The first time I was to meet Indira Gandhi, I refused to go. The next day I changed my mind. I was terribly nervous, and my English was poor, so she spoke to me in French. That was the first thing I learnt about her: she noticed what you were struggling with and quietly made it easier.
The world knew the Prime Minister. At home we knew Dadi - a loving and gentle person, full of stories and wisdom and an incredible sense of humour.
Some of her lives on in all of us, whether we know it or not. We still miss her.
आज दिल्ली इंदिरा भवन में कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष और सामाजिक न्याय के पैरोकार आदरणीय डॉ. अनिल जयहिंद जी से मुलाक़ात कर संगठन में महत्त्वपूर्ण पदों पर ओबीसी विशेषकर अति पिछड़ा वर्ग की भागीदारी होने पर बधाई प्रेषित की और इसके लिए उनका धन्यवाद किया । डॉ. साहब के कुशल नेतृत्व और वैचारिक प्रतिबद्धता से पूरे वर्ग को नई दिशा और पार्टी को मजबूती मिल रही है । साथ ही एससी विभाग के चेयरमैन एडवोकेट राजेंद्र पाल गौतम जी से भी मुलाक़ात होने का अवसर मिला ।
@RahulGandhi@kharge@INCIndia@DrJaihind@AdvRajendraPal
माँ की किताब Belonging: A Journey of Love के लॉन्च पर अचानक बचपन से अब तक की कितनी ही यादें ताज़ा हो गईं।
सोनिया गांधी को जानना हो, तो एक बार उन्हें मेरी नज़रों से देखिए। उनका हौसला, उनकी संवेदनशीलता और तमाम मुश्किलों के बावजूद ज़िंदगी को प्यार से गले लगाने की उनकी खूबसूरत क्षमता - यही है मेरी माँ।
आज माँ की किताब को इतना प्यार और अपनापन देने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ये मोहब्बत यादगार है। ❤️
जब राहुल और प्रियंका गांधी बोर्डिंग स्कूल में थे, तब सोनिया गांधी उन्हें खत क्यों लिखती थी?? 💌🥹❤️
देखिए सोनिया गांधी जी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के कुछ अनसुने किस्से..
श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व की कोटि-कोटि शुभकामनाएँ। ✨
गुरु नानक देव जी की इलाही ज्योति से अज्ञान, अहंकार और भ्रम की धुंध मिटी; आत्मज्ञान का प्रभात हुआ और रूह परमात्मा के नूर से रौशन हुई।
उनकी अमृतवाणी हमारे अंतर्मन में नाम की लौ, हृदय में प्रेम-करुणा और जीवन में निष्काम सेवा का प्रकाश प्रज्वलित करती रहे।
मन में नाम का नूर, कर्म में सेवा का भाव और हृदय में सरबत के भले का संकल्प जागृत रहे।
✨ सतनाम श्री वाहेगुरु। ✨
आज रोहतक स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर शीश नवाकर सबके कल्याण हेतु अरदास की और नगर कीर्तन के दर्शन किए।
आप सभी को प्रकाश पर्व की लख-लख बधाइयाँ। गुरु साहिब की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह!
I wrote Belonging from my memories. Rahul and Priyanka added theirs, and the stories took on a whole new life.
My children are my greatest joy, my strength, and the two people who test my patience like nobody else can ☺️
द रिपोर्टर्स कलेक्टिव की रिपोर्ट के अनुसार 3 राज्यों की 200 सीटों (जिसमें हरियाणा की 23 सीटें भी शामिल हैं) का शाम 5 बजे के बाद का वोटिंग डेटा चुनाव आयोग की रिपोर्ट से गायब है। आखिर यह डेटा कहां गया?
मतदान के दिन रात 12 बजे जो वोटिंग 61% डिक्लेयर हुई थी, वो गिनती वाले दिन 68% कैसे हो गई? हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के वोट शेयर में मात्र 0.3% (लगभग 14,000 वोटों) का अंतर था। अगर 14,000 वोट कांग्रेस के ज्यादा होते तो कांग्रेस की मेजॉरिटी बनती। अब चुनाव आयोग ने SIR से हरियाणा में लगभग 40 लाख (18-20%) वोट काटने का काम किया है। अगर आयोग खुद मानता है कि ये वोट गलत बने हुए थे, तो बड़ा सवाल यह है कि चुनाव में ये फर्जी वोट किसने डाले?
यह चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर एक बहुत बड़ा प्रश्नचिह्न है। हरियाणा में क्या खेल खेला गया, ये सबने देखा है।
@INCHaryana@SanjaySDutt
दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन में शामिल हुआ।
इस आत्मकथा के पन्नों में केवल उनके जीवन की कहानी ही नहीं है, बल्कि उनके विशाल अनुभव, असंख्य चुनौतियों और भारत के प्रति उनके गहरे लगाव, समर्पण व स्नेह का जीवंत वृत्तान्त है। @SoniaGandhi