RAS परीक्षा की तारीख को लेकर जो असमंजस है उस पर सरकार की चुप्पी और भीतर तालमेल की कमी का खामियाजा युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है।
अभ्यर्थियों की मांग के प्रति संवेदनहीनता दिखाई जा रही है और एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। भाजपा सरकार भर्ती परीक्षाओं और युवाओं के भविष्य को लेकर असंवेदनशील और गैर-जिम्मेदार रवैया अपना रही है।
चूँकि पूर्व में घोषित परीक्षा की तिथि निकट है, इस मुद्दे पर स्पष्ट निर्णय लिया जाना चाहिए और धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से संवाद कर समाधान निकालना चाहिए।
गर्मी इतनी तेज है बाहर खड़े नहीं रह सकते पर ये बच्चें सुबह से बैठे है। श्री @BhajanlalBjp जी आप गरीब घर से आये है अधिकारियों को छोड़ो आप खुद मामले को देखो और इनको राहत दिलवाओ।
#RAS_MAINS_स्थगित_करो#RASMAINSPOSTPONE
राजस्थान का युवा वर्ग राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) मुख्य परीक्षा 2024 की तैयारी में दिन-रात जुटा हुआ है। ये युवा न केवल अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश की सेवा और समाज के उत्थान के लिए अपने कदम आगे बढ़ा रहे हैं। उनकी यह लगन और समर्पण राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। किंतु, कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों ने इन अभ्यर्थियों के सामने ऐसी चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं, जिन्होंने उनकी तैयारी को प्रभावित किया है। परीक्षा तिथि आगे बढ़ाना कतई उचित नहीं होता है लेकिन वर्तमान में, RAS की पूर्ववर्ती भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। इस देरी के कारण अभ्यर्थियों के मन में अनिश्चितता और मानसिक दबाव बना हुआ है। साथ ही, हाल ही में भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न तनाव के दौरान कई सरकारी कर्मचारी और अभ्यर्थी अपनी ड्यूटी में व्यस्त रहे। इस कठिन समय में उन्हें अपनी पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। इन परिस्थितियों ने मेहनती और प्रतिबद्ध अभ्यर्थियों को भी अपनी पूरी क्षमता से तैयारी करने से वंचित कर दिया।
प्रदेश सरकार से सविनय निवेदन है कि राजस्थान के इन होनहार युवाओं की भावनाओं और उनकी जायज माँगों का सम्मान करते हुए RAS मुख्य परीक्षा 2024 की तिथि को कुछ समय के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाए। यह कदम न केवल अभ्यर्थियों को उनकी तैयारी पूर्ण करने का उचित अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनके साथ न्याय सुनिश्चित करेगा।
@RajCMO
RAS मुख्य परीक्षा आगे बढ़ाने को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी में चल रहे धरने में एक छात्रा की तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया है.
#RAS_MAINS_POSTPONED#RAS_MAINS_मांगे_समय
RAS मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का कहना है कि इससे पहले हुई सभी RAS मुख्य परीक्षा के लिए कम से कम साढ़े पांच माह का समय दिया गया था..ये परीक्षा जो 27 व 28 जनवरी 2024 को प्रस्तावित है उसे कम से कम तीन माह के लिए आगे बढ़ाया जाए...@RajCMO
सर्दी में खुले आसमान के नीचे