वित्त मंत्री से महंगाई नहीं संभल रही,
गृह मंत्री से मणिपुर नहीं संभल रहा…
शिक्षा मंत्री से पेपर लीक नहीं संभला,
पर्यावरण मंत्री से प्रदूषण नहीं संभला…
रेल मंत्री से रेल हादसे नहीं संभलते,
कृषि मंत्री से किसानों की समस्या नहीं संभलती…
स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल नहीं संभलते,
खाद्य विभाग से मिलावट नहीं संभल रही…
और फिर कहा जाता है
देश सही हाथों में है…
#neet2026
छात्र नेता दिलीप कुमार एवं उनके साथ गिरफ्तार छात्र शाहबाज आलम,नवीन कुमार,शशि शेखर कुमार राज को अविलंब पुलिस हिरासत से मुक्त किया जाए। यदि उन पर गलत मुकदमा कर जेल भेजा गया तो यह लोकतंत्र के लिए कलंक साबित होगा।
एक तो TRE4 को लेकर सरकार लगातार गलत बयानी कर शिक्षक अभ्यार्थियों को गुमराह करती रही है। और जब वे सरकार के वादाखिलाफी के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे तो बर्बरतापूर्वक उन्हें पिटा गया, उन्हें गिरफ्तार कर 24 घंटे से अपराधी की तरह पुलिस लॉकअप में बंद कर रखा गया है।
#TRE4_Notification #TRE4Notification #TRE4
पटना में कल अपने रोज़गार का हक़ मांगते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों को बिहार पुलिस ने बेरहमी से पीटा - फिर से।
बेरोज़गार युवाओं को BJP का जवाब - लाठी।
भारत में आज सबसे बड़ी बीमारी बेरोज़गारी है और इसकी सबसे भयंकर मार बिहार और उत्तर प्रदेश के युवाओं पर पड़ रही है।
लाखों युवा डिग्री और क़ाबिलियत हाथ में लेकर दर-दर भटक रहे हैं। मगर BJP की सरकार को न इनकी परवाह है, न आपकी। जब युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक़ मांगते हैं, उनके हाथ में रोज़गार नहीं - पीठ पर लाठियां रख दी जाती हैं।
भारत का युवा BJP के झूठ से तंग आ चुका है - वो अब चुप नहीं बैठेगा। और, कांग्रेस उनके साथ हर मोड़ पर खड़ी है।
BPSC ने 25–26 अप्रैल से फॉर्म की तारीख दी, लेकिन न फॉर्म आया, न नोटिफिकेशन—ऐसे भ्रामक आश्वासनों से अभ्यर्थियों का भरोसा टूट रहा है।@samrat4bjp 🙏 मामले पर तुरंत संज्ञान लें,स्पष्ट निर्देश दें और जल्द से जल्द विज्ञापन जारी करवाएँ। @BPSCOffice#Release_TRE4_Notification