उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान मुसलमानों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात मजबूती से रखी। साथ ही, इन विषयों पर श्री अखिलेश यादव जी की चुप्पी को लेकर भी अपना पक्ष स्पष्ट किया।
@INCIndia@INCUttarPradesh@RahulGandhi
विगत दिनों बलिया की जनता और नौजवानों को 'अपमानजनक व अमर्यादित' शब्द कहने वाले योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद आज जब चुपके से बलिया डाक बंगले पहुंचे, तो कांग्रेसजनों ने सिर्फ एक सीधा सवाल पूछा कि आखिर किस आधार पर आपने हमारे जनपद की गरिमा को ठेस पहुंचाई?
लेकिन जवाब देने के बजाय, मंत्री के इशारे पर पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज करा रहे कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए साथियों में पूर्व प्रत्याशी जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू जी, पीसीसी सदस्य रूपेश चौबे जी, जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह राहुल जी, प्रदेश महासचिव-युवा कांग्रेस अभिजीत तिवारी सत्यम जी, जिलाध्यक्ष-एनएसयूआई हार्दिक पाण्डेय जी, युवा कांग्रेस सदस्य राहुल पाण्डेय जी, एनएसयूआई सदस्य किशन पाण्डेय जी व अन्य शामिल रहे।
जनता के अधिकारों की बात करने वालों को जेल भेजना भाजपा का परमानेंट चरित्र बन चुका है। बलिया का इतिहास गवाह है, यह क्रांतिकारियों की धरती है। दमन और तानाशाही के आगे न यह जनपद कभी झुका था, न कभी झुकेगा!
• राजस्थान के व्यापारी दिलीप सिंह राठौड़ के पास पत्थर की खदान के ठेके हैं
• दिलीप सिंह राठौड़ का कहना है कि मैं राम मंदिर के लिए मुफ्त में पत्थर देने के लिए तैयार था
• राम मंदिर निर्माण से जुड़े लोगों ने उनसे पत्थर लेने से मना कर दिया और फिर 500 रुपए स्क्वायर फिट के दाम पर पत्थर खरीदे गए
• L&T ने कहा था कि हम 1 रुपए में मंदिर निर्माण कर देंगे, तो फिर निर्माण में 2100 करोड़ रुपए कैसे लग गए?
• आज ट्रस्ट दान के आभूषण दिखा रहा है, लेकिन सवाल है- बाकी छोटे-छोटे आभूषण कहां हैं, सिंधी समाज की तरफ से दी गईं 200 किलो चांदी की ईंटें कहां है?
• निर्मोही अखाड़े ने मंदिर आंदोलन के समय कहा था कि VHP के लोग 1,500 करोड़ रुपए का चंदा खा गए, वो कहां है?
नरेंद्र मोदी, BJP-RSS ने सबसे बड़ा पाप तो यह किया कि ट्रस्ट को राजनीतिक अड्डा बना दिया और उसमें धर्माचार्यों को नहीं रखा।
शायद ट्रस्ट में धर्माचार्यों को इसलिए भी नहीं रखा गया, क्योंकि इन्हें लूट करनी थी।
: @ssrajputINC जी
📍 दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया और उन्होंने ही इसकी प्राण प्रतिष्ठा भी की।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इसके लिए ट्रस्ट बनाया और उनकी मर्जी से ही ट्रस्ट में लोगों को रखा गया, वर्ना इसमें धार्मिक लोगों को रखा जाता।
ऐसे में जब चढ़ावा चोरी का महापाप हुआ है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों को ये बताना चाहिए कि वे इसमें शामिल हैं या नहीं।
राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है, इसमें वे अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।
: @ssrajputINC जी
📍 दिल्ली
कांग्रेस ने आज़ादी की लड़ाई लड़ी थी और आज वही कांग्रेस देश, संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रही है। संसद से लेकर सड़क तक, हर मंच पर हमारी आवाज़ जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए बुलंद है।
यह सिर्फ एक राजनीतिक संघर्ष नहीं, बल्कि भारत की आत्मा, संविधान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प है। कांग्रेस का संघर्ष जारी है, देश के लिए... लोकतंत्र के लिए... संविधान के लिए।
- प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस, श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी
BJP-RSS ने पहले चंदे की चोरी की, जमीन चोरी की और फिर चढ़ावे की चोरी कर ली।
सनातन धर्म में कहा जाता है कि जो भी चढ़ावा चोरी करता है, वह 60 हजार साल तक 'मल का कीड़ा' बनता है।
BJP साफ करे कि वह इस चढ़ावे चोरी में भागीदारी रखती है या फिर हिस्सेदारी रखती है, क्योंकि इसके कई प्रमाण हैं👇
• आखिर किन कारणों से ट्रस्ट को RTI के दायरे से बाहर रखा गया?
• अगर ट्रस्ट पूरी तरह से धार्मिक है, तो उसमें BJP-RSS से जुड़े लोगों को ही क्यों रखा गया?
इन सवालों पर प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देना होगा।
: @ssrajputINC जी
📍 दिल्ली
बनारस में आम जनता भीषण बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग झेलते हुए अंधेरे में रहने को मजबूर है, लेकिन मंत्रियों और नेताओं के स्वागत में कोई कमी न आए, इसके लिए सड़क पर स्पेशल जनरेटर लगाकर स्ट्रीट लाइटें चमकाई जा रही हैं!
कल शहर में एक शादी थी, जिसमें मुख्यमंत्री जी से लेकर पूरी यूपी विधानसभा जुटी हुई थी। जितने चाव और मजे से मुख्यमंत्री जी ने शादी में अपनी हाजिरी दर्ज कराई, काश उतना ही ध्यान अगर बनारस की जनता की तकलीफों और समस्याओं पर दिया होता, तो आज शहर की यह दुर्दशा न होती।
जनता अंधेरे में ठोकरें खाए और वीआईपी के लिए सरकारी जनरेटर चले— यही है इस सरकार का असली चेहरा!
