'श्री रामनवमी' के पावन अवसर पर आज @GorakhnathMndr में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं उन्हें प्रसाद ग्रहण कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
जगज्जननी माँ जगदम्बा की कृपा से सभी का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।
जय माता दी!
जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु है और पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है।
अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी पेट्रोल पंपों को नियमित आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
आमजन से अनुरोध है कि आवश्यकता अनुसार ही ईंधन खरीदें और अनावश्यक भंडारण से बचें।
@myogiadityanath मैं
'विश्व रक्तदाता दिवस' की प्रदेश वासियों और सभी रक्तदाता बंधुओं को मेरी ओर से असीम शुभकामनाएं!
'रक्तदान' करके 'जीवनदान' का पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इस ईश्वरीय कार्य के लिए हम सभी को सदैव तत्पर रहना चाहिए।
कुवैत में अग्नि दुर्घटना में काल-कवलित हुए गोरखपुर निवासी कामगारों के परिजनों से आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में भेंट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की एवं उन्हें ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया।
साथ ही, जम्मू के शिवखोड़ी में हुए हादसे में घायल गोरखपुर के श्रद्धालुओं से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।
प्रभु श्री राम से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
उत्तराखंड के AIIMS, ऋषिकेश में रूद्रप्रयाग हादसे के घायलों से आज भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना।
कुशल चिकित्सकों की देख-रेख में सभी घायलों का समुचित उपचार हो रहा है।
प्रभु श्री राम से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।