सोनम वांगचुक जी के स्वास्थ्य को लेकर हम सभी चिंतित हैं, लेकिन अफ़सोस इस बात का है कि विपक्ष का एक बड़ा हिस्सा उनके इस अनशन को अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन तलाशने का मोहरा बना रहा है। लोकतंत्र में प्रदर्शन का अधिकार है, पर किसी के स्वास्थ्य और जीवन की कीमत पर राजनीति रोटियां सेंकना कतई स्वीकार्य नहीं है।
@ichiragpaswan
#ChiragPaswan #SonamWangchuk #Democracy
आज माँ के साथ अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब के दरबार में मत्था टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह पावन दर्शन केवल आस्था का नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का अवसर भी है।
श्रद्धेय पिता पद्मभूषण स्व. रामविलास पासवान जी के विचारों और विरासत को आगे बढ़ाते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अब देशभर में अपने संगठन का विस्तार कर रही है। बिहार, झारखंड और नागालैंड के बाद अब उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में भी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
हमारा लक्ष्य स्पष्ट है– हर कार्यकर्ता को शक्ति, हर बूथ को मजबूती और हर प्रदेश में जनविश्वास के साथ संगठन का विस्तार। गठबंधन हो या स्वतंत्र रूप से चुनाव, हमारी पहली प्राथमिकता मज़बूत संगठन और जनसेवा है :
श्री @iChiragPaswan
संसद लोकतंत्र का मंदिर है, हंगामा करने का मैदान नहीं। विपक्ष से आग्रह है कि चर्चा से भागने के बजाय हर बिल पर खुलकर अपनी बात रखें। अगर आपके पास संख्या बल है तो बिल गिरा दीजिए, लेकिन बहस तो होने दीजिए। सकारात्मक लोकतंत्र ही देश को आगे ले जा सकता है।
@iChiragPaswan#संसद #लोकतंत्र #IndianPolitics
नारी शक्ति और देश के विकास के लिए परिसीमन (Delimitation) और 'नारी शक्ति अधिनियम' दोनों ही बेहद जरूरी कदम हैं। हमारी पार्टी लोजपा (रामविलास) इन दोनों ऐतिहासिक फैसलों का पूरी तरह से समर्थन करती है। देश के समान विकास और संसद में महिलाओं की मजबूत भागीदारी के लिए यह एक संतुलित और न्यायपूर्ण दृष्टिकोण होनी चाहिए। जहां कुछ दल सिर्फ बातें करते हैं, वहीं लोजपा (रामविलास) ने पहले ही अपनी पार्टी में महिलाओं को 40% प्रतिनिधित्व दे रखा है। हम नारों में नहीं, सीधे बदलाव में विश्वास रखते हैं।
@ichiragpaswan
#WomenEmpowerment #Delimitation #NariShakti
भारतीय जनता पार्टी के साथ मेरा गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर बेहद मजबूत है और हम साथ मिलकर देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उत्तर प्रदेश मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और मेरी पार्टी वहाँ विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर रही है। अभी हम संगठन के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, इसलिए गठबंधन को लेकर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। समय आने पर हम उत्तर प्रदेश की जनता और राजनीतिक परिस्थितियों के अनुरूप गठबंधन पर औपचारिक चर्चा करेंगे।
@ichiragpaswan
शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आए और बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ न हो, इस बात से हम और हमारी सरकार पूरी तरह सहमत हैं। लेकिन क्या विरोध के नाम पर अराजक परिस्थिति पैदा करने से चीजें बदलेंगी? विपक्ष से आग्रह है कि केवल हंगामा करने के बजाय ठोस सुझाव दें, ड्राफ्ट तैयार करें और संवाद का हिस्सा बनें।
@ichiragpaswan
#EducationReform #ParliamentSession
आज सर्वदलीय बैठक में विपक्ष द्वारा किया गया वॉकआउट बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
सर्वदलीय बैठक लोकतंत्र में संवाद, सहमति और राष्ट्रीय हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श का सर्वोच्च मंच होती है। एक तरफ तो खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ये लिख कर देते हैं कि सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए और जब सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है तो वहां पर चर्चा करने के बजाय विपक्षी दल वॉक आउट करने का काम करते हैं। एक तरफ आरोप हम लोगों पर लगाया जाता है कि सरकार संवाद नहीं करती। तो संवाद के लिए और क्या मंच हो सकता है? सर्वदलीय बैठक मंच हो सकता है, संसद के भीतर संवाद एक मंच हो सकता है।
विपक्ष के नेता सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करेंगे, संसद चलने नहीं देंगे, तो इस तरह से संवादहीनता की परिस्थिति विपक्ष के द्वारा उत्पन्न की जा रही है क्योंकि इनको अराजकता का माहौल बनाना है। इनको संवाद कर समस्या का समाधान नहीं करना है बल्कि समस्या को बनाए रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकनी है।
@ANI || @PTI_News
आज अमृतसर की पावन धरती पर एक बार फिर यह संकल्प दोहराया कि जाति, धर्म, भाषा और छोटे-छोटे मतभेदों से ऊपर उठकर हमें उस भारत के निर्माण में योगदान देना होगा, जिसके लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
पंजाब की धरा पर अपनी सिख विरासत और पगड़ी के साथ जुड़ी जिम्मेदारी का एहसास भी और अधिक गहरा हुआ। यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और अपने पूज्य पिता आदरणीय रामविलास पासवान जी के अधूरे सपनों को साकार करने का संकल्प है।
लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार है। संवाद, सहमति और संवेदनशीलता ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं। किसी भी मुद्दे का समाधान बातचीत से निकले, यही लोकतंत्र की असली भावना है।
शहीदों के सपनों का भारत वही होगा, जहाँ एकता हमारी पहचान हो, संवाद हमारी संस्कृति हो और राष्ट्र सर्वोपरि हमारा संकल्प :
श्री @iChiragPaswan
मेहनत की जीत, माफिया की हार!