#Varanasi #PowerCut #VIPCulture #UPPolitics
पिछले सप्ताह हुई UGC-NET परीक्षा को लेकर सामने आए गंभीर आरोप बेहद चौंकाने वाले हैं।
NEET पेपर लीक के कुछ ही हफ्तों बाद अब खबरें आ रही हैं कि -
- UGC-NET परीक्षा से ठीक पहले 100 पन्नों की एक PDF प्रसारित हुई।
- यह PDF उस question paper setting की है, जो सिर्फ़ NTA के पास उपलब्ध होती है।
- PDF के लगभग 90 सवाल Sociology के असली प्रश्नपत्र से मेल खाते हैं।
- वही प्रश्नपत्र ₹2.25 लाख में बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में बेचा जा रहा था।
- इसी नेटवर्क ने CSIR-NET, HTET और ADA जैसी आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का भी दावा किया।
NEET और NET में बार-बार सामने आए घोटालों के बाद भी मोदी सरकार आंखें मूंदकर सो रही है, क्योंकि लाखों छात्रों की रात-रात जागकर की गई सालों की मेहनत उनके लिए कोई मायने नहीं रखती।
सारा देश जानता है कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से किसी भी तरह की जवाबदेही या कार्रवाई की उम्मीद बेकार है - न जांच होगी, न छात्रों को न्याय मिलेगा।
बदलाव का एकमात्र औज़ार हमारी सम्मिलित आवाज़ है - देश भर के छात्रों की गूंज, जो भारत में शिक्षा revolution लाकर रहेगी।
सनातन में शंकराचार्य जी का आदेश आखिरी माना जाता है।
शंकराचार्य जी ने कहा था कि राम मंदिर में कार्यक्रम के लिए मुहूर्त ठीक नहीं है, लेकिन BJP ने चुनावी लाभ के लिए बात नहीं मानी।
सच्चाई ये है कि BJP के नेता भगवान के नाम पर अपनी रोटी सेकते हैं।
हर राम मंदिर में पूरा राम दरबार मौजूद होता है, लेकिन ये पहला मंदिर है, जहां सीता मैया का स्थान ही नहीं है।
: @shaktisinhgohil जी
📍 दिल्ली
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम (@AdvRajendraPal) जी के खुर्जा (बुलंदशहर) आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप नरवाल (@Narwal_inc) जी, जिलाध्यक्ष श्री जियाउर्रहमान जी समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं का यह अभूतपूर्व जोश और एकजुटता साफ दर्शाती है कि उत्तर प्रदेश में अब बदलाव की आंधी चल पड़ी है।
अयोध्या राम मंदिर में 40 दिन की CCTV फुटेज मिली है, जिसमें 70 बार चोरी की वारदात नजर आई है।
2023 से 2025 तक के ऑडिट रिपोर्ट में भी लिखा है कि मंदिर में चढ़ावा चोरी किया जा रहा है। इतना ही नहीं CCTV का कवरेज भी सही जगह पर नहीं है- लेकिन इन बातों की जांच नहीं की गई।
सच्चाई ये है कि जब ट्रस्ट ने 2.9 करोड़ रुपए की जमीन को 18 करोड़ रुपए में खरीदा था, इसे तभी बर्खास्त कर देना चाहिए था।
: @shaktisinhgohil जी
📍 दिल्ली
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी (@AdvRajendraPal) का दादरी, जनपद गौतम बुद्ध नगर पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य और जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव श्री प्रदीप नरवाल (@Narwal_inc) जी, जिलाध्यक्ष श्री दीपक भाटी चोटीवाला (@CHOTIWALA) जी समेत अन्य पदाधिकारी गण व भारी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं का यह अभूतपूर्व उत्साह और जोश साफ बयां कर रहा है कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है। जन-जन की आवाज बुलंद करने और संगठन को नई मजबूती देने के लिए हमारा संकल्प अडिग है।
जय हिंद! जय कांग्रेस! 🇮🇳
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम जी (@AdvRajendraPal) के बुलंदशहर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष श्री जियाउर्रहमान जी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं का यह अभूतपूर्व जोश और एकजुटता इस बात का साफ संकेत है कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर अब थमने वाली नहीं है।
आदर्श नगर जिला काँग्रेस पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा वजीरपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष के साथ विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव तथा विधानसभा प्रभारी पंकज राणा ने शिरकत की. Devender Yadav
बनारस रेलवे स्टेशन, मोदी जी का संसदीय क्षेत्र।
छत टपक रही, पंखे फव्वारा बन गए, यात्री भीग रहे।
यही है वो "क्योटो" जो बनारस को बनाना था।
यहाँ बारिश के साथ "विकास" टपकता है।
10 साल में संसदीय क्षेत्र की ये हालत, तो देश की कल्पना कर लीजिए।
#बीजेपी_हटाओ_देश_बचाओ
ये है देश के सबसे वीआईपी संसदीय क्षेत्र 'वाराणसी' के रेलवे स्टेशन का हाल! पहली ही बारिश ने तथाकथित 'विकास' की पोल खोलकर रख दी है।
यात्रियों को राहत देने के लिए लगे पंखे अब पानी बरसा रहे हैं। करोड़ों के बजट और कागजी दावों की हकीकत इस वीडियो में साफ देखी जा सकती है। जब प्रधान संसदीय क्षेत्र का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
जनता सब देख रही है!
#Varanasi #RailwayStation #UPPolitics #MonsoonReality #DevelopmentMyth