मुरादाबाद में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का बड़ा वार: होमगार्ड प्लाटून कमांडर 4 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने मंडी समिति गेट पर होमगार्ड प्लाटून कमांडर भोगराज सिंह को कथित तौर पर चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, होमगार्ड दिवाकर ने आरोप लगाया था कि ड्यूटी लगाने और संबंधित कार्यों के नाम पर प्लाटून कमांडर द्वारा अवैध रूप से धन की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन संगठन को दी, जिसके बाद टीम ने मामले का सत्यापन कर जाल बिछाया। बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत एंटी करप्शन टीम ने मंडी समिति गेट पर निगरानी की और जैसे ही भोगराज सिंह ने शिकायतकर्ता से चार हजार रुपये लिए, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि ड्यूटी लगाने के नाम पर लंबे समय से होमगार्ड जवानों से वसूली की जा रही थी। एंटी करप्शन की इस कार्रवाई के बाद विभाग में खलबली मच गई है और अन्य कर्मचारियों में भी डर का माहौल देखा जा रहा है। एंटी करप्शन अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। "ड्यूटी के नाम पर घूसखोरी का खेल खत्म, मुरादाबाद में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन" अब जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। @CMOfficeUP@myogiadityanath@dgpup@Uppolice@ChiefSecyUP@adgzonebareilly@moradabadpolice@DMMoradabad@uptpmoradabad #moradabad
@HomeGuardsUP@dhrubathakur@Saty5627Sharma
आदरणीय महोदय श्री डीके ठाकुर जी डी जी
होमगार्ड उत्तर प्रदेश
श्रीमान जी निवेदन करता हैं समस्त होमगार्ड जवान उत्तर प्रदेश जरा नजर होमगार्ड जवानों पर सर आप से बहुत उम्मीद है जवानों को मेडिकल सुविधा नहीं ईपीएफ नहीं श्री मान जी
रायबरेली में थाना मिल एरिया थाने का मुंशी होमगार्ड जवानों से 1000से1500लेता है अधिकारियों के बंगले पर ड्यूटी लगाने के नाम पर,कंपनी कमांडर रायबरेली नगर कोतवाली में 10 साल से एक ही जगह जमे हुए हैं मनजीत तिवारी ऊंचाहार कंपनी का होमगार्ड जवानों से ठेका लेता है @dmraebareli@dgpup
श
@dharmindia51 माननीय होमगार्ड मंत्री जी महोदय आप होमगार्ड विभाग देख रहे है या बिजली विभाग होमगार्ड जवानों कि समस्याओं को न देख कर बिजली विभाग की समस्या देखने लगे
@Saty5627Sharma@myogiadityanath@UPGovt@dhrubathakur@homegards2022@homeupgov@myogioffice जब मस्टरोल ऑनलाइन हो गई तो फिर मास्टरोल को जिला कमांडेंट कार्यालय पहुंचना उसके बाद ट्रेजरी सारा सिस्टम ऑनलाइन हो गया है तो मैं यही निवेदन करना चाहूंगा कि जैसे सारे काम ऑनलाइन है वैसे ही सारे जवानों का भुगतान महीने की आखिरी तारीख यानी 1 तारीख को ही भुगतान हर हाल में हो जाना
@RajeshDixi2167@CMOfficeUP@Aamitabh2@aajtak श्रीमान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के आदेश के धज्जियां उड़ा रहे हैं मंत्री धर्मवीर प्रजापति होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति के लिए मंत्रि पद से हटाया जाए
@RajeshDixi2167@aksharmaBharat"अमौली फीडर के भदिवां गांव (ब्राह्मण बस्ती व यादव बस्ती) में 22 तारीख से बिजली व्यवस्था बदहाल है। शाम को सप्लाई बहाल हुई, लेकिन रात 8:30 बजे फिर काट दी गई, जबकि आसपास के गांवों में बिजली चालू है। क्या यही 22 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा है?" #PowerCut#UPPCL