“घर वही है, आँगन वही है, रिश्ते वही हैं, विरासत विरासत वही है, और वही अपनापन। बस पाँच दशकों की यादों को संजोए इस घर ने एक नया रूप लिया है।”
आदमपुर की मिट्टी से हमारा रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चले आ रहे विश्वास, संघर्ष, स्नेह और आत्मीयता का है। यहाँ के लोगों ने हमारे परिवार को जो प्यार और सम्मान दिया है, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत और अनमोल पूँजी है।
गुरु जम्भेश्वर महाराज की असीम कृपा और पूज्य पिताजी, युगपुरुष बिश्नोई रत्न स्व. चौधरी भजनलाल जी के आशीर्वाद एवं संस्कारों को हृदय में संजोए, हम आदमपुर में अपने उसी पुराने घर के नवनिर्मित स्वरूप में गृह प्रवेश करने जा रहे हैं।
पूज्य पिताजी ने जनसेवा और लोगों के साथ द��ल से रिश्ते निभाने की जो विरासत हमें सौंपी, उसे मैंने जीवन के हर उतार-चढ़ाव, संघर्ष और राजनीतिक सफर में पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास किया है। समय और परिस्थितियाँ बदलती रहीं, लेकिन आप से हमारा लगाव और आप सबके प्रति ��मारा समर्पण कभी नहीं बदला और ना कभी बदलेगा।
यह वही घर है जो पाँच दशकों से भी अधिक समय से हमारे परिवार की यादों, संघर्षों, खुशियों और आप सबके साथ अटूट रिश्तों का साक्षी रहा है। आज इसकी इमारत नए स्वरूप में खड़ी है, लेकिन इसकी आत्मा में वही पुराने संस्कार, वही अपनापन और वही विश्वास बसता है।
11 नवंबर 2026, बुधवार को प्रातः 9:15 बजे, दुकान नंबर 107, आदमपुर अनाज मंडी में शुभ गृह प्रवेश एवं प्रसाद ग्रहण के अवसर पर आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
मेरे लिए राजनीति कभी केवल पद और प्रतिष्ठा का विषय नहीं रही, बल्कि रिश्तों को निभाने, विश्वास को बनाए रखने और अपनों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का संकल्प रही है।
इस शुभ अवसर पर मेरी दिली इच्छा है कि आप सभी सपरिवार पधारकर इस घर को अपना स्नेह और आशीर्वाद दें।
यह घर हमारा नहीं, हम सबका है। इसके दरवाज़े ही नहीं, हमारे दिल के दरवाज़े भी आप सबके लिए हमेशा खुल�� रहेंगे।
आप सभी की सपरिवार उपस्थिति हमारे लिए विशेष प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय होगी। आपके स्नेह और आशीर्वाद से ही यह शुभ अवसर पूर्ण होगा।
सादर आमंत्रण एवं हार्दिक स्वागत। 🙏🏻
आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी से अत्यंत आत्मीय, सार्थक एवं प्रेरणादायी मुलाकात हुई।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत विषयों पर खुलकर विचार-विमर्श हुआ।
उनकी दूरदर्शी सोच, स्पष्टवादिता, सकारात्मक दृष्टिकोण और सार्वजनिक जीवन का विशाल अनुभव सदैव नई ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।
उनसे हर मुलाकात विचारों को नई दि��ा, सोच को नई व्यापकता और जनसेवा के संकल्प को नई मजबूती द��ती है।
ऐसे अनुभवी व्यक्तित्व के साथ संवाद सदैव सुखद, प्रेरक और स्मरणीय रहता है।
आज 6 अक्टूबर को मेरे पूजनीय पिता, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, युगपुरुष स्व. चौ. भजनलाल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
दुनिया के लिए वे एक बड़े राजनेता और जननेता थे, लेकिन मे���े लिए वे मेरे पहले शिक्षक, सबसे बड़े मार्गदर्शक और मेरी सबसे बड़ी ताकत थे।
उन्होंने मुझे सिखाया कि राजनीति सत्ता का नहीं, जनसेवा का माध्यम है। गरीब, किसान, युवा, कर्मचारी और 36 बिरादरी—हर व्यक्ति को अपना परिवार मानकर उसके सुख-दुख में ��ड़ा रहना ही उनकी राजनीति थी।
आज भी जब किसी गांव में कोई बुजुर्ग मेरा हाथ पकड़कर पिताजी से जुड़ी कोई पुरानी बात सुनाता है, तो महसूस होता है कि कुछ लोग दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन लोगों के दिलों से कभी नहीं जाते।
