DELED(2017BATCH) | Social Activist | Intrested In Politics |
चलता रहूंगा पथ पर, चलने में माहिर बन जाऊंगा।
या तो मंजिल मिल जाएगी, या अच्छा मुसाफ़िर बन जाऊंगा।।
पंजाब -
पटियाला में भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल आज सुबह टूट गया। उस वक्त दो ट्रक गुजर रहे थे। दोनों ट्रक भी टूटे पुल पर लटक गए हैं।
NHAI ने वर्ष 2016 में यह पुल बनाया। 100 साल मियाद बताई गई। 10 साल भी नहीं टिक सका।
उत्तर प्रदेश में 8 साल बाद शिक्षक भर्ती आई वो भी मात्र 11508 लेकिन आप एक चीज पर गौर करिए।
बेरोजगारों का कैसे मजाक बनाया जा रहा है!
इस प्राथमिक शिक्षक भर्ती का फॉर्म भरना शुरू हुआ था 16 सितंबर से जो 15 अक्टूबर तक था लेकिन उसके बाद का खेल देखिए,
अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 अक्टूबर की गई
उसके बाद फिर बढ़ाई गई और 4 नवंबर की गई
अब फिर से तीसरी बार बढ़ाई गई और 13 नवंबर की गई है जबकि इसका Exam 3 व 4 दिसंबर को है।
ये सिर्फ और सिर्फ वोटबैंक साधने के लिए हो रहा है। और मजे की बात ये है कि इसमें NIOS D.El.Ed को भी शामिल किया जा रहा है जिन्होंने
मात्र 18 महीने में दूरस्थ शिक्षा का कोर्स किया है और उसकी फीस मात्र 6000 थी।
जबकि यही कोर्स करने के लिए रेगुलर D.EL.ED वाले 2 साल लेते हैं और फीस लेकर कुल 1.50 लाख खर्चा करते हैं फिर क्या फायदा रह गया इतने पैसे लगाने का?
जब सबको वोटबैंक की वजह से शामिल ही कर रहे हो तो आंगनवाड़ी से लेकर रसोइयाँ तक सबको समेट लो और फॉर्म की अंतिम तारीख 30 नवंबर कर दो।
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डंपर की टक्कर से गंभीर घायल हुए 2025 बैच के सिपाही प्रांशु सचान (22) की एंबुलेंस में ही मौत हो गई. आरोप है कि भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली के चलते कानपुर में लगे भीषण जाम में उनकी एंबुलेंस करीब डेढ़ से दो घंटे तक फंसी रही. बेटे को तड़पता देख पिता लोगों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी. हैलट अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया. इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है.
#Kanpur #Fatehpur #Ambulance #TrafficJam #UPNews #RoadAccident #ABPNews
लोगों को बांटने से मन नहीं भरा कि आराध्यों को भी बाँटने लगे?
श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं
श्री कृष्ण पूर्ण योगी हैं
दोनों ही विष्णु का अवतार हैं: श्री राम त्रेता, श्री कृष्ण द्वापर युग के अवतारी हैं
दोनों ही सत्य और न्याय के पर्याय हैं
ठाकुर जी को टेढ़ा मेढ़ा कहना पाप है
बांदा के तिंदवारी से विधायक रहे और "स्वामी प्रसाद मौर्या" जी के सबसे करीबी रहे "बृजेश प्रजापति" ने उनपर बहुत बड़ा आरोप लगाया है,
NEWS ON के इंटरव्यू में "बृजेश प्रजापति" ने स्वामी प्रसाद मौर्या जी को
"BJP का एक मजबूत एजेंट बताया"
इसके साथ यह भी आरोप लगाया कि अमित शाह से स्वामी प्रसाद मौर्या जी की सीधी बात उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य करवाती हैं,
बृजेश प्रजापति का कहना है कि जब संघमित्रा मौर्य को कार्यक्रम में जाना होता है तो गाड़ियों पर BJP के झंडे लग जाते हैं,
जब स्वामी प्रसाद मौर्या को कार्यक्रम में जाना होता है तो उनकी पार्टी का झंडा लग जाता है।
आज के हुक्मरानों को याद रहे जब वक़्त बदल जाता है तो तख़्त बदल जाता है।
आदरणीय आज़म ख़ान साहब के साथ मुक़दमों की जो साज़िश की जा रही है, उसे पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है।
किसी उम्र दराज़ को इस तरह के बेमानी मुक़दमों में फँसाकर बार-बार जेल में डालना एक बेहद कायराना हरकत है।
आज की सत्ता जिस ग़लत रवायत को हवा दे रही है, हवा बदलने पर वो ख़ुद उसकी शिकार होगी। तब भागते नहीं बनेगा।
नाइंसाफ़ी जब हद से गुज़र जाती है तो जुल्म करनेवाले के लिए ही कहर बन जाती है।
बेहद निंदनीय!