VijayKChy@Nishantjdu