पिताजी ने मुझे केवल अपना नाम नहीं दिया, एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी—अपने लोगों के साथ खड़े रहने की, हरियाणा के हितों की आवाज उठाने की और उनकी जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने की।
विरासत नाम से नहीं, कर्म से जीवित रहती है।
पिताजी, आपका नाम मेरी पहचान नहीं—मेरी प्रेरणा है।
आपकी विरासत मेरी संपत्ति नहीं - मेरी जिम्मेदारी है।
आपके आदर्श मेरे लिए भाषण नहीं - मेरे जीवन का मार्ग हैं।
आज आपकी जयंती पर मेरा संकल्प है जब तक जीवन है, आपके दिखाए रास्ते पर चलता रहूंगा, अपने लोगों के सुख-दुख में खड़ा रहूंगा और आपके सपनों के समृद्ध व खुशहाल हरियाणा के लिए संघर्ष करता रहूंगा।
आप जहां भी हैं, अपना आशीर्वाद बनाए रखिए पिताजी।
आपका बेटा आपकी दी हुई जिम्मेदारी को जीवन की अंतिम सा��स तक निभाने का प्रयास करता रहेगा।
शत्-शत् नमन। 🙏
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, युगपुरुष एवं जन-जन के प्रिय नेता स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की 96वीं जयंती पर आज देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने अनेक सामाजिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कहीं रक्तदान शिविर लगाए गए, कहीं जरूरतमंदों की सहायता की गई, तो कहीं पौधारोपण, गौसेवा, भंडारे एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित कर चौधरी साहब के सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाया गया।
मेरे लिए चौधरी भजनलाल जी केवल मेरे पिता नहीं, मेरे गुरु, मेरे ��ार्गदर्शक और मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा थे। पिताजी, आपकी कमी हर दिन महसूस होती है, लेकिन जब आज भी लोगों की आंखों में आपके लिए वही सम्मान और दिलों में वही अपनापन देखता हूं, तो गर्व से मन भर जाता है। आपने मुझे सिखाया कि राजनीति में सबसे बड़ा पद कोई कुर्सी नहीं, बल्कि लोगों के दिलों में बनाई गई जगह होती है। आपकी यही सीख और आपके दिए संस्कार मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं।
आप सभी साथियों ने उनकी जयंती को ‘सेव��� दिवस’ के रूप में मनाकर जिस आत्मीयता और समर्पण के साथ जनसेवा के कार्य किए, उसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभार व्यक्त करता हूं और साधुवाद देता हूं।
चौधरी भजनलाल जी हमारे बीच भले ही आज सशरीर उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनकी जनसेवा की सोच, संघर्ष की प्रेरणा और हर वर्ग को साथ लेकर चलने की राजनीति आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रही है।
पिताजी ने जीवनभर लोगों के दिलों पर राज किया। उनके दिखाए रास्त��� पर चलते हुए जनसेवा और जनसम्मान की इस विरासत को पूरी निष्ठा और मजबूती से आगे बढ़ाना ही मेरे जीवन का संकल्प और उनके प्रति मेरी सच्ची श्रद्धांजलि है।🙏🏻
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जननायक चौधरी भजन लाल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
हरियाणा के विकास और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। 🙏💐@bishnoikuldeep@bbhavyabishnoi@highlight
🎂🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! 🎉🎂
ईश्वर आपको हमेशा खुश रखें, स्वस्थ रखें और जीवन में हर कदम पर सफलता दें। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हों और आपका आने वाला साल खुशियों से भरा रहे। ❤️🌹@papuramdara
जन्मदिवस के इस पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव के श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया 🙏
भोलनाथ से प्रार्थना है कि जीवन में सदैव सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि बन�� रहे, तथा जनसेवा की ऊर्जा प्रदान करते रहें।
पावन श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!