NEET-UG 2026 के सफल सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आज मेहनत जीत रही है, प्रतिभा सम्मान पा रही है और पेपर माफियाओं पर कानून का सख्त प्रहार जारी है। यही है पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की पहचान।
#NEETUG2026#MehnatKiJeet #ArunBharti #Education #NewIndia
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने हरियाणा के जींद से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
10 कोच वाली यह अत्याधुनिक ट्रेन 1,200 kW हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रणाली से संचालित होगी तथा इसकी अधिकतम परिचालन गति 75 किमी/घंटा होगी।
हाइड्रोजन ईंधन से संचालित होने के कारण इसके टेलपाइप से केवल जलवाष्प का उत्सर्जन होगा। यह भारतीय रेलवे के हरित परिवहन (Green Transport) मिशन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल कदम है।
रंगभेद के विरुद्ध संघर्ष, समानता, न्याय और मानव गरिमा के वैश्विक प्रतीक, नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित नेल्सन मंडेला जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
#NelsonMandela#HumanRights#Equality
उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता को जातियों और धर्मों में बांटकर देखने की जरूरत नहीं है, हमें उन्हें एक साथ जोड़कर देखने की आवश्यकता है। मैं चाहता हूँ कि राज्य का हर एक युवा सक्षम और समर्थ बने, जिसे बिना किसी भेदभाव के समान अवसर मिलें। मेरी लड़ाई विकास, प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए है, न कि समाज को अलग-अलग वर्गों में सीमित करने की। हम एक ऐसी समावेशी व्यवस्था बनाना चाहते हैं जहाँ सबको साथ लेकर चलने का संकल्प हो और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने के बराबर मौके मिलें।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट ने ₹1,27,500 करोड़ के बजट के साथ Semicon 2.0 को मंजूरी देकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है।
यह परियोजना देश के आर्थिक विकास को नई रफ़्तार देगी, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को और अधिक सुरक्षित बनाएगी तथा महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को नए शिखर पर ले जाएगी। इस निर्णय के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री जी का आभार।
#CabinetDecisions
लोकसभा चुनाव में जब उम्मीदें सीमित थीं, तब मिले विश्वास को जनसमर्थन में बदलकर पाँच की पाँच सीटों पर जीत दर्ज की। बिहार विधानसभा चुनाव में भी चुनौतियों से भरी सीटों पर संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया।
अब अगला लक्ष्य और भी स्पष्ट है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी का संकल्प लिया गया है। यह सिर्फ चुनाव लड़ने की तैयारी नहीं, बल्कि हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने, जन-जन तक पहुँचने और गठबंधन की ताकत को और मजबूत करने का अभियान है।
जब नेतृत्व पर विश्वास, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का समर्पण एक साथ खड़े हों, तब हर चुनौती अवसर में बदल जाती है। यही संकल्प, यही तैयारी और यही विश्वास आने वाले चुनावों की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा।
मेरी पार्टी का लक्ष्य देश के अलग-अलग राज्यों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करना है और आज मुझे गर्व है कि हम इसे निरंतर पूरा कर रहे हैं।
लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने झूठ फैलाकर समाज को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जनता अब उनकी सच्चाई समझ चुकी है। मैं इस समाज के उस वर्ग की आवाज़ बुलंद करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूँ जिसके साथ अन्याय होता है।
मेरा एक ही सपना है कि हर उस व्यक्ति के लिए न्याय सुनिश्चित करना, जो हक और सम्मान पाने का अधिकारी है।
नीलाचल निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र सुभद्राभ्यां जगन्नाथाय ते नमः।।
भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा के शुभारंभ की सभी देशवासियों और श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!