अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में 25 अगस्त को रामलगन मौर्य जी पर बम और गोली से हमला कर उनकी हत्या किए जाने की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। इस हमले में उनकी वृद्ध माता जी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं, जिनका उपचार के दौरान निधन हो गया।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, घटना के बाद फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किए जाने के बाद रामलगन जी की माता जी के निधन की जानकारी सामने आने को लेकर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या उनकी मृत्यु की सूचना समय पर सार्वजनिक नहीं की गई? यदि ऐसा हुआ, तो इसकी वजह क्या थी और इसके लिए कौन जिम्मेदार है?
@UPGovt से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए, फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और यदि जांच में यह सामने आता है कि किसी स्तर पर पीड़ित परिवार की सदस्य की मृत्यु की सूचना जानबूझकर रोकी या छिपाई गई थी, तो जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध भी नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
पीड़ित परिवार को न्याय और सुरक्षा मिलना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
इस दुखद घटना पर हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कन्दैला गांव में 25 अगस्त को रामलगन मौर्य जी पर बम और गोली से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हमले में उनकी वृद्ध माता जी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं और उपचार के दौरान उनका भी निधन हो गया। घटना अत्यंत दुखद और चिन्ताजनक हैं।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ,सबसे गंभीर सवाल यह है कि घटना के बाद से फरार आरोपियों पर अचानक इनाम घोषित किए जाने के बाद रामलगन जी की माता जी की मृत्यु की जानकारी सामने आई। क्या मृत्यु की जानकारी कुछ समय तक छिपाकर रखी गई और पहले आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया? अगर ऐसा हुआ है तो इसकी वजह क्या थी? इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर संदेह पैदा किया है।
@UPGovt से मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, फरार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और यदि किसी स्तर पर रामलगन मौर्य जी की माता जी की मृत्यु की सूचना छिपाई गई है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर भी कठोर कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।प्रकृति परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
जिला अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के कन्दैला गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर सामंतियों ने कल शाम को पहले तो बम मारा और जब नीचे गिर गए तो राम लगन मौर्य पर फायरिंग कर दी, जिन्हें अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना में मृतक भाई राम लगन मौर्य की वृद्ध मां गंभीर रूप से घायल हैं, परिजनों के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी,घटना के बाद से अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@UPGovt मामले की त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही, घायल वृद्ध मां को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
घटना अत्यंत पीड़ादायक व दण्डनीय है। हमारी गहरी संवेदनाएँ मृतक राम लगन मौर्य जी के शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। साथ ही, हम घायल मां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
एक घर में अगर दो भाई रहते हैं तो उनके बीच कुछ मतभेद होते रहते हैं, इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि वो एक दूसरे के दुश्मन हैं
जिन विरोधियों को यह लग रहा है कि चन्द्रशेखर आजाद जी और विनय रतन सिंह जी के इस मामूली मतभेद का फायदा वो अपने राजनीतिक स्वार्थ में उठा सकते हैं तो यह उनकी गलतफहमी है
दोनों ही भाई शुरूआत से लेकर अब तक हर संघर्ष में एक साथ हैं और आगे भी रहेंगे...जो भी आपसी बात है उसका मिल-बैठकर निपटारा भी शीघ्र हो जाएगा
साथ ही भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मैं निवेदन करता हूं कि धैर्य बनाए रखें, हम एक दूसरे के न सिर्फ पूरक बल्कि हम एक ही हैं
रही बात राजनीतिक गिद्धों की तो उन गिद्धों को यहां से कुछ हासिल नहीं होने वाला।।
@BhimArmyChief@VinayRatanSingh
अपने समाज के मान-सम्मान और अधिकारों के लिए आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं है।
यदि पीड़ितों से मिलने जाना और उनके हक़ की लड़ाई लड़ना गलत है, तो फिर लोकतंत्र का अर्थ क्या रह जाता है?
आज मा॰ सांसद एड. चंद्रशेखर आज़ाद जी व मा. विनय रतन सिंह जी को रोका गया, क्योंकि वे अत्याचार के खिलाफ खड़े लोगों का हौसला बनने जा रहे थे।
लेकिन इतिहास गवाह है, आवाज़ों को रोका जा सकता है, झुकाया नहीं जा सकता।
हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व हमेशा समाज के दुख-दर्द में सबसे आगे खड़े दिखाई दिए हैं, और यही वजह है कि लाखों युवाओं की उम्मीद आज उनसे जुड़ी है।
आईडिया ऑफ़ इंडिया के शिल्पकार, समानता व न्याय के पैरोकार, मानवता के हिमायती, इंसाफ़ और इंसानियत के सूत्रधार बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की सभी को बधाई.