आज गांव भैंसरु कलां पहुंचकर श्री नवीन जयहिंद जी के पिता जी श्��ी धर्मपाल शर्मा जी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ईश्वर शोक संतप्त ��रिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।🙏🏻
खेजड़ी का पेड़ हमारी सांस्कृतिक धरोहर, पहचान और भावनाओं का प्रतीक है। खेजड़ी सहित पर्यावरण संरक्षण के संस्कार हमें हमारे पूर्वज़ों से मिले हैं। प्रकृति का संरक्षण हमारी विरासत भी हैऔर हमारी जिम्मेदारी भी। मेरी सभी से प्रार्थना की संयम रखें। ���ेरी बात केंद्रीय नेतृत्व से चल रही है। भाई परस राम जी एवं कमेटी के सदस्यों की भी भूरी भूरी प्रशंसा करता हूँ। बोलो गुरु महाराज की जय🙏🏻
“विकास के नाम पर विनाश मंज़ूर नहीं।
जीवन के वृक्ष पर कुल्हाड़ी बर्दाश्त नहीं।”
कल बीकानेर की धरती ने जो दृश्य देखा, वह सिर्फ़ एक महापड़ाव नहीं था—
वह जन-जन की चेतना, प्रकृति के प्रति संकल्प और खेजड़ी के सम्मान का महासागर था।
यह भीड़ नहीं थी यह उन आवाज़ों का उफान था
जो सदियों से खेजड़ी की छाया में पली-बढ़ी हैं।
लाखों कदम, एक ही दिशा में—
आसमान तक उठती रोशनी, धरत��� पर उमड़ा जनसैलाब, और हर दिल में एक ही संकल्प—
🌱 खेजड़ी बचाओ!
🌱 जीवन बचाओ!
🌱 भविष्य बचाओ!
बीकानेर की धरती ने साफ़ कह दिया है कि
खेजड़ी पर वार, राजस्थान के स्वाभिमान पर वार है।
खेजड़ी हमारी आस्था है, पहचान है, प्राण है।
यह लड़ाई रुकेगी नहीं—
क्योंकि यह पेड़ों की नहीं, भविष्य की लड़ाई है।
#खेजड़ी_बचाओ_आंदोलन #खेजड़ी_बचाओ
#खेजड़ी_बचाओ_महापड़ाव
#खेजड़ी_बचाओ_पर्यावरण_बचाओ
#NirmalChoudhary
मेरे संघर्ष के साथी रहे भाई प्रदीप वाल्मीकि के आकस्मिक निधन पर उनके रेवाड़ी आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा���ा और असहनीय दु:ख की घड़ी में परिजनों को सांत्वना दी। प्रदीप वाल्मीकि बहुत ही मेहनती, ईमानदार और हमारे पारिवारिक सदस्य की तरह थे। उनके यूं अचानक चले जाने से बहुत ही गहरी पीड़ा हुई है। परमपिता परमात्मा ��नको अपने श्री चरणों में स्थान दे। ओउ्म शांति🙏🏻
“सिर साँठे रूंख रहे तो भी सस्तो जाण"
खेजड़ी साधारण पेड़ नहीं, यह हमारे लिए देववृक्ष है। जो हमारी आस्था और भावनाओं से जुड़ा है। हमारे यहाँ खेजड़ी की पूजा की जाती हैं। मैं स्वयं भी खेजड़ी की पूजा करती हूँ। जिसकी हम पूजा करें, उस देवता का संरक्षण हमारा दायित्व है।
राजनीति से ऊपर उठकर हमें इसक�� संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इसे बचाना चाहिए। मैं खेजड़ी और ओरण (गौचर भूमि) को बचाने की मुहिम में सबके साथ हूँ।
#Bikaner #Orans #Jaisalmer
नया साल आपके जीवन में
नई ऊर्जा, नई उम्मीदें और नई सफलताएँ लेकर आए।
हर सुबह मुस्कान से भरी हो,
हर शाम संतोष से सजी हो,
और हर दिन आपके सपनों को
हकीकत की ओर एक कदम और बढ़ाए।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य,
असीम सुख, पारिवारिक प्रेम
और कर्मों में निरंतर प्रगति प्रदान करें।
यह नववर्ष आपके जीवन में
शांति, समृद्धि और सम्मान का
स्वर्��िम अध्याय बने।
आप सबका स्नेह हमेशा की तरह हमारे परिवार पर बना रहे। 🙏🏻
नववर्ष 2026 मंगलमय हो🙏🏻
1. जोधपुर पहुंचकर आज हमारे पारिवारिक सदस्य श्री परसराम बिश्नोई जी के नवविवाहित पुत्र श्री जगदीश बिश्नोई एवं परिवार को शादी की शुभकामनाएं दी। ओसियां के गांव मांडियाई खुर्द पहुंचकर राजस्थान सर��ार में राज्यमंत्री व ओसियां से विधायक श्री भैराराम चौधरी के पुत्र आकाशदीप की शादी समारोह में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद व परिवार को शुभकमानाएं दी। ओसियां में ब्लॉक समिति सदस्य श्री अशोक सिरमंडी के यहां जलपान कार्यक्रम में शिरकत की। ओसियां टोल पर श्री लेखराज जी के जोशिले स्वागत के लिए आभार। फलोदी पहुंचकर सीनियर नेता एवं विधायक श्री @BishnoiPabbaram जी के भाई बीरबल राम जी के निधन पर शोक प्रकट किया और दु:ख की इस घड़ी में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
हमेशा की तरह आज भी विभिन्न कार्यक्रमों में ��गडिय़ों एवं फूलमालाओं से गहरे आत्मीय स्वागत करने पर राजस्थान के हमारे पारिवारिक साथियों का हृदय की गहराईयों से आभारी हूँ। लूणी से पूर्व विधायक श्री मलखान बिश्नोई जी, नलवा से विधायक श्री रणधीर पनिहार जी, लूणी से पूर्व विधायक व मेरे भतीजे अजीज महेन्द्र बिश्नोई जी, श्री पप्पूराम डारा जी, श्री नारायण डाबड़ी जी, श्री जयकिशन सहारण जी, श्री मानवेन्द्र सिंह जी, श्री बलदेव खोखर जी, श्री नरेश जी, श्र�� ओ.पी. धायल जी, श्री राज ज्याणी जी, सरपंच राव रिणमल जी, खेजड़ली सरपंच श्री हापूराम जी, श्री सहीराम जी, श्री भीराराम जी, श्री ओम लोल जी इस दौरान साथ रहे।1.