#जय_भीम#Ambedkar#AmbedkarJayanti
CEO of India- Babasaheb Ambedkar 🔥
14 अप्रैल को विश्वरत्न बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती आ रही है, जिसे लेकर अभी से देशभर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर तरफ जश्न का माहौल है
अबकी बार की अंबेडकर जयंती सबसे भव्य होगी, बरनोल की खपत भी जमकर होगी अप्रैल माह में😅
आखिर समानता वाले नियमों और कानूनों से हर बार तकलीफ मनु और द्रोणाचार्य को ही क्यों होती है?आखिर समाज में समानता और भाईचारा कायम होने से इनके पेट में मरोड़ क्यों उठता है?
#यूजीसी_लागू_करो
20 मार्च 1927 को बाबा साहब ने चवदार तालाब में पानी पीने के लिए महाड़ सत्याग्रह आंदोलन किया था। यह लड़ाई मानव अधिकारों की लड़ाई थी। इस ऐतिहासिक संघर्ष दिवस की आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।
किसान आंदोलन के शहीदों को मेरी तरफ से एक छोटी-सी श्रद्धांजलि
वर्ष 2026–27 के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा एवं मतदान के दौरान अपनी बात रखते हुए।
1. कृषि पर 50% आबादी निर्भर लेकिन जीडीपी में सिर्फ 15–16% योगदान।
2. किसानों की कम आय -आर्थिक व सामाजिक अन्याय
3. कृषि बजट ज़मीनी जरूरतों के मुकाबले कम।
4. पीएम किसान सम्मान निधि 6,000 रुपये सालाना अपर्याप्त है 1,00,000 रुपये करने की मांग।
5. सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी।
6. घोषित एमएसपी वास्तव में कितने किसानों को मिल रही।
7. किसान को फसल का उचित मूल्य नहीं मिलना।
8. फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाने की मांग।
9. किसान आत्महत्याएँ-सरकार की जिम्मेदारी तय हो।
10. पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या के आंकड़े व रोकथाम उपाय।
11. गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग।
12. गन्ना भुगतान 14 दिन में सुनिश्चित हो।
13. आलू किसानों को उचित दाम।
14. यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
15. जर्जर नहरों की मरम्मत।
16. समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए।
17. वर्ष 2022 में यूपी सरकार ने वादा किया था कि बिजली का दाम आधे कर देंगे, लेकिन नहीं हुये।
@LokSabhaSectt@AgriGoI@ChouhanShivraj
#Budget2026
बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर के जीवन और बहुजन मुक्ति आंदोलन की नींव को सम्भालने वाली, त्याग की मूर्ति माता रमाबाई की 128 वीं जयंती (7 फ़रवरी) पर उनको नमन।
#mataramabaiambedkar#bahujannayak#drambedkar
गुजरात के पाटन ज़िले के चंद्रुमना गांव में दलित युवक विशाल चाबड़ा की बारात सिर्फ़ इसलिए रोकी गई क्योंकि वह घोड़े पर सवार था। तलवारें निकाली गईं, गालियाँ दी गईं, बारातियों के साथ मारपीट की गई-क्योंकि जातंकी आज भी मानते हैं कि दलितों को सम्मान, खुशी और बराबरी के साथ जीने का अधिकार नहीं है।
जातंकवादियों का तर्क न केवल अमानवीय बल्कि संविधान विरोधी था। उनका कहना था कि घोड़े पर सवार होना केवल तथाकथित ‘उच्च वर्ण’ का विशेषाधिकार है। भीड़ में से चिल्लाया जा रहा थ-
“इस गांव में एक दलित की घोड़े पर चढ़ने की हिम्मत कैसे हुई?”
हम @CMOGuj से मांग करते हैं कि सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो,अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सख़्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए,पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा और उचित मुआवज़ा दिया जाए
माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री @dpradhanbjp जी, जातिगत श्रेष्ठता के इस नग्न प्रदर्शन ने #UGCRegulation2026 की प्रासंगिकता को और गहरा कर दिया है। यदि यह विनियम संस्थागत जातिवाद के मामलों में दोषियों को दंडित करने में कमजोर पड़ता है, तो यह समाधान नहीं बल्कि जातिगत श्रेष्ठता को मिला वैधानिक संरक्षण बन जाएगा।
जब समाज में आज भी बराबरी को खुली चुनौती दी जा रही है, तब उच्च शिक्षा में समता को आधा-अधूरा नहीं छोड़ा जा सकता।
@mygovindia@Bhupendrapbjp
#ASP_K_Support_UGC_Act
#ASP_K_Support_UGC_Act