2. जोधपुर पहुंचकर आज हमारे पारिवारिक सदस्य श्री परसराम बिश्नोई जी के नवव��वाहित पुत्र श्री जगदीश बिश्नोई एवं परिवार को शादी की शुभकामनाएं दी। ओसियां के गांव मांडियाई खुर्द पहुंचकर राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री व ओसियां से विधायक श्री भैराराम चौधरी के पुत्र आकाशदीप की शादी समारोह में पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद व परिवार को शुभकमानाएं दी। ओसियां में ब्लॉक समिति सदस्य श्री अशोक सिरमंडी के यहां जलपान कार्यक्रम में शिरकत की। ओसियां टोल पर श्री लेखराज जी के जोशि���े स्वागत के लिए आभार। फलोदी पहुंचकर विधायक श्री @BishnoiPabbaram जी के भाई बीरबल राम जी के निधन पर शोक प्रकट किया और दु:ख की इस घड़ी में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
हमेशा की तरह आज भी विभिन्न कार्यक्रमों में पगडिय़ों एवं फूलमालाओं से गहरे आत्मीय स्वागत करने पर राजस्थान के हमारे पारिवारिक साथियों का हृदय की गहराईयों से आभारी हूँ। लूणी से पूर्व विधायक श्री मलखान बिश्नोई जी, नलवा से विधायक श्री रणधीर पनिहार जी, लूणी से पूर्व विधायक व मेरे भतीजे अजीज महेन्द्र बिश्नोई जी, श्री पप्पूराम डारा जी, श्री नारायण डाबड़ी जी, श्री जयकिशन सहारण जी, श्री मानवेन्द्र सिंह जी, श्री बलदेव खोखर जी, श्री नरेश जी, श्री ओ.पी. धायल जी, श्री राज ज्याणी जी, सरपंच राव रिणमल जी, खेजड़ली सरपंच श्री हापूराम जी, श्री सहीराम जी, श्री भीराराम जी, श्री ओम लोल जी इस दौरान साथ रहे।
जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
आपका सादगीपूर्ण जीवन, जनसेवा के प्रति निष्ठा व प्रेरणादायी नेतृत्व समाज के लिए अनुकरणीय है।
गुरु जम्भेश्वर भगवान से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सतत सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@papuramdara
राष्ट्रीय लोकदल @RLDparty के ��ाष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी (बिश्नोई)जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई!
गुरु महाराज से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
@jayantrld 👳🏻♂️
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ.ओमप्रकाश चौटाला जी के निधन से हरियाणा की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। वे एक कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में समर्पित कर दिया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करें।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी केन्द्रीय विद्यालय बडोपल कुछ नीजि लोगो ने अधिकारियों और सरकार के लोगो के साथ मिलकर अड़चन पैदा कर रहे कृपया संज्ञान लेकर इस का निर्माण कार्य तुरंत शुरू करवाए ताकि बच्चो�� की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रहे ।
@PMOIndia
@cmohry
स्कूल��� शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा सुलभ बनाने के लिए हमारी सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इस कदम से जहां बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को लाभ होगा, वहीं रोजगार के भी बहुत सारे नए अवसर बनेंगे।
https://t.co/xQmO7rvEFh